Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया

24/09/2026

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक

24/09/2026

गणेश जन कल्याण समिति, रावतपुरा कॉलोनी, रायपुर

23/09/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, September 25
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home » एसबीआई कार्ड और गूगल पे ने साथ मिलकर को-ब्रांडेड गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड लॉन्च किया
    व्यापार

    एसबीआई कार्ड और गूगल पे ने साथ मिलकर को-ब्रांडेड गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड लॉन्च किया

    news desk2By news desk231/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

        • यह कार्ड ग्राहकों को छोटे-बड़े हर तरह के खर्चों पर रिवॉर्ड देता है, और एक ही जगह डिजिटल पेमेंट की सुविधा देकर रोजमर्रा के लेनदेन को आसान बनाता है
        • गूगल पे ऐप से पाएं तुरंत रिवॉर्ड्स, भुगतान के आसान विकल्प और आसानी से अकाउंट मैनेज करने की सुविधा

        नई दिल्ली: भारत में क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली सबसे बड़ी कंपनी, एसबीआई कार्ड और गूगल ने मिलकर ‘गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड’ के लॉन्च की घोषणा की है, जो ‘फ्लेक्स बाय गूगल पे’ का ही एक हिस्सा है। गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड को रोज़मर्रा के भुगतान अनुभव को आसान और बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें आपको रिवॉर्ड्स, सुविधाजनक तरीके से भुगतान और सुरक्षा एक साथ मिलती है। यह साझेदारी क्रेडिट कार्ड के क्षेत्र में एसबीआई कार्ड की भरोसेमंद विशेषज्ञता और गूगल पे के डिजिटल इकोसिस्टम को एक साथ लाकर ग्राहकों के लिए भुगतान के अनुभव को आसान और बेहतर बनाती है।

        गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड आपके रोज़ के खर्चों को फायदेमंद अनुभव में बदल देता है। इसके ज़रिए ग्राहक किसी भी चीज़ की ख़रीदारी पर स्टार्स अर्जित कर सकते हैं और भुगतान के वक्त उन्हें रिडीम करके तुरंत फ़ायदा उठा सकते हैं। ग्राहक अपने रोज़मर्रा के ख़र्चों पर रिवॉर्ड पॉइंट्स के रूप में साल में 18,000 स्टार्स तक अर्जित कर सकते हैं, वहीं हर बार ₹500 ख़र्च करने पर उन्हें 8 स्टार्स पाने का मौका मिलता है। यह क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को किराना सामानों की खरीदारी, बिल के भुगतान, ट्रैवल बुकिंग, उपयोगी सेवाओं के बिल के भुगतान, शॉपिंग और ऑनलाइन तथा आउटलेट्स पर जाकर कई अन्य श्रेणियों में खरीदारी पर रिवॉर्ड पॉइंट्स प्राप्त करने की सुविधा देता है। इसके अलावा, पैसों के लेन-देन को आसान बनाने के लिए ग्राहक अपने आख़िरी बकाया बिल को आसान ईएमआई में भी बदल सकते हैं।

        रोजमर्रा के भुगतान अनुभव को आसान बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया यह क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को हर तरह की डिजिटल सुविधा एक की जगह उपलब्ध कराता है। अब आप गूगल पे ऐप के अंदर ही आसानी से कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं, भुगतान कर सकते हैं, रिवॉर्ड्स पा सकते हैं और अपना अकाउंट आसानी से संभाल सकते हैं।

        यह कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड रुपे और वीज़ा, दोनों पेमेंट नेटवर्क पर उपलब्ध है, ताकि कार्डधारक अपनी पसंद का नेटवर्क चुन सकें। रुपे वेरिएंट को यूपीआई से जोड़कर देशभर के लाखों दुकानदारों को सीधे यूपीआई के जरिए आसानी से भुगतान किया जा सकता है। इसके अलावा, दोनों वेरिएंट को गूगल पे पर टोकनाइज़ किया जा सकता है, जिससे ग्राहकों को लाखों मर्चेंट आउटलेट पर ‘टैप-टू-पे’ की सुविधा मिलती है।

