मारवाड़ी कढ़ी अपने चटपटे और तीखे स्वाद के लिए जानी जाती है। इसका स्वाद उसके खट्टेपन और मसालों के सही संतुलन पर टिका होता है। अगर आप घर पर स्वादिष्ट मारवाड़ी कढ़ी बनाना चाहते हैं, तो सही मसालों का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। चलिए जानते हैं मारवाड़ी कढ़ी में कौन-कौन से मसाले पड़ते हैं?मारवाड़ी कढ़ी में डाले जाने वाले मुख्य मसाले
मारवाड़ी कढ़ी बनाने के लिए हींग, लाल मिर्च पाउडर, नमक, मेथी दाना, राई, जीरा, हींग, साबुत धनिया, करी पत्ता, साबुत लाल मिर्च, लहसुन का पेस्ट, धनिया की पत्तियां हल्दी और कसूरी मेथी जैसे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है
कैसे बनाएं मारवाड़ी कढ़ी?
कैसे बनाएं मारवाड़ी कढ़ी?
- पहला स्टेप: मारवाड़ी कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक कप बेसन में एक कप दही लें। अब इसमें लगभग 2 से 3 कप पानी डालकर पतला घोल बना। इन दोनों को अच्छी तरह से फेंटें। इस बात का ध्यान रखें की इनमें कोई लम्पस नहीं होना चाहिए।
- दूसरा स्टेप: अब बेसन और दही में एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डाले। अब एक बार फिर से इसे अच्छी तरह फेंट लें।
- तीसरा स्टेप: अब, एक कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें। इसमें जीरा, राई, मेथी दाना, साबुत धनिया, सौंफ, हींग, कढ़ी पत्ता, कटी हुई हरी मिर्च और अदरक का तड़का लगाए।
- चौथा स्टेप: अब दही-बेसन का तैयार घोल तड़के में डालें। उबाल आने तक इसे लगातार चलाते रहें (ताकि दही फटे नहीं)। उबाल आने के बाद, आंच धीमी कर दें और कढ़ी को 20 से 30 मिनट तक पकने दें ताकि बेसन का कच्चापन दूर हो जाए।
- पांचवां स्टेप: आखिर में, एक अलग तड़का पैन में थोड़ा घी गरम करें। उसमें जीरा, राई, और सूखी लाल मिर्च डालकर कढ़ी के ऊपर डालें। आपकी स्वादिष्ट कढ़ी तैयार है।
स्वादिष्ट कढ़ी बनाने के लिए आज़माए ये टिप्स
दही थोड़ा खट्टा हो तो कढ़ी ज्यादा स्वादिष्ट बनती है। बेसन को अच्छी तरह फेंटें ताकि गुठलियां न रहें। कढ़ी को धीमी आंच पर अच्छे से पकाएं।

