Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

नवा रायपुर में सजेगी तीज उत्सव की रंगत

21/09/2026

सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

20/09/2026

सुचिका तारियाल ने एशियन गेम्स में पक्का किया पदक, बोलीं- यह पदक जिंदगी से भी ज्यादा महत्वपूर्ण

20/09/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 21
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home » नए सीमा शुल्क और बैंकिंग सुधारों के दम पर देश ‘विकसित भारत 2047’ का लक्ष्य हासिल करेगा: वित्त मंत्री
व्यापार

नए सीमा शुल्क और बैंकिंग सुधारों के दम पर देश ‘विकसित भारत 2047’ का लक्ष्य हासिल करेगा: वित्त मंत्री

news desk2By news desk201/09/2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

एशविले, । भारत नए सीमा शुल्क और बैंकिंग सुधारों की तैयारी कर रहा है। इसमें रिस्क आधारित आयात स्क्रीनिंग और विकसित भारत में बैंकिंग सेक्टर की भूमिका पर फोकस होगा। यह जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से दी गई। जी20 में वित्त मंत्रियों की बैठक के साइडलाइन में एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में आईएएनएस से बातचीत में सीतारमण ने कहा कि अगला चरण प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कराधान में पहले से किए गए बदलावों पर आधारित होगा। उन्होंने कहा, “हमने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर के मामले में कई कदम उठाए हैं। सीमा शुल्क के मामले में भी कुछ काम किया है, लेकिन अभी और भी बहुत कुछ करना बाकी है। हम इन पर आगे काम करेंगे।” वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार भारतीय बंदरगाहों से आयात किए गए सामान की आवाजाही को और आसान बनाने के लिए काम कर रही है। एक अहम प्रस्ताव में स्कैनर लगाना और ज्यादा जोखिम वाले आयात की जांच पर ध्यान केंद्रित करना शामिल है। इससे बाकी कंसाइनमेंट को ऑटोमैटिक तरीके से मंजूरी मिल सकेगी, जिससे कारोबारियों को होने वाली देरी कम होगी और बंदरगाहों पर भीड़ भी घटेगी। वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा, “हम स्कैनर लाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि सिर्फ ज्यादा जोखिम वाले आयात ही उनसे गुजरें, और बाकी लोगों को ऑटोमैटिक मंजूरी मिल जाए।” उन्होंने आगे कहा, “सीमा शुल्क के क्षेत्र में कई सुधार किए जा रहे हैं।” इस तरीके से सीमा शुल्क अधिकारियों को ज्यादा जोखिम वाले आयात की जांच पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी, जबकि दूसरे मामलों में मंजूरी तेजी से मिल सकेगी। हालांकि, वित्त मंत्री सीतारमण ने स्कैनर लाने या प्रस्तावित ऑटोमैटिक मंजूरी सिस्टम को लागू करने के लिए कोई समय-सीमा नहीं बताई। सरकार ने बैंकिंग सेक्टर और भारत के विकास लक्ष्यों को हासिल करने में इसकी भूमिका की जांच के लिए एक हाई-लेवल कमेटी भी बनाई है। उन्होंने आईएएनएस को बताया, “हमने ‘विकसित भारत’ के लिए बैंकिंग व्यवस्था पर विचार करने के लिए एक हाई-लेवल कमेटी बनाई है।” उन्होंने आगे कहा, “वह कमेटी अपनी रिपोर्ट भी देगी,” लेकिन यह नहीं बताया कि उसकी सिफारिशें कब सौंपी जाएंगी। सरकार के व्यापक सुधार कार्यक्रम के अगले चरण के बारे में पूछे जाने पर, वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि जरूरत पड़ने पर बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने कहा, “हम जैसे-जैसे आगे बढ़ेंगे, वैसे-वैसे कदम उठाएंगे।” वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र ने राज्य सरकारों के साथ मिलकर बिजनेस के माहौल को बेहतर बनाने और नागरिकों व कंपनियों पर नियमों का पालन करने का बोझ कम करने के लिए काम किया है। उन्होंने आगे कहा, “जैसा कि आप जानते हैं, हमने नागरिकों पर नियमों का पालन करने का बोझ काफी कम किया है, चाहे वह कानूनों में सुधार करके हो, नियमों को आसान बनाकर हो, या पुराने कानूनों को हटाकर हो।” वित्त मंत्री के अनुसार, 1,000 से ज्यादा कानून हटाए गए हैं और लगभग 40,000 नियमों को आसान बनाया गया है। ये प्रस्तावित सुधार ऐसे समय में आए हैं जब भारत ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। इसमें मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज में तेजी वृद्धि देखने को मिली है। –

news desk2
news desk2
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

व्यापार

सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

20/09/2026
व्यापार

एनएसई आईपीओ से निवेशकों को मिलेगा निवेश का नया मौका

13/09/2026
व्यापार

अदाणी फाउंडेशन ने शुरू किया मेगा हेल्थ कैंप अभियान: ग्रामीणों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श, पहले शिविर में 450 से अधिक लोगों ने कराया इलाज

09/09/2026
व्यापार

रायपुर के ज्वेलर्स को मिलेंगे जेजेएस-2026 में कारोबार बढ़ाने के नए मौके

07/09/2026
व्यापार

भारत में फ़ीचर फ़ोन यूज़र्स के लिए फोनपे ने यूपीआई पेमेंट लॉन्च किया

31/08/2026
व्यापार

मीशो पर राखी के ऑर्डर्स में 36% की वृद्धि, नॉन-मेट्रो भारत और छोटे विक्रेताओं ने बढ़ाई त्योहारी मांग

30/08/2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

10/09/20264 Views

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

10/09/20264 Views

विकास की नई रफ्तार से बदल रहा छत्तीसगढ़, अधोसंरचना को मिल रही मजबूती :  साव

18/09/20262 Views

निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

09/09/20262 Views
Don't Miss

नवा रायपुर में सजेगी तीज उत्सव की रंगत

By news desk221/09/20260

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में होगा…

सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

20/09/2026

सुचिका तारियाल ने एशियन गेम्स में पक्का किया पदक, बोलीं- यह पदक जिंदगी से भी ज्यादा महत्वपूर्ण

20/09/2026

जनता सिर्फ टैक्स देने के लिए नहीं, बेहतर नागरिक सुविधाएं देना भी निगम की जिम्मेदारी : महापौर

19/09/2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
Contact Us
Contact Us

Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
Mobile : +91-8871339995

Email : localnews11live@gmail.com

Facebook YouTube WhatsApp
Important Pages
  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Post Calendar
September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
« Aug    
© 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.