Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

स्मृति मंधाना रच सकती हैं बड़ा इतिहास, 133 रन बनाकर करेंगी वो कारनामा जो विराट-रोहित भी नहीं कर पाए

16/10/2026

धर्म के आधार पर आरक्षण का लाभ नहीं दिए जाने संबंधी सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण : अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

16/10/2026

Vastu Tips: घर में नहीं टिकता पैसा और रहती है अशांति? वास्तु के 7 नियम अपनाएं, बदल सकता है माहौल

16/10/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 16
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»अन्य»खेल»‘मैं उन्हें गेंदबाजों का कप्तान कहूंगा’, यश ठाकुर ने की श्रेयस अय्यर की तारीफ
    खेल

    ‘मैं उन्हें गेंदबाजों का कप्तान कहूंगा’, यश ठाकुर ने की श्रेयस अय्यर की तारीफ

    news desk2By news desk225/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

          नई दिल्ली, । भारत के तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर की नेतृत्व क्षमता की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि अय्यर का अपने खिलाड़ियों पर भरोसा और शांत स्वभाव उनके जैसे युवा गेंदबाजों का आत्मविश्वास बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाता है।

          यश ठाकुर ने बताया कि कप्तान श्रेयस अय्यर गेंदबाजों को खुलकर खेलने की आजादी देते हैं और मुश्किल परिस्थितियों में भी उन पर पूरा विश्वास जताते हैं। उनके मुताबिक, यही भरोसा खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है। यश इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पंजाब किंग्स की तरफ से अय्यर की कप्तानी में खेल चुके हैं। उन्होंने कहा कि पहले से साथ खेलने की वजह से दोनों के बीच अच्छी समझ बनी हुई है। अय्यर उनकी गेंदबाजी की खूबियों को अच्छी तरह जानते हैं और यह भी समझते हैं कि किस स्थिति में उनका सबसे बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता है।

          उन्होंने कहा कि इसी तालमेल की वजह से भारतीय टीम में भी उनके लिए खुद को ढालना आसान रहा है। कप्तान का भरोसा और स्पष्ट रणनीति उन्हें मैदान पर आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी करने में मदद करती है। ठाकुर ने ‘जियोस्टार’ से कहा, “कप्तान श्रेयस अय्यर मेरी खूबियों को अच्छी तरह जानते हैं। वह समझते हैं कि मैं खेल के किस हिस्से में सबसे असरदार हूं, चाहे वह पावरप्ले हो, मिडिल ओवर्स हों या डेथ ओवर्स। उन्हें पता है कि टीम को जिताने के लिए मैं कहां सबसे अधिक योगदान दे सकता हूं।”

          दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कहा कि आईपीएल में साथ खेलते हुए जो तालमेल बना था, वह नेशनल टीम में भी काम आ रहा है। उन्होंने कहा, “वह आपसी समझ आईपीएल के दौरान बनी थी, जब मैंने उनके साथ समय बिताया और प्लान पर चर्चा की। मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानता हूं, क्योंकि मैंने आईपीएल में श्रेयस की कप्तानी में खेला है, और अब मैं भारतीय टीम में भी उनकी कप्तानी में खेलूंगा। इस निरंतरता से एक मजबूत बॉन्ड बनाने में मदद मिलती है।”

          तेज गेंदबाज के अनुसार, खिलाड़ियों पर अय्यर के भरोसे का उनके प्रदर्शन पर सीधा असर पड़ता है। उन्होंने कहा, “जब आपका कप्तान आपकी काबिलियत पर भरोसा करता है, तो मैदान पर आपको बहुत आत्मविश्वास मिलता है।” यश ने अय्यर की कप्तानी के तरीके पर भी बात की। उन्होंने अय्यर को एक शांत लीडर बताया जो मैच की स्थिति कैसी भी हो, घबराते नहीं हैं और गेंदबाजों को अपने प्लान की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

          उन्होंने कहा, “मेरी नजर में वह बहुत शांत रहते हैं। चाहे हम रन लुटा रहे हों, अच्छी गेंदबाजी कर रहे हों या गेंदबाजी के लिहाज से हमारा दिन खराब हो, वह कभी अपना आपा नहीं खोते। वह दबाव वाली स्थितियों में भी शांत रहते हैं।” ठाकुर ने कहा कि अय्यर अपनी सलाह देने से पहले फैसले लेने की प्रक्रिया में अपने गेंदबाजों को शामिल करना पसंद करते हैं, न कि उन पर अपनी रणनीति थोपते हैं। भारतीय कप्तान के साथ अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए ठाकुर ने कहा कि गेंदबाजों पर अय्यर का भरोसा ही उन्हें एक लीडर के तौर पर सबसे अलग बनाता है।

          उन्होंने कहा, “वह हमेशा सीधे गेंदबाजों के पास आते हैं और पूछते हैं, ‘आपका क्या प्लान है? आपको क्या लगता है कि यहां सबसे अच्छा विकल्प क्या है?’ वह अपनी सोच थोपते नहीं हैं। वह पहले बात सुनते हैं और फिर अपनी राय देते हैं। इससे बहुत फर्क पड़ता है। मैं उन्हें गेंदबाजों का कप्तान कहूंगा; वह अपने बॉलर्स पर पूरा भरोसा करते हैं और उन्हें अपने प्लान पर अमल करने की आजादी देते हैं।”

          news desk2
              Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

              Related Posts

              खेल

              स्मृति मंधाना रच सकती हैं बड़ा इतिहास, 133 रन बनाकर करेंगी वो कारनामा जो विराट-रोहित भी नहीं कर पाए

              16/10/2026
              खेल

              भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नए दौर की शुरुआत रायपुर से, कप्तान स्मृति मंधाना पहुंचीं, 16 अक्टूबर को पहला मुकाबला

              12/10/2026
              खेल

              टी-20 इंटरनेशनल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा नंबर-1, रोहित शर्मा भी टॉप-5 में

              10/10/2026
              खेल

              गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

              30/09/2026
              खेल

              राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में राजकुमार कॉलेज (RKC) के खिलाड़ियों का परचम

              28/09/2026
              खेल

              सुचिका तारियाल ने एशियन गेम्स में पक्का किया पदक, बोलीं- यह पदक जिंदगी से भी ज्यादा महत्वपूर्ण

              20/09/2026
              Add A Comment
              Leave A Reply Cancel Reply

              Top Posts

              मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

              10/09/20264 Views

              जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

              10/09/20264 Views

              Karwa Chauth Chura Design: करवाचौथ पर चाहिए स्टाइलिश लुक? चूड़ा सेट के इन 5 लेटेस्ट डिजाइन्स पर डालें नजर

              15/10/20263 Views

              LPG Gas Subsidy: खाते में नहीं आए 210 रुपये? घर बैठे ऐसे चेक करें सब्सिडी का स्टेटस, जानें पैसे अटकने की वजह

              12/10/20263 Views
              Don't Miss

              स्मृति मंधाना रच सकती हैं बड़ा इतिहास, 133 रन बनाकर करेंगी वो कारनामा जो विराट-रोहित भी नहीं कर पाए

              By News Desk16/10/20260

              भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना के पास टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक…

              धर्म के आधार पर आरक्षण का लाभ नहीं दिए जाने संबंधी सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण : अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

              16/10/2026

              Vastu Tips: घर में नहीं टिकता पैसा और रहती है अशांति? वास्तु के 7 नियम अपनाएं, बदल सकता है माहौल

              16/10/2026

              Ladli Behna Yojana: नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने खातों में भेजे 1834 करोड़ रुपये

              15/10/2026
              Stay In Touch
              • Facebook
              • Twitter
              • Pinterest
              • Instagram
              Contact Us
              Contact Us

              Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
              Mobile : +91-8871339995

              Email : [email protected]

              Facebook YouTube WhatsApp
              Important Pages
              • Home
              • Privacy Policy
              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Terms & Conditions
              Post Calendar
              October 2026
              MTWTFSS
               1234
              567891011
              12131415161718
              19202122232425
              262728293031 
              « Sep    
              © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

              Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.