Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

विजयादशमी पर CM मोहन यादव का संदेश, बोले- PM मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सशक्त हो रहा भारत

20/10/2026

न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, T20I सीरीज से पहले फैंस में जबरदस्त क्रेज, 3 मैचों के टिकट SOLD OUT

20/10/2026

‘रामायण’ में रावण बने यश की इंडस्ट्री को नसीहत, बोले- कोशिशों की तारीफ करें, आपस में लड़ते रहे तो…

20/10/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, October 21
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»tips and tricks»अब कार में बैठे-बैठे करें AI से बातें! एपल कारप्ले पर आया एलन मस्क का Grok
    tips and tricks

    अब कार में बैठे-बैठे करें AI से बातें! एपल कारप्ले पर आया एलन मस्क का Grok

    news desk2By news desk210/05/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

        Grok AI Apple CarPlay: एलन मस्क की एआई कंपनी एक्सएआई ने अपने चर्चित एआई असिस्टेंट ग्रोक को अब एपल कारप्ले पर भी उपलब्ध करा दिया है. यानी अब ड्राइविंग के दौरान यूजर्स कार की स्क्रीन से सीधे ग्रोक एआई से बात कर सकेंगे. यह फीचर ग्रोक के लेटेस्ट आईफोन ऐप अपडेट के जरिए रोलआउट किया गया है और कारप्ले सपोर्ट करने वाली गाड़ियों में काम करेगा. खास बात यह है कि यूजर्स बिना फोन हाथ में लिए सवाल पूछ सकते हैं, जानकारी ले सकते हैं और सफर के दौरान एआई के साथ बातचीत कर सकते हैं. इससे ड्राइविंग एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा स्मार्ट और इंटरैक्टिव बनने वाला है.कार में कैसे करेगा काम ग्रोक एआई

          ग्रोक एआई का नया अपडेट आईफोन ऐप के जरिए काम करेगा. जिन यूजर्स की कार में एपल कारप्ले सपोर्ट मौजूद है, वे कार स्क्रीन से सीधे ग्रोक ऐप खोलकर बातचीत शुरू कर सकते हैं. ड्राइविंग के दौरान यूजर सवाल पूछ सकता है, जानकारी ले सकता है या किसी भी विषय पर एआई से बातचीत कर सकता है. कंपनी के मुताबिक यह फीचर खासतौर पर हैंड्स फ्री एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए लाया गया है. एक्स पर ग्रोक के आधिकारिक अकाउंट ने भी इस फीचर की घोषणा करते हुए कहा कि अब आपका सफर पहले से ज्यादा स्मार्ट होने वाला है. यह अपडेट उन लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है जो लंबे समय तक ड्राइव करते हैं.अभी इन फीचर्स की कमी रहेगी

          हालांकि एपल कारप्ले पर आया ग्रोक एआई फिलहाल कुछ सीमाओं के साथ काम करेगा. टेस्ला कारों में मिलने वाले एडवांस इंटीग्रेशन की तुलना में यहां अभी कार कंट्रोल फीचर्स नहीं दिए गए हैं. यानी यूजर्स एआई के जरिए म्यूजिक, नेविगेशन, एसी या दूसरी व्हीकल सेटिंग्स कंट्रोल नहीं कर पाएंगे. इसके अलावा इसमें अभी वेक वर्ड सपोर्ट भी नहीं है. आसान भाषा में कहें तो यूजर “हे ग्रोक” बोलकर इसे एक्टिव नहीं कर सकता. हर बार ऐप को मैन्युअली खोलना होगा. इसके बावजूद यह अपडेट काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि एपल कारप्ले दुनिया भर की लाखों कारों में इस्तेमाल किया जाता है और इससे ग्रोक की पहुंच तेजी से बढ़ सकती है.

          ChatGPT और Perplexity को मिलेगी टक्कर

          कारप्ले पर एआई असिस्टेंट्स की रेस अब तेजी से बढ़ रही है. इससे पहले ओपनएआई अपने ChatGPT वॉइस फीचर को कारप्ले पर ला चुका है, जबकि Perplexity AI भी इस दिशा में काम कर रहा है. लेकिन ग्रोक एआई की सबसे अलग बात इसका अंदाज माना जा रहा है. जहां दूसरे एआई असिस्टेंट सामान्य और शांत टोन में जवाब देते हैं, वहीं ग्रोक अपने मजाकिया और हल्के व्यंग्य वाले अंदाज के लिए जाना जाता है. यही वजह है कि कई यूजर्स के लिए यह रोड ट्रिप और सफर को ज्यादा मनोरंजक बना सकता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में एआई असिस्टेंट सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित नहीं रहेंगे बल्कि कार ड्राइविंग एक्सपीरियंस का भी अहम हिस्सा बन जाएंगे.

          news desk2
              Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

              Related Posts

              tips and tricks

              LPG Gas Subsidy: खाते में नहीं आए 210 रुपये? घर बैठे ऐसे चेक करें सब्सिडी का स्टेटस, जानें पैसे अटकने की वजह

              12/10/2026
              tips and tricks

              भीषण गर्मी में कहीं आपका AC न बन जाए आफत! जानें लगातार कितने घंटे चलाना है सुरक्षित

              02/06/2026
              tips and tricks

              फर्जी वेबसाइट बनाकर हो रहा फ्रॉड, सरकार ने बताया कैसे करें असली-नकली की पहचान

              01/06/2026
              tips and tricks

              5G नेटवर्क खा रहा फोन की बैटरी? कर लें ये उपाय, मिलेगा लंबा बैकअप

              31/05/2026
              tips and tricks

              SSD लगाने से पहले जान लें पूरा सच, क्यों आज भी HDD हैं बेहतर विकल्प

              29/05/2026
              tips and tricks

              नौतपा की भीषण गर्मी में ऐसे बचाएं अपना स्मार्टफोन, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

              28/05/2026
              Add A Comment
              Leave A Reply Cancel Reply

              Top Posts

              मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

              10/09/20264 Views

              जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

              10/09/20264 Views

              Karwa Chauth Chura Design: करवाचौथ पर चाहिए स्टाइलिश लुक? चूड़ा सेट के इन 5 लेटेस्ट डिजाइन्स पर डालें नजर

              15/10/20263 Views

              LPG Gas Subsidy: खाते में नहीं आए 210 रुपये? घर बैठे ऐसे चेक करें सब्सिडी का स्टेटस, जानें पैसे अटकने की वजह

              12/10/20263 Views
              Don't Miss

              विजयादशमी पर CM मोहन यादव का संदेश, बोले- PM मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सशक्त हो रहा भारत

              By News Desk20/10/20260

              भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी के अवसर पर प्रदेशवासियों के…

              न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, T20I सीरीज से पहले फैंस में जबरदस्त क्रेज, 3 मैचों के टिकट SOLD OUT

              20/10/2026

              ‘रामायण’ में रावण बने यश की इंडस्ट्री को नसीहत, बोले- कोशिशों की तारीफ करें, आपस में लड़ते रहे तो…

              20/10/2026

              छत्तीसगढ़ के गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले! ₹425 प्रति क्विंटल दर के साथ देश में सबसे आगे राज्य

              19/10/2026
              Stay In Touch
              • Facebook
              • Twitter
              • Pinterest
              • Instagram
              Contact Us
              Contact Us

              Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
              Mobile : +91-8871339995

              Email : [email protected]

              Facebook YouTube WhatsApp
              Important Pages
              • Home
              • Privacy Policy
              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Terms & Conditions
              Post Calendar
              October 2026
              MTWTFSS
               1234
              567891011
              12131415161718
              19202122232425
              262728293031 
              « Sep    
              © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

              Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.