Author: news desk2
कोरबा :- कोरबा जिले में राशन वितरण कार्य में अनियमितता को लेकर प्राप्त शिकायतों पर प्रशासन ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए कई उचित मूल्य दुकानों के संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। शिकायतों पर खाद्य विभाग द्वारा जांच कराई गई। जांच में ग्राम पंचायत कोरकोमा, खोड्डल एवं पटपरा की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जिन शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में अनियमितताएं पाई गई है उन संचालकों के विरूद्ध प्रथम सूचना प्रतिवेदन दर्ज कराया गया है। कोरकोमा स्थित दुकान में संचालक संस्था द्वारा लगभग 197.45 क्विंटल चावल एवं 22.82 क्विंटल नमक का…
नई दिल्ली। आज से संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र शुरू हो चुका है। जिसमें कई अहम विधायी प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। इसमें 2029 तक महिलाओं के लिए आरक्षण कानून को लागू करना और लोकसभा की सदस्य संख्या को बढ़ाकर 850 तक करना है। वहीं वहीं केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में परिसीमन बिल पेश कर दिया है। इसी के साथ ही आज दोपहर करीब 3 बजे पीएम मोदी सदन को संबोधित करेंगे।
Gujarat Teacher vacancy: अगर आप भी शिक्षक भर्ती का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, गुजरात सरकार ने प्राथमिक शिक्षा विभाग के तहत 11 हजार पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके तहत कक्षा 1 से 5वीं तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल यानी कल से शुरू हो गई है। जिसकी आखिरी तारीख 24 अप्रैल 2026 है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dpegujarat.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रारंभिक शिक्षा में…
स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क हाइलाइट बॉक्स:• 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्व-गणना (Self Enumeration) का मौका• 1 मई से 30 मई तक घर-घर जाकर होगी जनगणना• ऑनलाइन जानकारी भरने से बचेगा समय और रहेगी सटीकता• कुल 62,500 अधिकारी-कर्मचारी लगाए गए ड्यूटी प स्व-गणना की शुरुआत: अब खुद भरें अपनी जानकारी छत्तीसगढ़ में जनगणना की प्रक्रिया इस बार डिजिटल सुविधा के साथ शुरू हो गई है। 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों को स्व-गणना (Self Enumeration) का विकल्प दिया गया है, जिसमें लोग अपनी जानकारी खुद ऑनलाइन भर सकते हैं। इससे उन्हें बाद में घर आने वाले प्रगणकों को दोबारा…
स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क हाइलाइट्स अखबार सत्ता परिवर्तन का बड़ा दिन बिहार की राजनीति में 15 अप्रैल 2026 का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद यह बड़ा बदलाव सामने आया है। खास बात यह रही कि पहली बार भारतीय जनता पार्टी का कोई चेहरा राज्य का मुख्यमंत्री बना है। उनके साथ जेडीयू खेमे से दो नेताओं ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली, जिससे सत्ता का संतुलन बनाए रखने की कोशिश साफ दिखाई देती है। तीन नेताओं के पास पूरा प्रशासन मंत्रिमंडल के विस्तार में देरी के चलते…
डेस्क। बिहार कैबिनेट का विभागों का बंटवारा किया गया है। CM सम्राट चौधरी ने 29 विभाग अपने पास रखे हैं, जिनमें गृह, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, कला एवं संस्कृति और खेल शामिल हैं। वहीं, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क, भवन निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण सहित कुल 10 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है. इन विभागों को सरकार के लिए अहम माना जाता है, जिससे उनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण हो जाती है. दूसरे उप मुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव को ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन सहित कुल 8 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी…
रायपुर। Train Cancelled: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन पर अंडरब्रिज निर्माण और तीसरी-चौथी लाइन से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्य के कारण 17 और 19 अप्रैल को चार ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने बताया कि ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लेने की वजह से यह फैसला लिया गया है। रद्द ट्रेनों में गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर, गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर तथा गाड़ी संख्या 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन स्टेटस जांचने और वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम पर एंटी साइक्लोन का असर तेज़ी से दिखने लगा है, जिससे प्रदेशभर में तापमान लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में तापमान करीब 3 डिग्री तक बढ़ गया है और अब पारा 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई है। बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क बना…
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नवगठित 515 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का किया वर्चुअल शुभारंभप्रदेश में सहकारी समितियों की संख्या बढ़कर हुई 2 हजार 573 किसानों को आसानी से मिलेगी खाद, बीज और अल्पकालीन ऋण की सुविध रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन से प्रदेश की नवगठित 515 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) का वर्चुअल शुभारंभ किया।उन्होंने इसे प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि सहकार से समृद्धि के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह कदम ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नई समितियों के शुरू…
रायपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में नारी शक्ति महासम्मेलन आयोजित किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न समाजिक संगठन की महिलाएं हजारों की संख्या में शामिल हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नारी शक्ति महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी में एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय होने जा रहा है। संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत का निर्माण कर रहे हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में पूरे देश में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन के लिए विभिन्न…

