Author: news desk2

रायपुर। आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं, इस बात को सच कर दिखाया है बलौदाबाजार के प्रगतिशील किसान रेशम लाल कन्नौजे ने।खेती में नैनो यूरिया उपयोग फैसले ने न सिर्फ उनके खेती करने के तरीके को बदला, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति को भी बेहद मजबूत कर दिया है।विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम लटुआ के रहने वाले रेशम लाल के पास 15 एकड़ कृषि भूमि है, जिस पर वे पारंपरिक तरीके से खेती करते आ रहे थे। लेकिन पिछले दो वर्षों से उन्होंने अपने खेतों में एक बड़ा और क्रांतिकारी बदलाव करते हुए पारंपरिक खाद के…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आगामी शुक्रवार 5 जून को दोपहर 2.30 बजे न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन रायपुर में एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में टॉप-10 में स्थान बनाने वाले पंजीकृत श्रमिक परिवारों के मेधावी बच्चों को सम्मानित करेंगे। इस गरिमामय अवसर पर श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन एवं छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. राम प्रताप सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। ’योजना के तहत मिलने वाले मुख्य…

Read More

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को सुबह के कारोबार में बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दिए। निवेशक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की महत्वपूर्ण मौद्रिक नीति घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ऊंची ऊर्जा कीमतों के बीच महंगाई तथा रुपये पर पड़ने वाले दबाव को लेकर बाजार की नजरें केंद्रीय बैंक के फैसले पर टिकी हैं। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 357 अंक या 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,717.57 के इंट्राडे उच्च स्तर तक पहुंच गया। वहीं निफ्टी 100 अंक या 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,516 के स्तर पर कारोबार कर…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंजीनियरिंग एवं सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को डिजिटल गवर्नेंस और आईटी परियोजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएसईडीसी) द्वारा ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (जीईटी) प्रोग्राम 3.0 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया गुरुवार, 4 जून से प्रारंभ हो गई है, जो 16 जून 2026 तक जारी रहेगी। एमपीएसईडीसी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा 9 जून से 17 जून तक उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन परीक्षा 1 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी और प्रवेश-पत्र…

Read More

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में इबोला वायरस संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांगो, इथोपिया और युगांडा से जुड़े तीन संदिग्ध व्यक्ति जिले में पहुंचे हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (IDSP) से सूचना प्राप्त होने के बाद स्वास्थ्य विभाग को संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें होम आइसोलेशन में रखने तथा लगातार स्वास्थ्य निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन के अनुसार, तीनों संदिग्धों की…

Read More

पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स 410 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,935.83 पर खुला, जबकि निफ्टी 100 अंकों से अधिक यानी करीब 0.5 प्रतिशत फिसल गया। सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी रियल्टी 0.67 प्रतिशत और निफ्टी आईटी 0.53 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहे थे। इसी तरह फार्मा और हेल्थकेयर सूचकांकों में भी 0.5 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी सीमेंट और निफ्टी केमिकल्स सूचकांक मामूली बढ़त के साथ…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के भोपाल शहर संभाग पूर्व अंतर्गत चांदबढ़ जोन में बिजली चोरी की शिकायतों एवं स्मार्ट मीटरों से प्राप्त संकेतों के आधार पर विशेष जांच अभियान में कार्रवाई की गई। विजिलेंस ऐप में दर्ज मामलों के आधार पर 11 परिसरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। जनसम्पर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि जांच में कुल 11 परिसरों में विद्युत पोल से सीधे तार जोड़कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए विद्युत चोरी पाई गई। सभी मामलों में नियमानुसार पंचनामा तैयार कर विद्युत अधिनियम 2003 के प्रावधानों…

Read More

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच अमेरिकी व्यापार अधिनियम की धारा-301 जांच तथा अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर यहां हाे रही एक उच्च-स्तरीय बैठक में वाणिज्य मंत्रालय संभावित अतिरिक्त शुल्कों काे टालने और प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले विशेष बाजार पहुंच हासिल करने का प्रयास कर रहा है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक बयान में बताया कि भारत, बंधुआ मजदूरी से जुड़े मुद्दों पर चल रही धारा 301 की कार्यवाही को लेकर अमेरिका के साथ वार्ता में लगा हुआ है, जबकि दोनों देश एक प्रस्तावित द्विपक्षीय अंतरिम व्यापार समझौते पर भी चर्चा को जारी रखे हुए…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमए और पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु ई-काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 7 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं, जबकि प्रथम सीट आवंटन 9 जून को जारी किया जाएगा। आईआईएमसी ने इस वर्ष तीन नए एमए कार्यक्रम की शुरुआत की है जिसमें हेल्थ कम्युनिकेशन, मीडिया एंड कम्युनिकेशन गवर्नेंस तथा कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन एंड ब्रांड मैनेजमेंट शामिल हैं। इसके साथ ही संस्थान अब अपने छह परिसरों में कुल छह एमए कार्यक्रम संचालित करेगा। बुधवार को संस्थान के प्रवेश प्रभारी एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. राकेश कुमार…

Read More

रीवा। मध्‍य प्रदेश के विंध्य विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष पंचूलाल प्रजापति तथा उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह और संजय तीर्थवानी ने बुधवार को रीवा स्थित संभागायुक्त कार्यालय में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विंध्य क्षेत्र के समग्र विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया गया। पदभार ग्रहण करने से पहले सभी पदाधिकारी भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के प्रेरणास्रोत महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद चिरहुला नाथ सरकार के दरबार में दर्शन-पूजन कर विंध्य क्षेत्र की समृद्धि, खुशहाली और विकास की…

Read More