रायपुर:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसका मूल उद्देश्य केवल भ्रष्टाचार करना ही है। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ सरकारी खजाने और जन-धन पर अपनी नजर गड़ाए रहती है। इसी राष्ट्र विरोधी मानसिकता के चलते कांग्रेस पार्टी को जनता ने नकार दिया है। पिछले 2014 से कांग्रेस देश के कुछ राज्यों तक ही सिमटकर रह गई है।
छत्तीसगढ़ में बिखर चुकी है कांग्रेस
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अंतर्कलह चरम पर है। पूरी कांग्रेस पार्टी बिखर चुकी है। अंदरूनी लड़ाई तो अब बाहर बड़े-बड़े मंचों में दिखने को मिल रही है। श्रीमती पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं ने तो अपने-अपने लिए धन इकठ्ठा कर लिया है, लेकिन कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की कोई इज्जत नहीं होती। भरे मंच से चलते भाषण में माइक खींच लिया जाता है। अपने ही कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल एवं चमचे बोलकर अपमानित करते हैं। अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी को हराने वाले बागियों को पार्टी में पुनः शामिल करके नेता प्रतिपक्ष बना दिया जाता है।
श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में 36 धड़ों में बँट चुकी है, जिसे समेटने के लिए कांग्रेस पार्टी को अब 17 आब्जर्वर नियुक्त करने पड़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं में भारी हताशा और निराशा है तथा वे समझ नहीं पा रहे हैं कि वह अपने सनातन धर्म के साथ रहें या तुष्टीकरण करने वाली कांग्रेस पार्टी के साथ। इसी वजह से कांग्रेस कार्यकर्ता भी अब कांग्रेस पार्टी का साथ नहीं दे रहे हैं।


Hey lads, I looked at spinwinapk and its quite good. I had some fun. Check it: spinwinapk
Betmasters…sounds prestigious! Let’s see what strategies or tips they’re offering. Head over to: betmasters
Casino Winpot, another one promising those big jackpots! Hope their odds are fair! Worth a gamble here: casinowinpot
Slot tại 188v battery có cơ chế “hot/cold indicator” – cho biết game đang trong chu kỳ trả thưởng cao hay thấp, giúp bạn đưa ra quyết định chơi hợp lý hơn. TONY02-03