Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

मध्य प्रदेश कैबिनेट की विशेष बैठक में अहम चर्चा, मीडिया ब्रीफिंग में CM ने DPC बैठक की तारीख बताई

13/10/2026

छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रायपुर के लोकभवन में प्रवास की तैयारियां तेज; अधिकारियों ने बनाई खास रणनीति

13/10/2026

Navratri 2026 Shopping Muhurat: सोना, गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने के लिए कौन-सी तारीख है शुभ? जानें सही दिन और योग

13/10/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, October 13
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»अन्य»खेल»‘एक ही प्रारूप में खेलने से लय पर असर पड़ता है’, धवन ने 2027 वर्ल्ड कप के लिए रोहित-विराट पर दी राय
    खेल

    ‘एक ही प्रारूप में खेलने से लय पर असर पड़ता है’, धवन ने 2027 वर्ल्ड कप के लिए रोहित-विराट पर दी राय

    news desk2By news desk201/05/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

        नई दिल्ली : अपने करियर के आखिर में स्वयं सिर्फ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाले शिखर धवन समझते हैं कि मैच की कमी से लय कैसे बिगड़ सकती है लेकिन उन्हें लगता है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए यह कोई दिक्कत नहीं होगी क्योंकि 2027 विश्व कप से पहले उनके पास खेलने के लिए काफी मैच होंगे। स्वयं के अनुभव से सीखते हुए धवन ने माना कि मैच की कमी से खिलाड़ी की लय बिगड़ सकती है। 

          धवन ने इंटरव्यू में कहा, ‘हां, जब आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिर्फ एक ही प्रारूप खेलते हैं तो आपकी लय बिगड़ जाती है।’ उन्होंने कहा, ‘इसलिए खिलाड़ी फिटनेस पर ध्यान देते हैं क्योंकि आप बहुत अधिक मैच नहीं खेल रहे होते। आप रोहित और विराट की बात कर रहे हैं और वे काफी समझदार खिलाड़ी हैं। यह एक चुनौती है लेकिन वे जानते हैं कि चुनौती को मौकें में कैसे बदलना है।’ लगभग 7000 एकदिवसीय अंतररष्ट्रीय रन बनाने वाले धवन ने कहा, ‘अगर आप उनकी फिटनेस देखें तो विराट हमेशा से फिट रहे हैं लेकिन रोहित ने अपनी फिटनेस में जबरदस्त बदलाव किया है।’ 

          धवन ने कहा कि अगले एकदिवसीय विश्व कप से पहले इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों को लय में आने के काफी मौके मिलेंगे। उन्होंने कहा, ‘अब जब 2027 विश्व कप नजदीक है तो उन्हें खेलने के लिए बहुत सारे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच मिलेंगे। अगर आप उस समय को देखें जब मैं सिर्फ एक ही प्रारूप का खिलाड़ी बन गया था तो उस समय लगातार टी20 विश्व कप (2021 और 2022) हो रहे थे और मैं एकदिवसीय अंतरराष्ट्रय खेल रहा था जो कि बहुत कम होते थे। इसलिए रोहित और विराट के लिए मैच की कोई दिक्कत नहीं होगी और इस बड़ी प्रतियोगिता के लिए अभी काफी समय है।’ 

          उभरती हुई प्रतिभा की ओर ध्यान दिलाते हुए धवन ने जोर देकर कहा कि सबसे शीर्ष स्तर पर किए गए प्रदर्शन को उम्र से जुड़ी चिंताओं से अधिक अहमियत मिलनी चाहिए और उन्होंने युवा वैभव सूर्यवंशी के निडर अंदाज का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, ‘अगर वैभव सीनियर स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहा है तो उसके प्रदर्शन को गिना जाना चाहिए, ना कि उसकी उम्र को। हां, वह अभी बच्चा है लेकिन जिस तरह से वह बुमराह और अर्शदीप जैसे गेंदबाजों को इतने बड़े-बड़े छक्के मारता है वह सच में हैरान करने वाला है।’ 

          धवन ने कहा, ‘बहुत से बड़े-बड़े खिलाड़ी भी इतनी कम उम्र में वह सब नहीं कर पाए हैं जो वैभव ने किया है। बेशक, उसका समय जरूर आएगा। उसका समय आना तय है।’ उन्होंने एक तय शीर्ष क्रम में जगह बनाने की मुश्किल पर बात की और इसकी तुलना अपने लंबे समय तक रोहित और कोहली के साथ खेलने के अनुभव से की। धवन ने कहा, ‘अगर शीर्ष क्रम अच्छा खेल रहा है तो आप उन्हें आसानी से बदल नहीं सकते। जब मैं, रोहित और विराट खेल रहे थे तो हमने लगभग एक दशक तक साथ खेला और हमें बदलना आसान नहीं था।’ 

