Author: news desk2
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हत्या का मामला सामने आया है। यहां 150 रुपए के शराब विवाद में जीजा ने अपने ही साले की जान ले ली। ये पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पहले ही बनाया था मर्डर का प्लान जानकारी के अनुसार, 8 मार्च को आरोपी गोप सिंह अपने साले घनश्याम के साथ सिल्तरा दुकान में शराब पीने गए थे। गोप सिंह ने घनश्याम को 150 रुपए देकर शराब लाने भेजा। उसी पैसे से ख़रीदे शराब को घनश्याम अकेले पी गया, जिसके बाद गोप सिंह ने…
बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम ढनढन में अंधविश्वास और टोनही प्रताड़ना का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के समय पीड़िता अपने घर पर अकेली थी, तभी बाहर किसी हादसे जैसी आवाज सुनकर वह बाहर निकली तो उसने अपने पड़ोसी युवक देवेंद्र बघेल को जमीन पर गिरा हुआ पाया। जांच और पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी देवेंद्र बघेल काफी समय से महिला को टोनही कहकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था, जिसके कारण क्षेत्र में पहले भी…
इस भव्य आयोजन में मुख्य रूप से माननीय बृज भूषण शरण सिंह जी (पूर्व सांसद, गोंडा लोकसभा क्षेत्र, उत्तर प्रदेश एवं पूर्व अध्यक्ष भारतीय कुश्ती संघ) से सौजन्य मुलाकात का अवसर प्राप्त हुआ।28 राज्यों के लगभग 1100 पहलवानों के बीच 90 मेडल एवं 1 ट्रॉफी के लिए यह रोमांचक प्रतियोगिता दिनांक 10 से 12 अप्रैल तक जयंती स्टेडियम, सिविक सेंटर, भिलाई में आयोजित हो रही है।इस गरिमामयी अवसर पर उपस्थितअब्दुल नासिर भाईमहामंत्री, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, भिलाई जिला
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सरगुजा प्रवास के दौरान अंबिकापुर के आकाशवाणी चौक पर माँ भारती के वीर सपूत, अमर क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन हर भारतीय के लिए राष्ट्रभक्ति, साहस और अदम्य वीरता की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद जी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा का अमूल्य…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के बड़े भाई स्वर्गीय श्री भुलऊ प्रसाद कौशिक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बिलासपुर के परसदा स्थित विधायक निवास में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर स्व. भुलऊ प्रसाद कौशिक के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री साय ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि स्वर्गीय भुलऊ प्रसाद कौशिक का स्नेह, संस्कार और त्याग परिवार की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि उनका सरल, स्नेहमयी और विनम्र व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा।मुख्यमंत्री साय…
रायपुर 9 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि प्रदेश में ऐसी किसी भी प्रवृत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभिभावक निश्चिंत रहें, प्रदेश में निजी स्कूलों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायत प्राप्त होने पर और स्कूल द्वारा नियमों का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित संस्थान के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि अभिभावकों पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक दबाव या आर्थिक बोझ स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने…
रायपुर: स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि विद्यालयों में शैक्षणिक कार्यों को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामोन्मुखी बनाना सुनिश्चित करें। पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज ग्राउंड, रायपुर में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालयों के प्राचार्यों की राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन आज स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। उन्होंने सभी प्राचार्यों से अपेक्षा की गई कि वे डॉ. भीमराव अंबेडकर के समान समता, शिक्षा एवं सामाजिक न्याय के मूल्यों को आत्मसात करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दें तथा राज्य के शिक्षा स्तर को…
रायपुर;- विकासशील ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनके विभाग के अंतर्गत ऐसी सभी सेवाएं जो सीधे जनता से जुड़ी है, उन सभी सेवाओं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत अधिसूचित की जाये तथा अधिसूचित सेवाओं को ऑनलाईन किया जाये। समय सीमा में सेवाओं का लाभ हितग्राही को दिया जाए। समय सीमा में सेवाएं यदि नहीं दी जाती हैं तो संबधित अधिकारी को उत्तरदायी ठहराया जायेगा और उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जायेगा। मुख्य सचिव ने आज यहां मंत्रालय महानदी…
रायपुर | रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल की पूजनीय चाची, स्वर्गीय प्रेमलता अग्रवाल की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए गुरुवार को पगड़ी रस्म एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन श्रद्धा एवं भावनात्मक वातावरण में किया गया।
महासमुंद। छत्तीसगढ़ में अवैध नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है, इसी बीच महासमुंद पुलिस ने सिंघोड़ा क्षेत्र में एक ट्रक से 312 किलो से ज्यादा गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 56 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से दो तस्करों को पकड़ा गया, जबकि पूछताछ के बाद ओडिशा के बरहमपुर से तीन अन्य आरोपियों को भी धर दबोचा गया।

