Author: news desk2
धमतरी,। शहर के सोरिद वार्ड स्थित बागतराई रोड के ट्रेचिंग ग्राउंड (कचरा डंपिंग सेंटर) में 10 दिन पहले लगी आग अब तक पूरी तरह नहीं बुझ पाई है। कचरे के विशाल ढेर में अंदर ही अंदर सुलग रही आग लगातार धुआं उगल रही है, जिससे आसपास के रहवासी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हालात यह हैं कि दिन-रात उठने वाला धुआं घरों तक पहुंच रहा है और लोगों को सांस लेने में परेशानी के साथ आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों शहर का प्रमुख कचरा डंपिंग स्थल…
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव देखने को मिला। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 1 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 816 अंक यानी 1.09 प्रतिशत गिरकर 73,833 के निचले स्तर तक पहुंच गया। वहीं निफ्टी 200 अंक यानी 0.86 प्रतिशत फिसलकर 23,280 के स्तर तक आ गया। क्षेत्रवार सूचकांकों में अधिकांश लाल निशान में कारोबार करते दिखे। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। निफ्टी आईटी करीब 4 प्रतिशत टूट गया, जबकि निफ्टी मिडस्मॉल आईटी…
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलों और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर में स्थापित जिला स्तरीय फिट इंडिया क्लब (जिम) का शुभारंभ मंगलवार को पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने किया। कार्यक्रम में खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहे। जिला खेल परिसर के नवीन इंडोर हॉल में स्थापित इस फिट इंडिया क्लब के माध्यम से खिलाड़ियों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी आधुनिक इंडोर जिम एवं ओपन जिम की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। क्लब में…
नई ग्रेन्युलर इंसेक्टिसाइड तकनीक देगी 60 दिनों तक सुरक्षा, देशभर के धान किसानों को फसल बचाने में मिलेगी मददरायपुर, जून 2026: फसलों को कीटों से सुरक्षित करने का समाधान पेश करते हुए,कॉर्टेवाने मैविलॉन™ लॉन्च किया है। मैविलॉन एक नई ग्रेन्युलर इंसेक्टिसाइड तकनीक है, जिसे धान की फसल में कीट नियंत्रण को नुकसान होने के बाद के बजाए पहले से रोकथाम करने यानि रिएक्टिव से प्रोएक्टिव बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।कोर्टेवा ने हैदराबाद में आयोजित एक लॉन्च कार्यक्रम के दौरान इस उत्पाद का अनावरण किया, जहाँ सीईओ चक मैग्रो ने ग्राहकों, चैनल भागीदारों और अन्य प्रमुख हितधारकों के…
सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री साय पहुँचे अबूझमाड़ के गारपा, जन चौपाल में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद रायपुर,। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज साेमवार काे सुशासन तिहार के अंतर्गत नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखंड स्थित अबूझमाड़ अंचल की ग्राम पंचायत गारपा में आयोजित जन चौपाल में पहुँचकर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं उत्साह के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं, विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री साय ने कहा…
डबलिन। आयरलैंड महिला टीम ने त्रिकोणीय टी20 श्रृंखला में इतिहास रचते हुए सोमवार देर रात वेस्टइंडीज को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (डीएलएस) पद्धति से 1 रन से हराकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस जीत के साथ आयरलैंड ने फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को भी मजबूत कर लिया। मैच की नायिका कप्तान ओरला प्रेंडरगास्ट रहीं, जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। पहले उन्होंने दो विकेट झटके और फिर नाबाद 71 रन की मैच विजयी पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। एवा कैनिंग ने पावरप्ले में दो विकेट लेकर…
Best FD Rates: वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर इस समय क्या कहां पैसा लगाएं? गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में भी भारी उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। शेयर बाजार पिछले एक साल में 7 प्रतिशत से अधिक लुढ़क चुका है। इस अनिश्चितता के माहौल में फिक्सड डिपॉजिट एक शानदार विकल्प हो सकता है। यहां रिटर्न की पूरी गारंटी रहती है। मौजूदा समय में कुछ बैंक 2.5 प्रतिशत से 8 प्रतिशत तक का रिटर्न फिक्सड डिपॉजिट पर दे रहे हैं। बैंकों की तरफ से कुछ खास एपडी योजनाएं भी चलाई जा…
अभिनेता सलमान खान से जुड़े चर्चित काले हिरण शिकार मामले पर आधारित फिल्म ‘काला हिरण’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। कोर्टरूम ड्रामा और क्राइम थ्रिलर के तत्वों से सजी यह फिल्म 1998 में जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान हुए कथित काले हिरण शिकार प्रकरण और उसके बाद सामने आए कानूनी व सामाजिक घटनाक्रम को बड़े पर्दे पर पेश करेगी। पोस्टर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म के निर्माता अमित जानी के अनुसार, कहानी में सलमान खान की गिरफ्तारी, जोधपुर जेल में बिताया गया…
मुरादाबाद। हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष में सोमवार को उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) मुरादाबाद इकाई की ओर से मुरादाबाद क्लब में वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुरादाबाद जनपद के तीन वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता, साहित्य, समाज सेवा और बौद्धिक जगत से जुड़े लोगों ने भाग लिया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने तीन वरिष्ठ पत्रकारों को उपज पत्रकारिता गौरव सम्मान 2026 से वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र कुमार शर्मा मुन्ना गुरु, हरिओम अग्रवाल और अखिलेश शर्मा को सम्मानित किया। डॉ. जयपाल सिंह…
भोपाल। मध्य प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने एवं बेहतर अधिगम परिणामों के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण आज (2 जून) से शुरू हो रहा है। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से चयनित शिक्षकों को राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार के राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा लोक शिक्षण संचालनालय के असेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में राज्य के सभी जिलों से चयनित शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज ऑल…