          उन्होंने कहा, ‘यह खिलाड़ी पर निर्भर करता है कि वह इसे कैसे लेता है। यह थोड़ा चुभ सकता है लेकिन अगर मौका आसानी से नहीं मिले तो निराश नहीं होना चाहिए। वैभव को इतनी कम उम्र में ही बहुत सारे आशीर्वाद मिले हैं।’ टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजी के तरीकों में आए बदलावों को देखते हुए धवन ने बताया कि कैसे शुरुआत में लोग संभलकर खेलते थे लेकिन अब अधिक आक्रामक तरीके से खेलते हैं। उन्होंने हालांकि अच्छी तकनीक को महत्व दिया। धवन ने कहा, ‘जब हमने शुरुआत की थी तो हमारे कोच कहते थे कि गेंद को जमीन के साथ-साथ मारो लेकिन अब इसका उल्टा होता है। जैसे वैभव का डिफेंस अच्छा है, मैंने उन्हें अपने शरीर के करीब गेंद को रोकते हुए देखा है।’ 

          उन्होंने कहा, ‘तकनीक अच्छी होनी चाहिए लेकिन अलग-अलग प्रारूप में खेलने के लिए मानसिकता में बदलाव की जरूरत होती है। यह पता होना चाहिए कि कब अपनी गति बढ़ानी है और कब कम करनी है। यह मैच अभ्यास से आता है। आज की पीढ़ी अपना खेल टी20 के आधार पर बना रही है इसलिए उन्हें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।’ IPL में कोचिंग करने की संभावना पर धवन ने दरवाजा खुला रखा लेकिन साथ ही अपने मौजूदा काम पर संतुष्टि भी जाहिर की। 

          news desk2
              Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

              Related Posts

              खेल

              भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नए दौर की शुरुआत रायपुर से, कप्तान स्मृति मंधाना पहुंचीं, 16 अक्टूबर को पहला मुकाबला

              12/10/2026
              खेल

              टी-20 इंटरनेशनल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा नंबर-1, रोहित शर्मा भी टॉप-5 में

              10/10/2026
              खेल

              गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

              30/09/2026
              खेल

              राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में राजकुमार कॉलेज (RKC) के खिलाड़ियों का परचम

              28/09/2026
              खेल

              सुचिका तारियाल ने एशियन गेम्स में पक्का किया पदक, बोलीं- यह पदक जिंदगी से भी ज्यादा महत्वपूर्ण

              20/09/2026
              खेल

              नोवाक जोकोविच ने चाइना ओपन में खेलने की पुष्टि की, 11 साल बाद बीजिंग लौटेंगे

              17/09/2026
              Add A Comment
              Leave A Reply Cancel Reply

              Top Posts

              मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

              10/09/20264 Views

              जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

              10/09/20264 Views

              LPG Gas Subsidy: खाते में नहीं आए 210 रुपये? घर बैठे ऐसे चेक करें सब्सिडी का स्टेटस, जानें पैसे अटकने की वजह

              12/10/20263 Views

              CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, अहम फैसलों पर रहेगी नजर

              11/10/20263 Views
              Don't Miss

              मध्य प्रदेश कैबिनेट की विशेष बैठक में अहम चर्चा, मीडिया ब्रीफिंग में CM ने DPC बैठक की तारीख बताई

              By News Desk13/10/20260

              भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता…

              छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रायपुर के लोकभवन में प्रवास की तैयारियां तेज; अधिकारियों ने बनाई खास रणनीति

              13/10/2026

              Navratri 2026 Shopping Muhurat: सोना, गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने के लिए कौन-सी तारीख है शुभ? जानें सही दिन और योग

              13/10/2026

              मप्रः सात दिवसीय ‘अंतरराष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव’ आज से भोपाल में

              12/10/2026
              Stay In Touch
              • Facebook
              • Twitter
              • Pinterest
              • Instagram
              Contact Us
              Contact Us

              Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
              Mobile : +91-8871339995

              Email : [email protected]

              Facebook YouTube WhatsApp
              Important Pages
              • Home
              • Privacy Policy
              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Terms & Conditions
              Post Calendar
              October 2026
              MTWTFSS
               1234
              567891011
              12131415161718
              19202122232425
              262728293031 
              « Sep    
              © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

              Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.