Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया

24/09/2026

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक

24/09/2026

गणेश जन कल्याण समिति, रावतपुरा कॉलोनी, रायपुर

23/09/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, September 25
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home » IPL Winners List: 18 सीजन में 8 टीमों ने जीता खिताब, किस साल कौन बना चैंपियन? देखें पूरी लिस्ट
    खेल

    IPL Winners List: 18 सीजन में 8 टीमों ने जीता खिताब, किस साल कौन बना चैंपियन? देखें पूरी लिस्ट

    news desk2By news desk231/05/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

      IPL Winners List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। 31 मई (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें पहले भी आईपीएल चैंपियन बन चुकी हैं और अब दूसरी बार ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

        साल 2008 में शुरू हुए आईपीएल के इतिहास में अब तक 8 अलग-अलग टीमें खिताब जीत चुकी हैं। पिछले सीजन 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहली बार ट्रॉफी जीतकर अपने लंबे इंतजार को खत्म किया था। वहीं मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स संयुक्त रूप से सबसे सफल टीमों में शामिल हैं, जिन्होंने 5-5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है।

        2008 से 2025 तक आईपीएल विजेता टीमों की सूची

        2008 – राजस्थान रॉयल्स

        2009 – डेक्कन चार्जर्स

        2010 – चेन्नई सुपर किंग्स

        2011 – चेन्नई सुपर किंग्स

        2012 – कोलकाता नाइट राइडर्स

        2013 – मुंबई इंडियंस

        2014 – कोलकाता नाइट राइडर्स

        2015 – मुंबई इंडियंस

        2016 – सनराइजर्स हैदराबाद

        2017 – मुंबई इंडियंस

        2018 – चेन्नई सुपर किंग्स

        2019 – मुंबई इंडियंस

        2020 – मुंबई इंडियंस

        2021 – चेन्नई सुपर किंग्स

        2022 – गुजरात टाइटंस

        2023 – चेन्नई सुपर किंग्स

        2024 – कोलकाता नाइट राइडर्स

        2025 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

        2026 – फैसला 31 मई को होगा

        सबसे सफल आईपीएल टीमें

        आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के नाम है। दोनों टीमों ने 5-5 बार खिताब पर कब्जा जमाया है।

        चेन्नई सुपर किंग्स – 5 ट्रॉफी (2010, 2011, 2018, 2021, 2023)
        मुंबई इंडियंस – 5 ट्रॉफी (2013, 2015, 2017, 2019, 2020)
        कोलकाता नाइट राइडर्स – 3 ट्रॉफी (2012, 2014, 2024)
        रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 1 ट्रॉफी (2025)
        गुजरात टाइटंस – 1 ट्रॉफी (2022)
        सनराइजर्स हैदराबाद – 1 ट्रॉफी (2016)
        राजस्थान रॉयल्स – 1 ट्रॉफी (2008)
        डेक्कन चार्जर्स – 1 ट्रॉफी (2009)

        लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच सकती है RCB

        आईपीएल इतिहास में अब तक केवल दो टीमें ही लगातार दो सीजन में चैंपियन बनने का कारनामा कर पाई हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2010 और 2011 में लगातार खिताब जीते थे। वहीं मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 2019 और 2020 में ट्रॉफी अपने नाम की थी।

        अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास भी इस खास क्लब में शामिल होने का सुनहरा मौका है। यदि RCB 2026 का फाइनल जीतने में सफल रहती है तो वह लगातार दो आईपीएल खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन जाएगी।

        RCB ने पूरे सीजन किया शानदार प्रदर्शन

        डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने लीग चरण के 14 मुकाबलों में 9 जीत हासिल कीं, जबकि 5 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर बेंगलुरु अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रही।

        इसके बाद क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को हराकर टीम ने सीधे फाइनल का टिकट कटाया। अब बेंगलुरु की नजर लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने पर है, जबकि गुजरात टाइटंस दूसरी बार चैंपियन बनने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

        news desk2
        news desk2
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            खेल

            सुचिका तारियाल ने एशियन गेम्स में पक्का किया पदक, बोलीं- यह पदक जिंदगी से भी ज्यादा महत्वपूर्ण

            20/09/2026
            खेल

            नोवाक जोकोविच ने चाइना ओपन में खेलने की पुष्टि की, 11 साल बाद बीजिंग लौटेंगे

            17/09/2026
            खेल

            एमपी एमएसएससी सीनियर वुमेंस आमंत्रण टी 20 ट्रॉफी 2026 का उपविजेता बना छत्तीसगढ़

            12/09/2026
            खेल

            टी20 सीरीज: भारत के खिलाफ अफगानिस्तान को पहली जीत का इंतजार

            08/09/2026
            खेल

            दलीप ट्रॉफी: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गरजा, सेंट्रल जोन के खिलाफ खेली आतिशी पारी

            31/08/2026
            खेल

            पाकिस्तान की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

            26/08/2026
            Add A Comment
            Leave A Reply Cancel Reply

            Top Posts

            मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

            10/09/20264 Views

            जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

            10/09/20264 Views

            विकास की नई रफ्तार से बदल रहा छत्तीसगढ़, अधोसंरचना को मिल रही मजबूती :  साव

            18/09/20262 Views

            निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

            09/09/20262 Views
            Don't Miss

            एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया

            By news desk224/09/20260

            • इसके जरिए ग्राहक अब एसबीआई योनो पर 100% डिजिटल और आसान प्रक्रिया से…

            मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक

            24/09/2026

            गणेश जन कल्याण समिति, रावतपुरा कॉलोनी, रायपुर

            23/09/2026

            केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस

            22/09/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : localnews11live@gmail.com

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            Post Calendar
            September 2026
            MTWTFSS
             123456
            78910111213
            14151617181920
            21222324252627
            282930 
            « Aug    
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.