Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

14/09/2026

मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश

14/09/2026

एनएसई आईपीओ से निवेशकों को मिलेगा निवेश का नया मौका

13/09/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 15
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home » भारत-भूटान संबंधों को मिली नई गति; आर्थिक विकास, ऊर्जा और कनेक्टिविटी में बढ़ा रणनीतिक सहयोग: रिपोर्ट
व्यापार

भारत-भूटान संबंधों को मिली नई गति; आर्थिक विकास, ऊर्जा और कनेक्टिविटी में बढ़ा रणनीतिक सहयोग: रिपोर्ट

news desk2By news desk224/08/2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

नई दिल्ली, । भारत और भूटान के बीच दशकों पुरानी मित्रता अब पारंपरिक विकास सहयोग के दायरे से आगे बढ़कर एक व्यापक और भविष्य-उन्मुख रणनीतिक साझेदारी का रूप ले रही है। इंडिया नैरेटिव में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक वर्ष के दौरान दोनों देशों के बीच 4 प्रमुख क्षेत्रों – आर्थिक योजना, ऊर्जा परिवर्तन, क्षेत्रीय संपर्क और ज्ञान साझाकरण – में द्विपक्षीय सहयोग तेजी से मजबूत हुआ है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 1949 और 2007 की मैत्री संधियों की भावना पर आधारित भारत-भूटान संबंध अब अधिक परिपक्व और संस्थागत रूप ले चुके हैं। भारत का विकास सहयोग अब केवल परियोजना-आधारित सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि भूटान की दीर्घकालिक विकास योजनाओं के साथ गहराई से जुड़ चुका है।

हाल ही में संपन्न 5वें भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता में भारत द्वारा भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना (2024-29) के लिए घोषित 10,000 करोड़ रुपए (100 अरब नगुल्ट्रम) की सहायता की समीक्षा की गई।

इस पैकेज में से 6,860 करोड़ रुपए 82 उच्च प्राथमिकता वाली परियोजनाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं, जिनमें स्वास्थ्य सेवाएं, शहरी अवसंरचना और आपदा प्रतिरोधी विकास जैसे क्षेत्र शामिल हैं। शेष राशि भूटान के आर्थिक प्रोत्साहन कार्यक्रम के लिए बजटीय सहायता के रूप में दी जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस मॉडल की विशेषता यह है कि भारतीय सहायता भूटान पर बाहर से थोपी गई योजना नहीं है, बल्कि उसकी स्वयं की राष्ट्रीय विकास रणनीति का हिस्सा है, जिससे स्थानीय स्वामित्व और परियोजनाओं की प्रभावशीलता बढ़ती है।

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने भारत की 80वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे संदेश में भारत को “अडिग साझेदार और बड़े भाई” बताया।

इसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत थिम्फू के साथ अपने विशेष संबंधों को अत्यंत महत्व देता है और भूटान की संप्रभुता, समृद्धि और सकल राष्ट्रीय खुशहाली (ग्रॉस नेशनल हैप्पीनेस) के प्रति उसकी प्रतिबद्धता अटूट है।

ऊर्जा क्षेत्र दोनों देशों की साझेदारी का प्रमुख आधार बना हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत की जेएसडब्ल्यू एनर्जी और भूटान की ड्रुक ग्रीन पावर कॉर्पोरेशन (डीजीपीसी) ने 920 मेगावाट पुनात्सांगछू-III जलविद्युत परियोजना के विकास के लिए संयुक्त उद्यम बनाया है।

इस संयुक्त उद्यम में डीजीपीसी की 51 प्रतिशत और जेएसडब्ल्यू एनर्जी की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। परियोजना भूटान की सबसे बड़ी जलविद्युत योजनाओं में से एक मानी जा रही है।

इसके अलावा, भूटान की सरकार और भारतीय निर्यात-आयात बैंक के बीच 4,000 करोड़ रुपए की अम्ब्रेला ऋण सुविधा भी सक्रिय हो चुकी है, जिसका उपयोग नई नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के वित्तपोषण में किया जाएगा।

भारत और भूटान अपनी साझा सीमा को केवल भौगोलिक रेखा के बजाय व्यापार, यात्रा और आर्थिक गतिविधियों के जीवंत गलियारे में बदलने की दिशा में काम कर रहे हैं।

इस क्रम में दक्षिण-पूर्वी भूटान के सामरंग और असम के उदालगुड़ी जिले को जोड़ने वाला नया भूमि सीमा शुल्क मार्ग विकसित किया जा रहा है। इससे कृषि उत्पादों, औद्योगिक सामग्री और दैनिक उपभोग की वस्तुओं के आवागमन को सुविधा मिलेगी।

नया मार्ग व्यापारिक बाधाओं को कम करेगा, वैकल्पिक परिवहन विकल्प उपलब्ध कराएगा और भूटान के दक्षिणी क्षेत्रों को भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के साथ और बेहतर तरीके से जोड़ देगा।

दोनों देशों के सहयोग का विस्तार अब डिजिटल क्षेत्र तक भी पहुंच चुका है। गुवाहाटी में शुरू की गई पहली अंतरराष्ट्रीय डाक सहयोग पहल के तहत इंडिया पोस्ट और भूटान पोस्ट के बीच संबंधों को औपचारिक रूप दिया गया है।

इस पहल में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के ‘पॉसट्रांसफर’ सिस्टम को भारत की यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) प्रणाली के साथ जोड़ा गया है, जिससे दोनों देशों के बीच वित्तीय और डाक सेवाओं को अधिक सुगम बनाने की उम्मीद है।

हालांकि भूटान के पास अभी अपना घरेलू रेल नेटवर्क नहीं है, लेकिन भारत सीमा तक रेल संपर्क का विस्तार कर रहा है, जिसका उद्देश्य भूटानी माल ढुलाई को अधिक तेज, सस्ता और कुशल बनाना है।

रिपोर्ट के अनुसार, सीमा पर स्थापित हो रहे लॉजिस्टिक केंद्र भविष्य में दोनों देशों के बीच व्यापारिक संपर्क को और मजबूत करेंगे।

–

news desk2
news desk2
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

व्यापार

एनएसई आईपीओ से निवेशकों को मिलेगा निवेश का नया मौका

13/09/2026
व्यापार

अदाणी फाउंडेशन ने शुरू किया मेगा हेल्थ कैंप अभियान: ग्रामीणों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श, पहले शिविर में 450 से अधिक लोगों ने कराया इलाज

09/09/2026
व्यापार

रायपुर के ज्वेलर्स को मिलेंगे जेजेएस-2026 में कारोबार बढ़ाने के नए मौके

07/09/2026
व्यापार

नए सीमा शुल्क और बैंकिंग सुधारों के दम पर देश ‘विकसित भारत 2047’ का लक्ष्य हासिल करेगा: वित्त मंत्री

01/09/2026
व्यापार

भारत में फ़ीचर फ़ोन यूज़र्स के लिए फोनपे ने यूपीआई पेमेंट लॉन्च किया

31/08/2026
व्यापार

मीशो पर राखी के ऑर्डर्स में 36% की वृद्धि, नॉन-मेट्रो भारत और छोटे विक्रेताओं ने बढ़ाई त्योहारी मांग

30/08/2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

10/09/20264 Views

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

10/09/20264 Views

निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

09/09/20262 Views

AM/NS इंडिया–टाइम्स फाउंडेशन ने बस्तर के विद्यार्थियों को दिया क्रिटिकल थिंकिंग का राष्ट्रीय मंच

09/09/20262 Views
Don't Miss

भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

By news desk214/09/20260

*भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार : मुख्यमंत्री…

मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश

14/09/2026

एनएसई आईपीओ से निवेशकों को मिलेगा निवेश का नया मौका

13/09/2026

एमपी एमएसएससी सीनियर वुमेंस आमंत्रण टी 20 ट्रॉफी 2026 का उपविजेता बना छत्तीसगढ़

12/09/2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
Contact Us
Contact Us

Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
Mobile : +91-8871339995

Email : localnews11live@gmail.com

Facebook YouTube WhatsApp
Important Pages
  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Post Calendar
September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
« Aug    
© 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.