Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

25/09/2026

छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

25/09/2026

एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया

24/09/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, September 26
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home » पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज ने किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान
    खेल

    पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज ने किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान

    news desk2By news desk218/02/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

      स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद कनाडा के पूर्व कप्तान Navneet Dhaliwal ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। 37 वर्षीय बल्लेबाज़ अफगानिस्तान के खिलाफ 19 फरवरी को होने वाले मुकाबले के बाद कनाडा की जर्सी में आखिरी बार मैदान पर उतरेंगे। धालीवाल ने साफ कहा कि यह फैसला पहले से तय था और वह इसी टूर्नामेंट के बाद विदाई लेने वाले थे।

        ‘यह पहले से प्लान था’

        धालीवाल ने कहा, ‘मैंने वर्ल्ड कप में आने से पहले ही यह फैसला ले लिया था। मैं पिछले 11-12 साल से खेल रहा हूं। यह मेरा आखिरी मैच होगा।’ उन्होंने यह घोषणा न्यूजीलैंड से हार के बाद की, जहां 19 वर्षीय युवराज समरा के शतक के बावजूद कनाडा को आठ विकेट से हार झेलनी पड़ी।

        टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर

        चंडीगढ़ में जन्मे धालीवाल कनाडा के टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज़ बनकर संन्यास लेंगे।

        48 टी20I मैच, 1305 रन, औसत 32.62, स्ट्राइक रेट 129.20, 10 अर्धशतक; कप्तान के तौर पर भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा। 29 मैचों में से कनाडा ने 22 मुकाबले जीते, 6 हारे और 1 बेनतीजा रहा।

        यादगार पल

        धालीवाल के लिए सबसे खास लम्हा 2024 टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करना रहा। इसके अलावा, उन्होंने उस टूर्नामेंट के पहले मैच में बतौर कप्तान अर्धशतक भी लगाया था। उन्होंने कहा कि कप्तान बनना उनके करियर का गर्व का पल था।

        अब कोचिंग की पारी

        संन्यास के बाद धालीवाल कोचिंग में हाथ आजमाना चाहते हैं। हालांकि वह राष्ट्रीय टीम के बजाय युवा खिलाड़ियों के साथ काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘क्रिकेट को तुरंत छोड़ना मुश्किल है। मेरा अगला लक्ष्य युवाओं को आगे बढ़ाने में मदद करना है।’

        आखिरी मुकाबला

        धालीवाल का आखिरी टी20I मुकाबला 19 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में राशिद खान की अगुआई वाली अफगानिस्तान टीम के खिलाफ होगा। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 64, 34 और 10 रन की पारियां खेलीं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 64 रन की पारी सबसे खास रही।

        news desk2
        news desk2
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            खेल

            सुचिका तारियाल ने एशियन गेम्स में पक्का किया पदक, बोलीं- यह पदक जिंदगी से भी ज्यादा महत्वपूर्ण

            20/09/2026
            खेल

            नोवाक जोकोविच ने चाइना ओपन में खेलने की पुष्टि की, 11 साल बाद बीजिंग लौटेंगे

            17/09/2026
            खेल

            एमपी एमएसएससी सीनियर वुमेंस आमंत्रण टी 20 ट्रॉफी 2026 का उपविजेता बना छत्तीसगढ़

            12/09/2026
            खेल

            टी20 सीरीज: भारत के खिलाफ अफगानिस्तान को पहली जीत का इंतजार

            08/09/2026
            खेल

            दलीप ट्रॉफी: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गरजा, सेंट्रल जोन के खिलाफ खेली आतिशी पारी

            31/08/2026
            खेल

            पाकिस्तान की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

            26/08/2026
            Add A Comment

            Comments are closed.

            Top Posts

            मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

            10/09/20264 Views

            जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

            10/09/20264 Views

            विकास की नई रफ्तार से बदल रहा छत्तीसगढ़, अधोसंरचना को मिल रही मजबूती :  साव

            18/09/20262 Views

            निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

            09/09/20262 Views
            Don't Miss

            साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

            By news desk225/09/20260

            *सरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर* *आंगन मिलन…

            छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

            25/09/2026

            एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया

            24/09/2026

            मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक

            24/09/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : localnews11live@gmail.com

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            Post Calendar
            September 2026
            MTWTFSS
             123456
            78910111213
            14151617181920
            21222324252627
            282930 
            « Aug    
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.