Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

IND vs NZ 1st ODI: हिटमैन का जलवा बरकरार! रोहित शर्मा ने अपनी फुर्ती से डेरिल मिचेल को भेजा पवेलियन, देखें VIDEO

04/11/2026

CG Rajyotsav 2026: अमित शाह ने राज्य अलंकरण पुरस्कारों से किया विभूतियों का सम्मान, साहित्य से लेकर खेल और पत्रकारिता तक की प्रतिभाओं को मिला सम्मान

04/11/2026

Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी के अलावा इन चीजों की खरीदारी भी मानी जाती है बेहद शुभ, देखें पूरी लिस्ट

04/11/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, November 4
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»अन्य»खेल»कैनेडियन ओपन: सबालेंका ने सीधे सेटों में शुआई झांग को दी मात, पेगुला ने भी बनाई अंतिम 16 में जगह
    खेल

    कैनेडियन ओपन: सबालेंका ने सीधे सेटों में शुआई झांग को दी मात, पेगुला ने भी बनाई अंतिम 16 में जगह

    news desk2By news desk207/08/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

          टोरंटो, । दुनिया की नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने चीन की प्लेयर शुआई झांग को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराकर कैनेडियन ओपन के अंतिम 16 में जगह बना ली है।

          इस जीत के साथ सबालेंका का इस सीजन में हार्ड कोर्ट पर रिकॉर्ड 25-1 हो गया है। वह 2016 में सेरेना विलियम्स के बाद एक सीजन में हार्ड कोर्ट पर सबसे कम समय में 25 जीत हासिल करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। डब्ल्यूटीए टूर पर झांग के खिलाफ उनका रिकॉर्ड अब 5-1 का हो गया है; उन्होंने झांग के खिलाफ अपने पिछले पांचों मैच सीधे सेटों में जीते हैं।

          दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी को हार का कोई खास खतरा नहीं दिखा, लेकिन झांग ने उन्हें पूरे मैच के दौरान दबाव में रखा। डब्ल्यूटीए की रिपोर्ट के मुताबिक, सबालेंका को आखिरी गेम में एक ब्रेक प्वाइंट का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने शानदार बचाव किया और लगातार तीन प्वाइंट जीतकर सीधे सेटों में जीत दर्ज की।

          सबालेंका का अगला मुकाबला 16वीं वरीयता प्राप्त रूसी प्लेय एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा से होगा। अलेक्जेंड्रोवा के खिलाफ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में उन्हें 5-4 की मामूली बढ़त हासिल है। वहीं, दो बार की चैंपियन अमेरिकी खिलाड़ी जेसिका पेगुला ने बारिश के कारण देरी से शुरू हुए मैच में रूसी-उज़्बेकिस्तानी टेनिस खिलाड़ी कामिला राखिमोवा को 6-4, 6-0 से हराकर अंतिम 16 का टिकट कटाया।

          ओंटारियो की राजधानी टोरंटो में पेगुला का यह तीसरे राउंड का मैच चार दिनों में उनका तीसरा मुकाबला था और उन्हें आराम का एकमात्र दिन यात्रा के लिए मिला था। हालांकि, कम तैयारी के बावजूद अमेरिकी खिलाड़ी ने सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान दिया। 32 वर्षीय पेगुला का अगला मुकाबला डायना श्नाइडर से होगा। उन्होंने एक हफ्ते पहले वाशिंगटन ओपन के सेमीफाइनल में श्नाइडर को शिकस्त दी थी।

          दूसरी ओर, लनलाना तारा्रुडी से दूसरे राउंड में वॉकओवर मिलने के बाद, आठवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अमांडा अनिसिमोवा को लय में आने में थोड़ा समय लगा, लेकिन उन्होंने निकोला बार्टुनकोवा के खिलाफ 1 घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले में 3-6, 6-0, 6-4 से शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की।

          डबल्स ड्रॉ में, गैब्रिएला डाब्रोव्स्की और उनकी नई जोड़ीदार एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा को कोको गॉफ और कैटी मैकनेली के खिलाफ पहले राउंड के मैच में हार का सामना करना पड़ा। लेला एनी और बियांका जोली फर्नांडीज को टूर्नामेंट के लिए वाइल्ड कार्ड मिली थी, लेकिन वे पहले ही राउंड में एलिस मर्टेंस और डायना श्नाइडर से 6-1, 6-2 से हारकर बाहर हो गईं।

          news desk2
              Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

              Related Posts

              खेल

              IND vs NZ 1st ODI: हिटमैन का जलवा बरकरार! रोहित शर्मा ने अपनी फुर्ती से डेरिल मिचेल को भेजा पवेलियन, देखें VIDEO

              04/11/2026
              खेल

              छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में बजा डंका, X पर टॉप-5 ट्रेंडिंग में बनाई जगह

              02/11/2026
              खेल

              छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने राजधानी रॉयल्स को 2-1 से दी शिकस्त, महिला मुकाबले में इंद्रावती टाइग्रेस का जलवा

              23/10/2026
              खेल

              न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, T20I सीरीज से पहले फैंस में जबरदस्त क्रेज, 3 मैचों के टिकट SOLD OUT

              20/10/2026
              खेल

              स्मृति मंधाना रच सकती हैं बड़ा इतिहास, 133 रन बनाकर करेंगी वो कारनामा जो विराट-रोहित भी नहीं कर पाए

              16/10/2026
              खेल

              भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नए दौर की शुरुआत रायपुर से, कप्तान स्मृति मंधाना पहुंचीं, 16 अक्टूबर को पहला मुकाबला

              12/10/2026
              Add A Comment
              Leave A Reply Cancel Reply

              Top Posts

              मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

              10/09/20264 Views

              जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

              10/09/20264 Views

              दिवाली पार्टी में दिखना है सबसे ग्लैमरस, तो प्रियंका से आलिया तक के ये Indo-Western लुक्स करें ट्राई

              02/11/20263 Views

              भारत पर्व में छाया छत्तीसगढ़ का हुनर, बांस शिल्प और कोसा साड़ियों के मुरीद हुए PM मोदी

              31/10/20263 Views
              Don't Miss

              IND vs NZ 1st ODI: हिटमैन का जलवा बरकरार! रोहित शर्मा ने अपनी फुर्ती से डेरिल मिचेल को भेजा पवेलियन, देखें VIDEO

              By News Desk04/11/20260

              IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज…

              CG Rajyotsav 2026: अमित शाह ने राज्य अलंकरण पुरस्कारों से किया विभूतियों का सम्मान, साहित्य से लेकर खेल और पत्रकारिता तक की प्रतिभाओं को मिला सम्मान

              04/11/2026

              Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी के अलावा इन चीजों की खरीदारी भी मानी जाती है बेहद शुभ, देखें पूरी लिस्ट

              04/11/2026

              छत्तीसगढ़ दौरे पर आज रहेंगे अमित शाह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल; देखें पूरा शेड्यूल

              03/11/2026
              Stay In Touch
              • Facebook
              • Twitter
              • Pinterest
              • Instagram
              Contact Us
              Contact Us

              Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
              Mobile : +91-8871339995

              Email : [email protected]

              Facebook YouTube WhatsApp
              Important Pages
              • Home
              • Privacy Policy
              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Terms & Conditions
              Post Calendar
              November 2026
              MTWTFSS
               1
              2345678
              9101112131415
              16171819202122
              23242526272829
              30 
              « Oct    
              © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

              Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.