        इस मौके पर एसबीआई कार्ड की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, सलिला पांडे ने कहा, “एसबीआई कार्ड में हम ग्राहकों को ऐसे शानदार प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराने पर ज़्यादा ध्यान देते हैं, जो उनके लिए लेनदेन को ज़्यादा आसान, सुगम एवं अधिक उपयोगी बनाए। गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड का लॉन्च इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। सुविधा, बेहतरीन रिवॉर्ड, आसान इस्तेमाल और सुरक्षा का यह खास मेल भारत में रोज़मर्रा के भुगतान अनुभव को नया रूप देगा। जैसे-जैसे भारत का डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम आगे बढ़ रहा है, हम ऐसे और भी नए और ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए प्रोडक्ट्स पेश करने के संकल्प पर कायम है, जो लंबे समय तक उनके लिए फायदेमंद साबित हो।”

        गूगल पे के सीनियर डायरेक्टर, शरथ बुलुसु ने कहा, “गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड के ज़रिए हम भारत में क्रेडिट के अनुभव को नया रूप दे रहे हैं, ताकि इसे रोज़मर्रा के यूपीआई पेमेंट की तरह ही हर जगह और आसानी से इस्तेमाल किया जा सके। यह डिजिटल क्रेडिट कार्ड रुपे और वीज़ा, दोनों पेमेंट नेटवर्क उपलब्ध है जो फाइनेंशियल सुविधाओं को हर किसी के लिए आसान बना देता है। इस कार्ड के लिए आवेदन करना और पैसे चुकाना बेहद आसान है जिसमें तुरंत रिवॉर्ड पाने की सुविधा मिलती है, जिससे लाखों लोगों के लिए अपने रोज़ के खर्चों को अच्छे से संभालना आसान हो जाता है।”

        गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड की खास बातें:
        गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई तरह के खास फ़ायदे देता है। इसमें कार्डधारकों को ₹1000 के मूल्य का वेलकम गिफ़्ट मिलता है। ग्राहक हर महीने के अपने बिलिंग साइकल में अगर ₹15,000 खर्च करते हैं तो उन्हें हर ₹500 के खर्च पर 4 स्टार तक प्राप्त होंगे और अगर ₹30,000 से ज़्यादा खर्च करते हैं तो उन्हें हर ₹500 के खर्च पर 8 स्टार तक प्राप्त होंगे। इस तरह वे अपने रिवॉर्ड को तेज़ी से बढ़ा सकते हैं। कार्ड लेने और हर साल उसे रिन्यू कराने का शुल्क ₹499 है, जिस पर लागू टैक्स अलग से लिया जाएगा। अगर आप साल में ₹1,00,000 खर्च करते हैं, तो इस को-ब्रांडेड कार्ड को हर साल रिन्यू कराने पर लगने वाला शुल्क का भी माफ हो जाता है।

        news desk2
        news desk2
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            व्यापार

            एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया

            24/09/2026
            व्यापार

            सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

            20/09/2026
            व्यापार

            एनएसई आईपीओ से निवेशकों को मिलेगा निवेश का नया मौका

            13/09/2026
            व्यापार

            अदाणी फाउंडेशन ने शुरू किया मेगा हेल्थ कैंप अभियान: ग्रामीणों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श, पहले शिविर में 450 से अधिक लोगों ने कराया इलाज

            09/09/2026
            व्यापार

            रायपुर के ज्वेलर्स को मिलेंगे जेजेएस-2026 में कारोबार बढ़ाने के नए मौके

            07/09/2026
            व्यापार

            नए सीमा शुल्क और बैंकिंग सुधारों के दम पर देश ‘विकसित भारत 2047’ का लक्ष्य हासिल करेगा: वित्त मंत्री

            01/09/2026
            Add A Comment
            Leave A Reply Cancel Reply

            Top Posts

            मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

            10/09/20264 Views

            जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

            10/09/20264 Views

            विकास की नई रफ्तार से बदल रहा छत्तीसगढ़, अधोसंरचना को मिल रही मजबूती :  साव

            18/09/20262 Views

            निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

            09/09/20262 Views
            Don't Miss

            एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया

            By news desk224/09/20260

            • इसके जरिए ग्राहक अब एसबीआई योनो पर 100% डिजिटल और आसान प्रक्रिया से…

            मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक

            24/09/2026

            गणेश जन कल्याण समिति, रावतपुरा कॉलोनी, रायपुर

            23/09/2026

            केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस

            22/09/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : localnews11live@gmail.com

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            Post Calendar
            September 2026
            MTWTFSS
             123456
            78910111213
            14151617181920
            21222324252627
            282930 
            « Aug    
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.