Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया

29/09/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री  साय

29/09/2026

न्यू हॉलैंड ने छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया दमदार ट्रैक्टर – 3230 टीएक्स, खेती के हर काम के लिए उपयोगी

29/09/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, September 30
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home » रायपुर के ज्वेलर्स को मिलेंगे जेजेएस-2026 में कारोबार बढ़ाने के नए मौके
    व्यापार

    रायपुर के ज्वेलर्स को मिलेंगे जेजेएस-2026 में कारोबार बढ़ाने के नए मौके

    news desk2By news desk207/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

        ज्वेलर्स को कारोबार से संबंधित मौकों की जानकारी देने रायपुर सराफा एसोसिएशन के सहयोग से रायपुर में हुआ रोड शो
        22 से 25 दिसंबर तक जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में होगा जेजेएस-2026 का आयोजन, इससे होने वाले फायदों से अवगत कराया गया

        रायपुर, 5 सितंबर, 2026: ज्वेलरी कारोबार से जुड़े व्यापारियों के लिए नए खरीदारों से जुड़ना, नए प्रोडक्ट देखना और कारोबार बढ़ाने के मौके तलाशना जरूरी होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जयपुर ज्वेलरी शो (JJS) ने अपने दिसम्बर 2026 में होने वाले “द दिसंबर शो” के लिए रायपुर में प्रेजेंटेशन का आयोजन किया गया, जिसमें ज्वेलर्स को शो में मिलने वाले कारोबार से संबंधित मौकों की जानकारी दी गई। रायपुर सराफा एसोसिएशन के सहयोग से शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के ज्वेलरी और सराफा कारोबारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जेजेएस-2026 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और कारोबारियों को शो में शामिल होने के फायदों से अवगत कराया गया। जेजेएस-2026 का आयोजन 22 से 25 दिसंबर तक जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी), जयपुर में होगा।
        उक्त कार्यक्रम में रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष धरम चंद भंसाली, सचिव जितेंद्र गोलछा और कार्यक्रम संयोजक अशोक बरड़िया मौजूद रहे। वहीं, जयपुर ज्वेलरी शो की ओर से चेयरमैन राजीव जैन और मानद सचिव कमल कोठारी ने प्रतिनिधित्व किया।


        इस दौरान, जेजेएस चेयरमैन राजीव जैन ने प्रेजेंटेशन के जरिए शो की शुरुआत से लेकर अब तक के सफर और जेम्स एंड ज्वेलरी कारोबार में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जेजेएस-2026 में शामिल अलग-अलग सेक्शनों और कारोबारियों के लिए उपलब्ध अवसरों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, “जयपुर ज्वेलरी शो ऐसा मंच है, जहाँ निर्माता, थोक और खुदरा कारोबारी, निर्यातक, डिजाइनर और जेम्स एंड ज्वेलरी कारोबार से जुड़े लोग एक ही जगह पर मिल सकते हैं। इससे कारोबारियों को नए लोगों से जुड़ने, नए प्रोडक्ट देखने, कारोबार पर बातचीत करने और नए व्यावसायिक संबंध बनाने का मौका मिलता है। उन्होंने रायपुर के ज्वेलर्स को जेजेएस-2026 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।”
        रोड शो के दौरान रायपुर के ज्वेलरी कारोबारियों ने जेजेएस प्रतिनिधियों से शो में भाग लेने, वहाँ मिलने वाले कारोबार के अवसरों और अन्य जानकारियों को लेकर बातचीत की। रायपुर सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी रोड शो का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन रायपुर और जयपुर के ज्वेलरी कारोबारियों को एक-दूसरे से जोड़ने और आपसी व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करने में मदद करते हैं।


        कार्यक्रम के अंत में जेजेएस के मानद सचिव कमल कोठारी ने रायपुर सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों, अतिथियों और शहर के ज्वेलरी कारोबारियों का कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया।

        news desk2
        news desk2
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            व्यापार

            डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया

            29/09/2026
            छत्तीसगढ़

            न्यू हॉलैंड ने छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया दमदार ट्रैक्टर – 3230 टीएक्स, खेती के हर काम के लिए उपयोगी

            29/09/2026
            व्यापार

            आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने परामर्शकों और वितरण भागीदारों की डिजिटल क्षमता बढ़ाने के लिए लॉन्च किया ‘आईसीआईसीआई लाइफ पार्टनर स्टैक 2.0’

            28/09/2026
            व्यापार

            एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया

            24/09/2026
            व्यापार

            सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

            20/09/2026
            व्यापार

            एनएसई आईपीओ से निवेशकों को मिलेगा निवेश का नया मौका

            13/09/2026
            Add A Comment
            Leave A Reply Cancel Reply

            Top Posts

            मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

            10/09/20264 Views

            जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

            10/09/20264 Views

            विकास की नई रफ्तार से बदल रहा छत्तीसगढ़, अधोसंरचना को मिल रही मजबूती :  साव

            18/09/20262 Views

            निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

            09/09/20262 Views
            Don't Miss

            डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया

            By news desk229/09/20260

            बिलासपुर ब्रांड के 125 वर्षों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पुनर्निर्माण, जिसमें अतिरिक्त स्कॉच…

            प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री  साय

            29/09/2026

            न्यू हॉलैंड ने छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया दमदार ट्रैक्टर – 3230 टीएक्स, खेती के हर काम के लिए उपयोगी

            29/09/2026

            राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में राजकुमार कॉलेज (RKC) के खिलाड़ियों का परचम

            28/09/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : localnews11live@gmail.com

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            Post Calendar
            September 2026
            MTWTFSS
             123456
            78910111213
            14151617181920
            21222324252627
            282930 
            « Aug    
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.