LPG cylinder new rate: गैस, पेट्रोल-डीजल के दाम और महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है. एक बार फिर से, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये का इजाफा किया गया है. इंटरनेशनल मार्केट में जारी उठापटक और खर्चों का वहन करने के लिए तेल कंपनियों ने यह कदम उठाया है. आइए जानते हैं कि इसके बाद आपके शहर में गैस सिलेंडर के दाम कितने हो गए हैं..

दिल्ली सहित इन शहरों में LPG के दाम आज

नए दाम लागू होने के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम 942 रुपये हो गए हैं. उत्तर भारत और दिल्ली से सटे इलाकों की बात करें, तो नोएडा में अब घरेलू गैस सिलेंडर की नई कीमत 939.50 रुपये हो गई है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अब इसके लिए 979.50 रुपये चुकाने होंगे, जबकि बिहार की राजधानी पटना में गैस सिलेंडर की कीमत सबसे अधिक 1031.50 रुपये तक पहुंच गई है. इसके अलावा, गुलाबी नगरी जयपुर में नई कीमत 945.50 रुपये और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में सिलेंडर के दाम बढ़कर 951.50 रुपये हो गए हैं. कोलकाता में अब इसके लिए 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये चुकाने होंगे.

शहरLPG कीमत ₹
पटना1031.50
हैदराबाद994.00
लखनऊ979.50
कोलकाता968.00
भुवनेश्वर968.00
चेन्नई957.50
चंडीगढ़951.50
तिरुअनंतपुरम्951.00
जयपुर945.50
दिल्ली942.00
मुंबई941.50
नोएडा939.50
बेंगलुरू915.50

देश के दूसरे हिस्सों पर नजर डालें तो दक्षिण भारत के प्रमुख शहर हैदराबाद में अब एलपीजी सिलेंडर के लिए 994 रुपये देने होंगे, जबकि आईटी हब बेंगलुरू में नई कीमत 915.50 रुपये और तिरुअनंतपुरम् में यह 951 रुपये तय की गई है. वहीं पूर्वी भारत के ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की नई कीमत बढ़कर 968 रुपये हो गई है. इन अलग-अलग शहरों में कीमतों में ये अंतर मुख्य रूप से स्थानीय टैक्स, वैट और ट्रांसपोर्टेशन शुल्क की वजह से है.

क्यों बढ़ रहे गैस के दाम?

PTI के अनुसार, पिछले तीन महीनों में गैस के दामों ये दूसरी बढ़ोतरी की गई है. इससे पहले, सात मार्च को की गई 60 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी. ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल और ईंधन की कीमतें बढ़ी हुई हैं. लॉजिस्टिक और शिप की आवाजाही में देरी के चलते, सरकारी तेल कंपनियों को रियायती घरेलू गैस बेचने पर भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था. कंपनियों के इसी वित्तीय बोझ को थोड़ा कम करने के लिए लगातार कीमतों में इजाफा कर रही है.

गैस ही नहीं, पेट्रोल-डीजल भी महंगे

महंगाई का यह झटका सिर्फ रसोई घर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि मई के मध्य से अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल 7.50 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो चुकी है. इसके साथ ही सीएनजी की दरों में भी करीब 6 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा देखा गया है. जाते- जाते बताते चलें कि  इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर उन परिवारों पर पड़ेगा जिनका घर पहले से ही तंग में चल रहा है. भले ही भारत के शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में रसोई गैस एक बेहद जरूरी ईंधन है, लेकिन सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम आदमी के मंथली बजट पर सीधा असर पड़ने वाला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *