स्पोर्ट्स डेस्क : Ravichandran Ashwin ने Royal Challengers Bengaluru के बल्लेबाज Devdutt Padikkal को लेकर बड़ा बयान दिया है। अश्विन का मानना है कि पडिक्कल को भारतीय टेस्ट टीम में नंबर-3 पर लंबे समय तक मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा बल्लेबाज ने अपनी बल्लेबाजी में काफी सुधार किया है और वह भारत के लिए इस भूमिका में फिट बैठते हैं।

IPL 2026 में शानदार फॉर्म में हैं पडिक्कल

RCB इस सीजन शानदार प्रदर्शन कर रही है और टीम के कई खिलाड़ी लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि देवदत्त पडिक्कल का योगदान अपेक्षाकृत कम चर्चा में रहा है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने IPL 2026 में अब तक 367 रन बनाए हैं। उनका औसत 36.70 और स्ट्राइक रेट 172.30 का रहा है। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 26 गेंदों पर 61 रन रहा, जिसमें सात चौके और चार छक्के शामिल थे।

‘पडिक्कल को भारत का नंबर-3 बनना चाहिए’

अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए अश्विन ने कहा कि भारतीय टेस्ट टीम को नंबर-3 के लिए पडिक्कल पर भरोसा करना चाहिए। अश्विन ने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि देवदत्त पडिक्कल भारत के टेस्ट क्रिकेट में नंबर-3 बल्लेबाज बनें। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है और वह भारतीय टेस्ट टीम में लंबे समय तक खेलने के हकदार हैं।’

शुभमन गिल और साई सुदर्शन का भी किया जिक्र

हाल के समय में भारतीय टीम ने नंबर-3 पर कई खिलाड़ियों को आजमाया है, जिनमें Shubman Gill और Sai Sudharsan शामिल हैं। लेकिन कोई भी बल्लेबाज इस स्थान पर स्थायी जगह नहीं बना सका। अश्विन का मानना है कि पडिक्कल तेज गेंदबाजी और स्पिन दोनों के खिलाफ बेहतर तकनीक रखते हैं, जिससे वह टेस्ट क्रिकेट में सफल हो सकते हैं।

स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजी में आया बड़ा बदलाव

अश्विन ने कहा कि पडिक्कल ने स्पिन खेलने के तरीके में काफी सुधार किया है। उन्होंने बताया कि पहले वह स्पिनर्स के खिलाफ बैकफुट पर ज्यादा खेलते थे, लेकिन अब वह स्वीप और रिवर्स स्वीप जैसे शॉट भी खेलने लगे हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर आप उनके छक्के देखें तो सब टाइमिंग पर आधारित होते हैं। उनकी बल्लेबाजी में मुझे थोड़ा Dinesh Karthik का प्रभाव दिखता है। वह स्पिनर्स के खिलाफ अब काफी प्रोएक्टिव हो गए हैं।’

RR में साथ खेल चुके हैं अश्विन-पडिक्कल

अश्विन ने बताया कि जब दोनों Rajasthan Royals के लिए साथ खेलते थे, तब पडिक्कल स्पिन के खिलाफ अलग अंदाज में बल्लेबाजी करते थे। लेकिन अब उनके फुटवर्क और शॉट चयन में बड़ा बदलाव आया है।

भारत के लिए खेल चुके हैं दो टेस्ट

देवदत्त पडिक्कल अब तक भारत के लिए दो टेस्ट मैच खेल चुके हैं। हालांकि उन्हें लगातार मौके नहीं मिले, लेकिन IPL 2026 में उनके प्रदर्शन ने एक बार फिर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *