Author: news desk2
Aaj ka Rashifal 17 April 2026: ग्रहों की स्थिति- सूर्य और शुक्र मेष राशि में, गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में, बुध, मंगल, शनि, चंद्रमा मीन राशि में और चंद्रमा रेवती नक्षत्र में है, बुध के नक्षत्र में है। ऐसे में मूल की शांति कराई जाती है, सतईसा होता है, लेकिन यह चंद्रमा अच्छे नक्षत्र का, मेरे हिसाब से अच्छे नक्षत्र का माना जाता है क्योंकि बौद्धिक विकास वाला यह नक्षत्र होता है। मेष राशि- मेष राशि वाले जातकों को आज स्वास्थ्य में कुछ दुर्बलता का अनुभव हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है और…
रायपुर- छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग, श्रम,आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम विभाग के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज गुरुवार को रायगढ़ जिले के शासकीय एवं निजी अस्पतालों का दौरा कर सिंघीतराई वेदांता प्लांट हादसे में घायल श्रमिकों का हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि सभी घायलों को सर्वोत्तम एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी भी ली। उपचार-रत श्रमिकों ने मिल रहे उपचार के प्रति संतोष व्यक्त किया। मंत्री देवांगन आज रायगढ़ जिले के एक दिवसीय प्रवास पर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अप्रैल महीने के साथ ही भीषण गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ स्कूली बच्चों पर भी इसका असर साफ देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत कई जिलों में तेज धूप और लू जैसी स्थिति बनने लगी है। बढ़ती गर्मी और जानलेवा लू को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रदेश के सभी स्कूलों में…
रायपुर। फाफाडीह स्थित टिंबर मार्केट के पायनियर मार्केटिंग के कैलाश टिंबर गोदाम में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से गोदाम में रखे लकड़ी और लेमिनेटेड प्लाईवुड सहित लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। फिलहाल पुलिस मामले मामले की जांच में जुट गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 6 से अधिक गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। उसके बाद तड़के तक गाडिय़ां आती जाती रहीं। गुरुवार दोपहर तक आग बुझाने का काम जारी रहा। इसमें डेढ़ दर्जन गाडिय़ां इस्तेमाल की गई। निगम के टैंकरों से भी पानी मंगवाया गया। आग से गोदाम में रखा प्लाईवुड…
रायपुर-बिलासपुर। रेलवे ने उधना-सांतरागाछी-उधना के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 3-3 फेरे लगाएगी, जिससे यात्रियों को कंफर्म बर्थ और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 09073 उधना-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन 17, 22 और 24 अप्रैल को उधना से रवाना होगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 09074 सांतरागाछी-उधना स्पेशल ट्रेन 19, 24 और 26 अप्रैल 2026 को सांतरागाछी से चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में दिया गया है। उधना से चलने वाली ट्रेन सुबह 11:25 बजे रवाना होकर अगले दिन…
00 मुख्य सचिव विकासशील ने भी स्व-गणना के तहत अपनी जानकारी दर्ज कीरायपुर। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के तारतम्य में 16 से 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया की शुरूआत हुई है। आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील ने स्व-गणना के तहत स्वयं अपनी जानकारी दर्ज की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ, छत्तीसगढ़ जनगणना निदेशक कार्तिकेय गोयल सहित जनगणना निदेशालय के अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्य सचिव ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि इस सुविधा का अधिक से अधिक…
00 मुख्यमंत्री ने जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना कर राज्य स्तरीय अभियान का किया शुभारंभ00 जनगणना के महाभियान में नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील 00 जनगणना के सटीक आंकड़े आगामी वर्षों की योजनाएं तैयार करने में होती है मददगार रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना कर जनगणना अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर नागरिकों को इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारत में विश्व का सबसे बड़ा जनगणना…
रायपुर। कोंडागांव जिले में राज्य शासन की पुनर्वास नीति से पुनर्वासित व्यक्तियों की जिंदगी को नई दिशा मिल रही है। कभी हिंसा के रास्ते पर भटके युवा अब मुख्यधारा में लौटकर कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।इसी क्रम में ग्राम कुधुर के तुलसी राम, रजमन एवं गोबरू वर्तमान में जिले में संचालित पुनर्वास केन्द्र में रहकर लाइवलीहुड कॉलेज के माध्यम से इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। तुलसी राम कश्यप ने बताया कि पूर्व में क्षेत्र में भय और असुरक्षा के माहौल के कारण वे संगठन से जुड़ गए थे, किन्तु…
नई दिल्ली। भारत की रक्षा ताकत को नई मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। चेन्नई की जुप्पा जिओ नेविगेशन टेक्नोलॉजी ने पिछले तीन महीनों में भारतीय सेना को 500 से ज्यादा ‘अजीत’ सीरीज के हाई-टेक ड्रोन सौंपे हैं। ये ड्रोन सेना की फ्रंटलाइन यूनिट्स के लिए तैयार किए गए हैं और दुश्मन की हर गतिविधि पर नजर रखने, रियल टाइम जानकारी जुटाने और सीमावर्ती इलाकों में निगरानी मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। ‘अजीत’ ड्रोन छोटे, हल्के और पोर्टेबल हैं, जिन्हें सैनिक आसानी से अपने साथ ले जा सकते हैं। कुछ ड्रोन इतने कॉम्पैक्ट हैं कि…
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशभर में 1 मई से शुरू होने जा रहे ‘सुशासन तिहार’ को लेकर सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर जन शिकायतों के त्वरित समाधान और जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए बड़े निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 1 मई से 10 जून तक पूरे प्रदेश में जन समस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे, जहां आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 15 से 20 ग्राम पंचायतों के समूह पर और नगरीय क्षेत्रों में वार्डों के क्लस्टर के आधार पर शिविर आयोजित किए…

