Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने राजधानी रॉयल्स को 2-1 से दी शिकस्त, महिला मुकाबले में इंद्रावती टाइग्रेस का जलवा

23/10/2026

राष्ट्रपति मुर्मू आज जगदलपुर दौरे पर: मां दंतेश्वरी के करेंगी दर्शन, मुरिया दरबार में होंगी शामिल

23/10/2026

शरद पूर्णिमा पर इन चीजों का दान करना माना जाता है शुभ, मां लक्ष्मी की कृपा से घर में आएगी सुख-समृद्धि!

23/10/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, October 24
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»अन्य»व्यापार»अदाणी फाउंडेशन ने शुरू किया मेगा हेल्थ कैंप अभियान: ग्रामीणों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श, पहले शिविर में 450 से अधिक लोगों ने कराया इलाज
    व्यापार

    अदाणी फाउंडेशन ने शुरू किया मेगा हेल्थ कैंप अभियान: ग्रामीणों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श, पहले शिविर में 450 से अधिक लोगों ने कराया इलाज

    news desk2By news desk209/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

        अदाणी फाउंडेशन ने शुरू किया मेगा हेल्थ कैंप अभियान: ग्रामीणों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श, पहले शिविर में 450 से अधिक लोगों ने कराया इलाज

          11 मेगा मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविरों के जरिए 16 गाँवों के 30 हजार से अधिक लोगों तक पहुँचेगी स्वास्थ्य सुविधा

          रायखेड़ा, 9 सितंबर, 2026: ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत को देखते हुए, अदाणी फाउंडेशन द्वारा मेगा हेल्थ कैंप अभियान की शुरुआत की है। अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायपुर की सामाजिक स्वास्थ्य सरोकार पहल के तहत ग्राम रायखेड़ा में शनिवार को मेगा मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पहले दिन ही 450 से अधिक ग्रामीणों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके ही आसपास के ग्रामों में विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श और इलाज की सुविधा सहज रूप से पहुँचाना है।

          शिविर का उद्घाटन अदाणी पावर के मुख्य व्यवसाय अधिकारी (Chief Business Officer) श्री रामायनम पेड्डाना, सरपंच श्री दिनेश वर्मा, उपसरपंच श्री भोजराज धीवर सहित ग्राम के प्रतिष्ठित नागरिक श्री देवव्रत नायक, श्री ठाकुर राम वर्मा, श्री मारुति नंदन वर्मा, श्री बाबूलाल साहू एवं श्री संतोष कुर्रे ने किया। इसके अलावा ग्राम पंचायत रायखेड़ा के पंचगण अदाणी पावर के ही मानव संसाधन प्रमुख श्री नागेश्वर राव तेनेटी, श्री देबाशीष दास, तथा ग्रामीणोंजन भी उपस्थित थे।

          शिविर में ऑर्थोपेडिक, पीडियाट्रिक, स्त्री एवं प्रसूति रोग, जनरल फिजिशियन और एमडी मेडिसिन सहित अलग-अलग विशेषज्ञ डॉक्टरों ने ग्रामीणों की स्वास्थ जाँच कर उन्हें जरूरी परामर्श दिया। मरीजों के लिए स्वास्थ्य जाँच, डॉक्टरों से परामर्श और आवश्यक दवाइयाँ पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

          शिविर में महिलाओं, बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की भी उत्कृष्ट भागीदारी रही। डॉक्टरों ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जाँच कर उन्हें जरूरी उपचार और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी। ग्रामीणों ने इस पहल को अपने क्षेत्र के लिए उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की।

          अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण समुदाय तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के उद्देश्य से कुल 11 मेगा मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएँगे। इन शिविरों के माध्यम से अदाणी पॉवर प्लांट के आसपास स्थित 16 गाँवों के 30 हजार से अधिक नागरिकों को सीधे लाभ मिलने की उम्मीद है।

          अदाणी फाउंडेशन की यह पहल ग्रामीणों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और समय पर जाँच व उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम कर रही है। क्षेत्र के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इस पहल को ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

          news desk2
              Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

              Related Posts

              Featured

              Jeevan Pramaan 2026: अब बैंक की लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति, घर बैठे जमा होगा जीवन प्रमाण पत्र; जानें तरीका

              21/10/2026
              व्यापार

              EPF Advance Withdrawal: घर, इलाज और जरूरी कामों के लिए कितनी बार निकाल सकते हैं PF का पैसा? जानें नियम

              15/10/2026
              व्यापार

              सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर: GPF की नई ब्याज दरें जारी, अक्टूबर-दिसंबर में कितना मिलेगा ब्याज?

              11/10/2026
              व्यापार

              वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम देकर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस सबसे आगे

              30/09/2026
              व्यापार

              डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया

              29/09/2026
              छत्तीसगढ़

              न्यू हॉलैंड ने छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया दमदार ट्रैक्टर – 3230 टीएक्स, खेती के हर काम के लिए उपयोगी

              29/09/2026
              Add A Comment
              Leave A Reply Cancel Reply

              Top Posts

              मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

              10/09/20264 Views

              जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

              10/09/20264 Views

              Karwa Chauth Chura Design: करवाचौथ पर चाहिए स्टाइलिश लुक? चूड़ा सेट के इन 5 लेटेस्ट डिजाइन्स पर डालें नजर

              15/10/20263 Views

              LPG Gas Subsidy: खाते में नहीं आए 210 रुपये? घर बैठे ऐसे चेक करें सब्सिडी का स्टेटस, जानें पैसे अटकने की वजह

              12/10/20263 Views
              Don't Miss

              छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने राजधानी रॉयल्स को 2-1 से दी शिकस्त, महिला मुकाबले में इंद्रावती टाइग्रेस का जलवा

              By News Desk23/10/20260

              रायपुर : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के उद्घाटन मुकाबले में गुरुवार को रोमांचक खेल देखने को मिला।…

              राष्ट्रपति मुर्मू आज जगदलपुर दौरे पर: मां दंतेश्वरी के करेंगी दर्शन, मुरिया दरबार में होंगी शामिल

              23/10/2026

              शरद पूर्णिमा पर इन चीजों का दान करना माना जाता है शुभ, मां लक्ष्मी की कृपा से घर में आएगी सुख-समृद्धि!

              23/10/2026

              CM डॉ. मोहन का सख्त निर्देश: कार्बाइड गन-लैंप के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, हादसे पर कलेक्टर-एसपी होंगे जिम्मेदार

              22/10/2026
              Stay In Touch
              • Facebook
              • Twitter
              • Pinterest
              • Instagram
              Contact Us
              Contact Us

              Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
              Mobile : +91-8871339995

              Email : [email protected]

              Facebook YouTube WhatsApp
              Important Pages
              • Home
              • Privacy Policy
              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Terms & Conditions
              Post Calendar
              October 2026
              MTWTFSS
               1234
              567891011
              12131415161718
              19202122232425
              262728293031 
              « Sep    
              © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

              Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.