Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया

29/09/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री  साय

29/09/2026

न्यू हॉलैंड ने छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया दमदार ट्रैक्टर – 3230 टीएक्स, खेती के हर काम के लिए उपयोगी

29/09/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, September 30
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home » बिहार के कटिहार में सड़क हादसा, अबतक 13 की मौत, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक
    देश दुनियां

    बिहार के कटिहार में सड़क हादसा, अबतक 13 की मौत, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    news desk2By news desk212/04/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

      पटना। बिहार में कटिहार जिले के कोढ़ा थाना अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्य -31 पर शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में अबतक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

        यह दुर्घटना बसगड़ा चौक के पास दातपुर मुसहरी चौक के नजदीक हरदा से पूर्णिया जा रही तेज रफ्तार बस की सामने से आ रही पिकअप वैन से आमने-सामने टक्कर के दौरान हुई। हादसा इतना भयानक था कि पास से गुजर रही दो मोटरसाइकिलें भी इसकी चपेट में आ गईं। इस हादसे में मौके पर ही 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

        राष्ट्रपति ने जताया दुख

        राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हादसे पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ”कटिहार, बिहार में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं और प्रार्थना करती हूं कि घायल हुए सभी लोग शीघ्र स्वस्थ हों।”

        प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्त की संवेदना

        प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी बयान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ”बिहार के कटिहार में हुई दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा बल (पीएमएनआरएफ) की ओर से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”मुख्यमंत्री ने जताया शोक

        मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है और मैं इससे मर्माहत हूं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुये है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुये लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है और उनकी समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है।

        नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस घटना पर दुख जताया।

        मृतकों की सूची

        1 . राधिका हांसदा,पिता बबलू हांसदा

        2.तलवी देवी पति, पति बबलू हांसदा

        3.पप्पू हांसदा

        4.तलपू सोरेन पति ताला हांसदा

        5.ताला हांसदा पति ढेना टुड्डू

        6.बेटिया मरांडी पति अंजु हांसदा

        7.पप्पू देवी,पति ननकू हांसदा

        8.पिकअप चालक चिंतामणी महतो

        9.सदानंद मुर्मू 1

        0.तल्लू सोरेन

        11.दुर्गा बासुकी

        12.रंजीता हेंब्रम। इसके अलावे एक अज्ञात की पहचान नहीं हो सकी है।

        पूर्णिया की एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि कटिहार में 10 एवं पूर्णिया मेडिकल कालेज अस्पताल में तीन लोगों की मौत हुई है। घायलों के उपचार के लिए डॉक्टरो की टीम लगी हुई है।

        news desk2
        news desk2
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            देश दुनियां

            मदुरै मीनाक्षी अम्मन मंदिर में भव्य महा कुंभाभिषेक संपन्न, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

            17/09/2026
            देश दुनियां

            यूपीआई को वैश्विक बनाने की दिशा में भारत का अगला कदम, भुगतान से आगे बढ़कर क्रेडिट, बीमा और निवेश पर देना होगा जोर: पीएम मोदी

            09/09/2026
            देश दुनियां

            नेपाल त्रासदी : अबतक 768 शव बरामद, लापता लोगों की संख्या 2500 के पार

            30/08/2026
            देश दुनियां

            उत्तर कोरिया का पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण हमारा लक्ष्य: अमेरिका

            27/08/2026
            देश दुनियां

            कंगना रनौत ने झारखंड में भर्ती परीक्षाओं की धांधली पर कहा, हमारे ‘जेन-जी’ सच में हर तरह की तकलीफ झेल रहे हैं

            06/08/2026
            देश दुनियां

            राज्यसभा ने सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक 2026 को दी मंजूरी, शीर्ष अदालत में अब न्यायधीशों की संख्या होगी 38

            05/08/2026
            Add A Comment

            Comments are closed.

            Top Posts

            मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

            10/09/20264 Views

            जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

            10/09/20264 Views

            विकास की नई रफ्तार से बदल रहा छत्तीसगढ़, अधोसंरचना को मिल रही मजबूती :  साव

            18/09/20262 Views

            निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

            09/09/20262 Views
            Don't Miss

            डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया

            By news desk229/09/20260

            बिलासपुर ब्रांड के 125 वर्षों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पुनर्निर्माण, जिसमें अतिरिक्त स्कॉच…

            प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री  साय

            29/09/2026

            न्यू हॉलैंड ने छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया दमदार ट्रैक्टर – 3230 टीएक्स, खेती के हर काम के लिए उपयोगी

            29/09/2026

            राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में राजकुमार कॉलेज (RKC) के खिलाड़ियों का परचम

            28/09/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : localnews11live@gmail.com

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            Post Calendar
            September 2026
            MTWTFSS
             123456
            78910111213
            14151617181920
            21222324252627
            282930 
            « Aug    
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.