गर्मी के दिनों में घरों में एसी और कूलर का चलना नॉर्मल है. क्योंकि गर्मी बढ़ने पर पंखा भी गर्म हवा देने लगता है. ऐसे में लोग घरों में कूलर चलाते हैं जिससे छत और दीवारे ठंडी होती हैं और ठंडक बनी रहती है. ये तरीका राहत जरूर देता है लेकिन ज्यादातर घरों में लोग कूलर से आने वाली मछली जैसी बदबू से परेशान होते हैं. ये स्मेल इतना परेशान करती है कि कभी-कभी बैठना तक मुश्किल हो जाता है. वैसे कुछ घरेलू तरीकों को आजमाकर कूलर से आने वाली इस बदबू को चुटकियों में खत्म किया जा सकता है.कूलर की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आपको बेकिंग सोडा और फिटकरी की हेल्प लेनी हैं. इन दोनों चीजों को सफाई के कामों में खूब इस्तेमाल किया जाता है. चलिए आपको बताते हैं कि कैसे सस्ते में आप कूलर की बदबू को कम या दूर कर सकते हैं.

कूलर से आने वाली बदबू 

भारत में गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर का यूज सबसे कॉमन है. भारत के अधिकतर घरों में कूलर ही चलता है क्योंकि ये बजट में हमें गर्मी से बचा पाता है. लेकिन इसे चलाने के बाद कभी-कभी मछली जैसी अजीब सी बदबू आने लगती है. लोगों को लगता है कि पानी बदल देने से ये समस्या दूर हो जाती है लेकिन ऐसा नहीं है. पानी बदलने के बाद भी मछली जैसी बदबू आती है. बताया जाता है कि कूलर की टंकी में जमी हुई जिद्दी गंदगी से ऐसा होता है. दरअसल, इस वजह से बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और बदबू पैदा हो जाती है.कूलर की बदबू को ऐसे करें दूर

बदबू को दूर करने के लिए लोग टंकी को खाली करते हैं और फिर पानी भर देते हैं. इसे कोई खास फर्क नजर नहीं आता है. खास बात है कि इसे दूर करने के लिए महंगे क्लीनर की जरूरत भी नहीं पड़ती है. क्योंकि हमारे किचन में मौजूद बेकिंग सोडा और फिटकरी इसका बेहतर इलाज हैं. इसके लिए आपको दो से तीन चम्मच बेकिंग सोडा, फिटकरी का टुकड़ा और एक कपड़े की जरूरत पड़ेगी.

ऐसे आजमाएं ये नुस्खा

ध्यान रखें कि आपका कूलर खिड़की पर लगा हो या उसे सही वेंटिलेशन मिले. क्योंकि वेंटिलेशन सही न होने पर भी ये बदबू करने लगता है. और इसकी कूलिंग पर भी असर पड़ता है.

सबसे पहले कूलर की जालियों को धूप में रख दें.

अब कूलर की टंकी को खाली करें और इसमें जमा गंदगी भी हटाएं.

जब टंकी की सतह गीली हो तो उसी वक्त इसमें बेकिंग सोडा को हाथ से फैला दें और 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें.

अब कपड़ा लें और इसे हाथों से क्लीन करें.

इसके बाद दोबारा पानी भरें और एक कपड़े में फिटकरी के टुकड़े को बाधकर कूलर की टंकी में छोड़ दें.

सोशल मीडिया पर ये भी चल रहा है कि फिटकरी के जरिए कूलर का पानी नेचुरली ठंडा होने लगता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *