Gujarat Teacher vacancy: अगर आप भी शिक्षक भर्ती का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, गुजरात सरकार ने प्राथमिक शिक्षा विभाग के तहत 11 हजार पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके तहत कक्षा 1 से 5वीं तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल यानी कल से शुरू हो गई है। जिसकी आखिरी तारीख 24 अप्रैल 2026 है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dpegujarat.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (D.El.Ed) होना अनिवार्य है। इसके साथ ही टीईटी-1 (TET-1) परीक्षा पास की होनी चाहिए।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 33 साल होनी चाहिए। इसके अलावा रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियम अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवार को 200 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में देनी होगी जबकि, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी के उम्मीदवार को 100 रुप देने होंगे।
सैलरी
पे लेवल – 7 के अनुसार शुरुआती 5 साल के लिए 26 हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। वहीं 5 साल के बाद 25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह और अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।
Gujarat Teacher vacancy: ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट dpegujarat.in पर जाएं।
- ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें और अपनी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
- अपनी शैक्षणिक योग्यता, टीईटी-1 स्कोर और अन्य व्यक्तिगत जानकारी भरें।
- अपनी फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी सर्टिफिकेट अपलोड करें।
- सभी जानकारी की जांच करने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखे

