Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

रायपुर में गरबा आयोजकों को पुलिस की सख्त हिदायत, नियमों का उल्लंघन करने पर रद्द होगी अनुमति

09/10/2026

छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 22-23 अक्टूबर को रायपुर और जगदलपुर में कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

09/10/2026

आज रायपुर में CM विष्णुदेव साय के कई कार्यक्रम, शाम 3:45 बजे से रात 9:10 बजे तक रहेगा व्यस्त शेड्यूल

09/10/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 9
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»अन्य»खेल»IPL 2026: कोहली के आक्रामक अंदाज पर इरफान पठान का बयान, ये टॉप क्रिकेट का बड़ा हिस्सा
    खेल

    IPL 2026: कोहली के आक्रामक अंदाज पर इरफान पठान का बयान, ये टॉप क्रिकेट का बड़ा हिस्सा

    news desk2By news desk224/05/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

        स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले के दौरान विराट कोहली और ट्रैविस हेड के बीच हुई तीखी बहस चर्चा का विषय बनी हुई है। अब इस पूरे मामले पर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इरफान पठान ने कहा कि विराट कोहली हमेशा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की तरह आक्रामक और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं और ऐसे हाई-वोल्टेज मुकाबलों में इस तरह की नोकझोंक सामान्य बात है।

          ‘कोहली को पसंद है आक्रामक क्रिकेट’

          जियोस्टार पर बातचीत के दौरान इरफान पठान ने कहा, ‘विराट कोहली हमेशा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों जैसी आक्रामकता के साथ क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। मैदान पर थोड़ी नोकझोंक, प्रतिस्पर्धा और इमोशन उनके खेल का हिस्सा है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘उस समय विराट, ट्रैविस हेड से कह रहे थे कि इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट बनकर बाहर बैठने की बजाय आकर गेंदबाजी करो। ऐसे हाई-प्रेशर मुकाबलों में इस तरह की बातें बिल्कुल सामान्य हैं।’

          मैच के दौरान बढ़ा था तनाव

          दरअसल, मुकाबले के दौरान विराट कोहली ने ट्रैविस हेड को इशारों में गेंदबाजी करने की चुनौती दी थी। कोहली ने हेड के बार-बार इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल होने पर भी तंज कसा। हालांकि, कोहली 11 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए, जिसके बाद ट्रैविस हेड ने भी जवाबी स्लेजिंग की। मैच खत्म होने के बाद भी दोनों खिलाड़ियों के बीच तनाव नजर आया। हैंडशेक के दौरान हेड ने कोहली से हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन कोहली आगे बढ़ गए।

          वेंकटेश अय्यर को लेकर सहवाग का बड़ा सुझाव

          पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने RCB की प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ा सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि वेंकटेश अय्यर को ओपनिंग में ही बरकरार रखना चाहिए। सहवाग ने कहा, ‘वेंकटेश अय्यर टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा प्रभावी नजर आते हैं। उन्होंने पंजाब के खिलाफ नंबर-4 पर 73 रन बनाए और SRH के खिलाफ ओपनिंग करते हुए 44 रन की तेज पारी खेली।’

          फिल सॉल्ट को वापस लाने की मांग

          फिल सॉल्ट चोट से उबरकर टीम में वापसी कर चुके हैं। ऐसे में सहवाग ने सुझाव दिया कि फिल सॉल्ट को जितेश शर्मा की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मैं वेंकटेश को ओपनिंग से नहीं हटाऊंगा। अगर फिल सॉल्ट फिट हैं तो जितेश शर्मा की जगह उन्हें मौका मिलना चाहिए, क्योंकि जितेश इस समय अच्छी फॉर्म में नहीं हैं।’

          news desk2
              Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

              Related Posts

              खेल

              गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

              30/09/2026
              खेल

              राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में राजकुमार कॉलेज (RKC) के खिलाड़ियों का परचम

              28/09/2026
              खेल

              सुचिका तारियाल ने एशियन गेम्स में पक्का किया पदक, बोलीं- यह पदक जिंदगी से भी ज्यादा महत्वपूर्ण

              20/09/2026
              खेल

              नोवाक जोकोविच ने चाइना ओपन में खेलने की पुष्टि की, 11 साल बाद बीजिंग लौटेंगे

              17/09/2026
              खेल

              एमपी एमएसएससी सीनियर वुमेंस आमंत्रण टी 20 ट्रॉफी 2026 का उपविजेता बना छत्तीसगढ़

              12/09/2026
              खेल

              टी20 सीरीज: भारत के खिलाफ अफगानिस्तान को पहली जीत का इंतजार

              08/09/2026
              Add A Comment
              Leave A Reply Cancel Reply

              Top Posts

              मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

              10/09/20264 Views

              जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

              10/09/20264 Views

              सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

              02/10/20263 Views

              CG Cabinet Meeting: 11 अक्टूबर को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

              08/10/20262 Views
              Don't Miss

              रायपुर में गरबा आयोजकों को पुलिस की सख्त हिदायत, नियमों का उल्लंघन करने पर रद्द होगी अनुमति

              By News Desk09/10/20260

              रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी गरबा आयोजनों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से…

              छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 22-23 अक्टूबर को रायपुर और जगदलपुर में कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

              09/10/2026

              आज रायपुर में CM विष्णुदेव साय के कई कार्यक्रम, शाम 3:45 बजे से रात 9:10 बजे तक रहेगा व्यस्त शेड्यूल

              09/10/2026

              तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा, CM साय ने किया स्पष्ट, ‘सेवा ज्योति संकल्प’ के तहत होगा विकास

              08/10/2026
              Stay In Touch
              • Facebook
              • Twitter
              • Pinterest
              • Instagram
              Contact Us
              Contact Us

              Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
              Mobile : +91-8871339995

              Email : localnews11live@gmail.com

              Facebook YouTube WhatsApp
              Important Pages
              • Home
              • Privacy Policy
              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Terms & Conditions
              Post Calendar
              October 2026
              MTWTFSS
               1234
              567891011
              12131415161718
              19202122232425
              262728293031 
              « Sep    
              © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

              Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.