Author: news desk2
धमतरी। प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध पर्यटन स्थलों से भरपूर धमतरी जिले को अब एक नया डिजिटल मंच मिलने जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा “धमतरी जिले के पर्यटन क्षेत्र/स्थल” विषय पर आधारित रील एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन आज शुक्रवार 17 अप्रैल से 24 अप्रैल तक किया जा रहा है। इस अनोखी पहल के जरिए जिले की खूबसूरती को देश-दुनिया तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के युवा, फोटोग्राफी के शौकीन और आम नागरिक भाग ले सकेंगे। प्रतिभागियों को धमतरी के प्रमुख और रमणीय स्थलों—गंगरेल बांध, रुद्री, सिहावा क्षेत्र, घने जंगलों और मनमोहक झरनों—की आकर्षक फोटो या…
कोंडागांव।छत्तीसगढ़ के कोंडगांव जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है, यहां फरसगांव के पास NH-30 स्थित चिचाड़ी पुल के पास एक तेज रफ़्तार ट्रक और माजदा वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई, हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 घायल बताए जा रहें है। जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त माजदा में सवार 5 से ज्यादा मजदूर बुरी तरह फंस गए। इनमें से 2 मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव में भर्ती कराया…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अब तेज तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई और आने वाले दिनों में पारा 3 डिग्री तक और बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने 19 अप्रैल तक बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में ग्रीष्म लहर यानी हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा, जबकि राजनांदगांव सबसे गर्म जिला रहा जहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले से एक बेहद गर्व की खबर सामने आई है। शिवरीनारायण तहसील के छोटे से गांव कुकदा की बेटी सोनल साहू ने CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार 98 दशमलव 2 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है। सनल, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जांजगीर की छात्रा हैं और बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। उनके पिता कौशल प्रसाद साहू और माता कविता साहू दोनों ही शिक्षक हैं, जिनसे उन्हें शिक्षा के संस्कार विरासत में मिले।सोनल की इस शानदार सफलता से गांव में खुशी और जश्न का माहौल है। सोनल ने अपनी…
बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग 2023-24 आरक्षक भर्ती के अंतर्गत दुर्ग रेंज में बेमेतरा जिले के रिक्त आरक्षक (जी.डी.) पद के लिए चयनित नवनियुक्त आरक्षकों के दस्तावेजों एवं चरित्र सत्यापन उपरांत उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर 03 नवनियुक्त आरक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया जिनमें देवेन्द्र जंघेल, खेमसिंह राजपूत, अविनाश शामिल है। इस दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने चयनित नवनियुक्त आरक्षकों को पूरी ईमानदारी, अनुशासन एवं निष्ठा के साथ आम जनता की सेवा करने…
जांजगीर चंपा। सक्ती जिले में स्थित वेदांता लिमिटेड के पावर प्लांट में हुआ भीषण बॉयलर हादसा अब कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई के केंद्र में आ गया है। इस दर्दनाक घटना में अब तक 20 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 36 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से 16 घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। मृतकों में छत्तीसगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के श्रमिक शामिल हैं, जो रोज़ी-रोटी के लिए यहां काम कर रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए डभरा थाने में कंपनी प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर…
दिल्ली। संसद के विशेष सत्र के दौरान जारी हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए महिला आरक्षण कानून को लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी। सितंबर 2023 में पारित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ यानी महिला आरक्षण कानून अब औपचारिक रूप से लागू हो गया है। हालांकि इस फैसले को लेकर विपक्ष, खासकर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है और इसे “विचित्र” बताया है। सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 से संविधान (106वां संशोधन) अधिनियम के प्रावधान प्रभावी हो गए हैं। इस कानून में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33%…
दिल्ली। दक्षिण कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर की वार्षिक यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस वर्ष यात्रा के लिए अब तक 25 हजार से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। 57 दिनों तक चलने वाली इस तीर्थयात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हुई थी, जिसमें पहले ही दिन 19,402 लोगों ने आवेदन कर उत्साह दिखाया। राज्य के मुख्य सचिव अटल डुल्लो ने गुरुवार को यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी जरूरी व्यवस्थाएं तय समय पर पूरी की जाएं। इसके लिए 20 जून की अंतिम तारीख निर्धारित…
जगदलपुर। बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा विकासखंड के सुदूर अंचल स्थित पॉवेल गांव में कलेक्टर आकाश छिकारा ने गुरुवार को चैपाल लगाकर ग्रामीणों के साथ संवाद किया। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में स्थित इस गांव तक पहुंचने के लिए कलेक्टर श्री छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने दंतेवाड़ा जिले के बारसूर होकर पहुंचे। चौपाल के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन की प्राथमिकता में पूरा बस्तर संभाग है, नक्सलमुक्त क्षेत्रों में विकास कार्य को गति देने के लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वस्थ बस्तर अभियान का क्रियान्वयन…
रायपुर। के नवभारत चौक स्थित कंकाली पारा इलाके में ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही बिजली विभाग और दमकल टीम मौके पर पहुंची। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद इलाके की बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए प्रभावित रही। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की बताई जा रही है।

