Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

30/09/2026

वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम देकर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस सबसे आगे

30/09/2026

डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया

29/09/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, October 1
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»देश दुनियां»PAN Card New Rules: आज 1 जून से बदल गए पैन कार्ड के 5 बड़े नियम, जल्दी से नोट कर लें ये बदलाव वरना…
    देश दुनियां

    PAN Card New Rules: आज 1 जून से बदल गए पैन कार्ड के 5 बड़े नियम, जल्दी से नोट कर लें ये बदलाव वरना…

    news desk2By news desk201/06/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

      PAN Card New Rules 2026 : भारत सरकार के नए इनकम टैक्स एक्ट 2025 और इनकम टैक्स रूल्स 2026 के तहत स्थायी खाता संख्या यानी PAN Card के नियमों में ऐतिहासिक बदलाव कर दिए गए हैं। ये नए नियम आज यानी 1 जून 2026 से पूरे देश में कड़ाई के साथ लागू हो गए हैं। आयकर विभाग ने टैक्स चोरी को रोकने और देश के वित्तीय ढांचे को मजबूत करने के लिए इस पूरी व्यवस्था को अपग्रेड किया है। अब नया पैन कार्ड बनवाना हो, पुराने में सुधार करना हो या फिर बैंक से जुड़ा कोई बड़ा लेन-देन, आपके लिए पुराने तरीके पूरी तरह बदल चुके हैं।

        आइए जानते हैं क्या हैं आज से लागू हुए ये 5 बड़े बदलाव:

        1. अब पैन के लिए चाहिए होगा बर्थ सर्टिफिकेट

        अब तक आप सिर्फ अपने आधार नंबर के जरिए कुछ ही मिनटों में तुरंत ई-पैन (Instant e-PAN) हासिल कर लेते थे लेकिन आज से यह व्यवस्था खत्म हो गई है। अब केवल आधार कार्ड को जन्मतिथि (Date of Birth) के पक्के सबूत के तौर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। नया पैन कार्ड बनवाने या पुराने में सुधार के लिए अब आधार के साथ-साथ बर्थ सर्टिफिकेट (जन्म प्रमाण पत्र), 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट या वोटर आईडी कार्ड में से कोई एक दस्तावेज अलग से देना अनिवार्य होगा।

        2. पुराने फॉर्म 49A और 49AA हो गए बंद

        अगर आप नए पैन कार्ड के लिए आवेदन करने जा रहे हैं तो पुराने फॉर्म का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। विभाग ने पुराने फॉर्म 49A और 49AA को इतिहास बना दिया है। उनकी जगह अब 4 नए फॉर्म लॉन्च किए गए हैं:

        Form 93: भारतीय नागरिकों के लिए।

        Form 94: भारतीय कंपनियों और संस्थाओं के लिए।

        Form 95: विदेशी नागरिकों के लिए।

        Form 96: विदेशी कंपनियों और कॉर्पोरेट्स के लिए।

        PunjabKesari

        3. नाम में एक अक्षर की गलती से फॉर्म तुरंत होगा रिजेक्ट

        पैन कार्ड के वेरिफिकेशन सिस्टम को अब पूरी तरह से ऑटोमैटिक और डिजिटल कर दिया गया है। पहले नाम की स्पेलिंग में छोटी-मोटी मानवीय भूल को नजरअंदाज कर दिया जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। आपके आवेदन में लिखा गया नाम, जेंडर और जन्मतिथि आपके आधार डेटाबेस से हूबहू (अक्षर-दर-अक्षर) मैच होनी चाहिए। यदि एक स्पेस या एक सिंगल लेटर का भी अंतर पाया गया तो कंप्यूटर आपका फॉर्म तुरंत रिजेक्ट कर देगा।

        PunjabKesari

        4. प्रॉपर्टी और गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत

        नए नियमों में मध्यम वर्ग के खरीदारों को कुछ मामलों में बड़ी राहत भी दी गई है। सबसे पहले आती है जमीन या मकान की खरीद-बिक्री में पैन कार्ड अनिवार्य करने की सीमा को ₹10 लाख से बढ़ाकर सीधे ₹20 लाख कर दिया गया है। दूसरा, अब ₹5 लाख से अधिक कीमत वाले वाहनों की खरीद पर ही पैन कार्ड देना होगा जिसमें अब दो-पहिया वाहन भी शामिल हैं। हालांकि ट्रैक्टर को इस दायरे से पूरी तरह बाहर रखा गया है। वहीं अगर कैश पेमेंट लिमिट की बात करें तो होटल, बैंक्वेट हॉल या इवेंट मैनेजर को नकद भुगतान (Cash Payment) करने की सीमा को ₹50,000 से बढ़ाकर अब ₹1 लाख कर दिया गया है।

        PunjabKesari

        5. कैश जमा करने के बदले नियम 

        जिन लोगों के पास पैन कार्ड नहीं होता था वे वित्तीय लेन-देन के लिए अब तक फॉर्म 60 (Form 60) भरते थे। आज से इसकी जगह नया Form 97 लागू कर दिया गया है। इसके अलावा दैनिक आधार पर बैंकों में ₹50,000 से अधिक जमा करने की पैन अनिवार्यता में बदलाव करते हुए अब सालाना ₹10 लाख से अधिक के कुल (Cumulative) कैश डिपॉजिट या विड्रॉल पर आयकर विभाग की कड़ी निगरानी रहेगी।

        news desk2
        news desk2
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            देश दुनियां

            मदुरै मीनाक्षी अम्मन मंदिर में भव्य महा कुंभाभिषेक संपन्न, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

            17/09/2026
            देश दुनियां

            यूपीआई को वैश्विक बनाने की दिशा में भारत का अगला कदम, भुगतान से आगे बढ़कर क्रेडिट, बीमा और निवेश पर देना होगा जोर: पीएम मोदी

            09/09/2026
            देश दुनियां

            नेपाल त्रासदी : अबतक 768 शव बरामद, लापता लोगों की संख्या 2500 के पार

            30/08/2026
            देश दुनियां

            उत्तर कोरिया का पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण हमारा लक्ष्य: अमेरिका

            27/08/2026
            देश दुनियां

            कंगना रनौत ने झारखंड में भर्ती परीक्षाओं की धांधली पर कहा, हमारे ‘जेन-जी’ सच में हर तरह की तकलीफ झेल रहे हैं

            06/08/2026
            देश दुनियां

            राज्यसभा ने सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक 2026 को दी मंजूरी, शीर्ष अदालत में अब न्यायधीशों की संख्या होगी 38

            05/08/2026
            Add A Comment
            Leave A Reply Cancel Reply

            Top Posts

            मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

            10/09/20264 Views

            जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

            10/09/20264 Views

            विकास की नई रफ्तार से बदल रहा छत्तीसगढ़, अधोसंरचना को मिल रही मजबूती :  साव

            18/09/20262 Views

            निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

            09/09/20262 Views
            Don't Miss

            गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

            By news desk230/09/20260

            *गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन* *पहले दिन खिलाड़ियों का…

            वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम देकर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस सबसे आगे

            30/09/2026

            डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया

            29/09/2026

            प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री  साय

            29/09/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : localnews11live@gmail.com

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            Post Calendar
            October 2026
            MTWTFSS
             1234
            567891011
            12131415161718
            19202122232425
            262728293031 
            « Sep    
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.