Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

IND vs NZ 1st ODI: हिटमैन का जलवा बरकरार! रोहित शर्मा ने अपनी फुर्ती से डेरिल मिचेल को भेजा पवेलियन, देखें VIDEO

04/11/2026

CG Rajyotsav 2026: अमित शाह ने राज्य अलंकरण पुरस्कारों से किया विभूतियों का सम्मान, साहित्य से लेकर खेल और पत्रकारिता तक की प्रतिभाओं को मिला सम्मान

04/11/2026

Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी के अलावा इन चीजों की खरीदारी भी मानी जाती है बेहद शुभ, देखें पूरी लिस्ट

04/11/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, November 4
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»अन्य»खेल»इंग्लैंड के फीफा विश्व कप से बाहर होने के बाद बेलिंगहम ने लिखा भावुक पोस्ट, फैंस का किया धन्यवाद
    खेल

    इंग्लैंड के फीफा विश्व कप से बाहर होने के बाद बेलिंगहम ने लिखा भावुक पोस्ट, फैंस का किया धन्यवाद

    news desk2By news desk217/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

          अटलांटा, । इंग्लैंड के फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद टीम के स्टार खिलाड़ी जूड बेलिंगहम ने भावुक पोस्ट लिखा है। इंग्लैंड को सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

          बेलिंगहम ने अपने भावकु पोस्ट में सभी समर्थकों को उनके अविश्वसनीय समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। सेमीफाइनल मैच में एंथनी गॉर्डन द्वारा किए गए गोल की बदौलत इंग्लैंड मुकाबले में 1-0 से आगे चल रहा था। हालांकि, मैच के अंतिम 7 मिनटों में अर्जेंटीना ने दो गोल दागते हुए इंग्लैंड का फाइनल खेलने का सपना एक बार फिर तोड़ दिया। इस निराशाजनक हार के एक दिन बाद, बेलिंगहम ने सोशल मीडिया पर उन सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने अमेरिका आकर टीम का समर्थन किया। उन्होंने सभी से भरोसा बनाए रखने की अपील भी की।

          बेलिंगहम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा, “बीते कुछ हफ्तों और कल के दिन को शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। कंसास में हमारे ड्राइवर ने जो बात कही, उसने हमारी भावनाओं को पूरी तरह व्यक्त कर दिया। मैं उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने घर से हमारा हौसला बढ़ाया और अपनी मेहनत की कमाई खर्च कर अमेरिका आकर हमारा समर्थन किया। हमारे देश के लोगों के बीच जो एकता और प्यार इस अभियान के दौरान देखने को मिला, उसे यहीं खत्म नहीं होने देना चाहिए। अगर हम इसी तरह एकजुट रहें, तो हम आगे भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। आप सभी का दिल से धन्यवाद और ढेर सारा प्यार।”

          इंग्लैंड के बाहर होने के बावजूद, बेलिंगहम का टूर्नामेंट शानदार रहा और वह थॉमस ट्यूशेल के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे। इस मिडफील्डर ने टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 गोल दागे, जिसमें नॉर्वे के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में मैच जिताने वाले दो गोल शामिल रहे। नॉर्वे के खिलाफ बेलिंगहम के दो गोल की बदौलत इंग्लैंड ने चौथी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। राउंड ऑफ 16 में मेक्सिको के खिलाफ भी बेलिंगहम ने दो गोल किए थे।

          इंग्लैंड ने नॉकआउट स्टेज में डीआर कांगो, मैक्सिको और नॉर्वे को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इस शानदार प्रदर्शन से टीम के 60 साल से अधिक समय से दूसरे विश्व कप खिताब का इंतजार खत्म होने की उम्मीद बढ़ गई थी। हालांकि, सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने मैच के अंतिम समय में जोरदार वापसी करते हुए इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस हार के साथ इंग्लैंड का दूसरा विश्व कप जीतने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया। अब तीसरे स्थान के लिए इंग्लैंड की भिड़ंत फ्रांस से होगी।

          news desk2
              Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

              Related Posts

              खेल

              IND vs NZ 1st ODI: हिटमैन का जलवा बरकरार! रोहित शर्मा ने अपनी फुर्ती से डेरिल मिचेल को भेजा पवेलियन, देखें VIDEO

              04/11/2026
              खेल

              छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में बजा डंका, X पर टॉप-5 ट्रेंडिंग में बनाई जगह

              02/11/2026
              खेल

              छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने राजधानी रॉयल्स को 2-1 से दी शिकस्त, महिला मुकाबले में इंद्रावती टाइग्रेस का जलवा

              23/10/2026
              खेल

              न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, T20I सीरीज से पहले फैंस में जबरदस्त क्रेज, 3 मैचों के टिकट SOLD OUT

              20/10/2026
              खेल

              स्मृति मंधाना रच सकती हैं बड़ा इतिहास, 133 रन बनाकर करेंगी वो कारनामा जो विराट-रोहित भी नहीं कर पाए

              16/10/2026
              खेल

              भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नए दौर की शुरुआत रायपुर से, कप्तान स्मृति मंधाना पहुंचीं, 16 अक्टूबर को पहला मुकाबला

              12/10/2026
              Add A Comment
              Leave A Reply Cancel Reply

              Top Posts

              मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

              10/09/20264 Views

              जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

              10/09/20264 Views

              दिवाली पार्टी में दिखना है सबसे ग्लैमरस, तो प्रियंका से आलिया तक के ये Indo-Western लुक्स करें ट्राई

              02/11/20263 Views

              भारत पर्व में छाया छत्तीसगढ़ का हुनर, बांस शिल्प और कोसा साड़ियों के मुरीद हुए PM मोदी

              31/10/20263 Views
              Don't Miss

              IND vs NZ 1st ODI: हिटमैन का जलवा बरकरार! रोहित शर्मा ने अपनी फुर्ती से डेरिल मिचेल को भेजा पवेलियन, देखें VIDEO

              By News Desk04/11/20260

              IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज…

              CG Rajyotsav 2026: अमित शाह ने राज्य अलंकरण पुरस्कारों से किया विभूतियों का सम्मान, साहित्य से लेकर खेल और पत्रकारिता तक की प्रतिभाओं को मिला सम्मान

              04/11/2026

              Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी के अलावा इन चीजों की खरीदारी भी मानी जाती है बेहद शुभ, देखें पूरी लिस्ट

              04/11/2026

              छत्तीसगढ़ दौरे पर आज रहेंगे अमित शाह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल; देखें पूरा शेड्यूल

              03/11/2026
              Stay In Touch
              • Facebook
              • Twitter
              • Pinterest
              • Instagram
              Contact Us
              Contact Us

              Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
              Mobile : +91-8871339995

              Email : [email protected]

              Facebook YouTube WhatsApp
              Important Pages
              • Home
              • Privacy Policy
              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Terms & Conditions
              Post Calendar
              November 2026
              MTWTFSS
               1
              2345678
              9101112131415
              16171819202122
              23242526272829
              30 
              « Oct    
              © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

              Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.