( 10 और 11 जुलाई 2026 को शहरभर में लगाए जाएंगे पीएमएवाई स्पॉट सैंक्शन कैंप )
भिलाई, 9 जुलाई 2026: आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत भिलाई में किफायती आवास तक लोगों की पहुंच आसान बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में कंपनी 10 और 11 जुलाई को पीएमएवाई स्पॉट सैंक्शन कैंप आयोजित करेगी। इन कैंपों में पात्र ग्राहकों को पीएमएवाई की पात्रता, ब्याज सब्सिडी और होम लोन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी और सहायता एक ही स्थान पर मिलेगी। इससे भिलाई, रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर सहित छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों और छोटे कस्बों के ग्राहकों के लिए किफायती आवास तक पहुंच और आसान होगी।
राज्य में अपनी 27 शाखाओं, जिनमें ‘डीप इम्पैक्ट’ शाखाएं भी शामिल हैं, के जरिए आधार हाउसिंग फाइनेंस ग्राहकों को अपनी सेवाएं दे रहा है। पीएमएवाई के तहत कंपनी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), निम्न आय वर्ग (एलआईजी) और मध्यम आय वर्ग (एमआईजी) के परिवारों को किफायती होम लोन उपलब्ध करा रही है, ताकि वे अपने घर के सपने को साकार कर सकें।
‘सभी के लिए आवास’ के सरकारी लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए आधार हाउसिंग फाइनेंस विशेष पीएमएवाई स्पॉट सैंक्शन कैंप आयोजित कर रहा है, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक किफायती आवास की सुविधा पहुंच सके। पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत देशभर में अब तक 13.61 लाख से अधिक घरों को मंजूरी मिल चुकी है। इन कैंपों में ग्राहकों को पात्रता की जांच, जरूरी दस्तावेजों से जुड़ी सहायता और पीएमएवाई के तहत मिलने वाले लाभों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, आवश्यक दस्तावेज जमा करने वाले पात्र आवेदकों को मौके पर ही होम लोन स्वीकृति पत्र (सैंक्शन लेटर) भी दिया जाएगा, जिससे अपने घर का सपना पूरा करने की प्रक्रिया और आसान व तेज हो सकेगी।
आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ ऋषि आनंद ने कहा, “हमारा मानना है कि अपने घर का सपना हर परिवार की पहुंच में होना चाहिए। घर केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और अपनापन भी देता है। आधार हाउसिंग फाइनेंस में हम देशभर के वंचित परिवारों के अपने घर के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पीएमएवाई के प्रति बढ़ते सकारात्मक माहौल और हमारे स्पॉट सैंक्शन कैंप्स के माध्यम से, हमारा उद्देश्य आवास वित्त तक पहुंच को सरल बनाना और अधिक से अधिक प्रथम बार घर खरीदने वालों को अपने घर के सपने को साकार करने में सहयोग देना है।
आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के मुख्य परिचालन अधिकारी अनिल नायर ने कहा, “पीएमएवाई के तहत मिलने वाली ब्याज सब्सिडी के जरिए हम पहली बार घर खरीदने वालों पर वित्तीय बोझ कम करना चाहते हैं, ताकि अधिक परिवार अपने घर का सपना साकार कर सकें।”
प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और निम्न आय वर्ग (एलआईजी) के परिवारों को किफायती पक्के मकान उपलब्ध कराना और उनके जीवन स्तिर को बेहतर बनाना है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 1.80 लाख रुपये तक की ब्याज सब्सिडी का लाभ मिल सकता है।

