Today’s Weather: देश में भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम ने करवट ली है। मौसम के इसी बदलाव के बीच IMD ने आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित देश के 19 राज्यों में धूल भरी आंधी, गर्जना और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में दिखेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। नीचे दी गई इन जगहों पर दिखेगा असर

  • उत्तर और मध्य भारत: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड।
  • पूर्वी और पहाड़ी क्षेत्र: बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर।
  • ·दक्षिण और पूर्वोत्तर: कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, असम और मेघालय।
PunjabKesari

IMD ने जताई तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका

अगले 24 घंटों के दौरान हवाओं की रफ्तार 60 से 80 Kmph तक पहुंच सकती है। IMD ने तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना जताते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और पेड़ों या जर्जर इमारतों के नीचे शरण न लेने की सलाह दी है।

दिल्ली-NCR  में अगले 3 दिन राहत

दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार रात से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। वहीं सोमवार से बुधवार तक यह सिलसिला जारी रह सकता है। दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे और 40-60 किमी की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

PunjabKesari

पहाड़ों पर भूस्खलन और मैदानों में ओलावृष्टि की चेतावनी

पहाड़ी राज्य जैसे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। यात्रियों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है। वहीं  राजस्थान के जयपुर और कोटा जैसे जिलों में भारी बारिश, जबकि मध्य प्रदेश में ओले गिरने की संभावना है। यहाँ प्रशासन ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

किसानों और मछुआरों को दी खास सलाह

इस  खराब मौसम का सबसे ज्यादा असर खेती पर पड़ सकता है। IMD ने किसानों और मछुआरों को खास सलाह दी है। किसानों को अपनी कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थानों पर रखने और मछुआरों को समुद्र या नदियों के पास न जाने की हिदायत दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *