Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए नए नियमों की तैयारी, 40 साल से अधिक उम्र वालों की मुफ्त होगी सालाना जांच

27/11/2026

आठ घंटे काम करने की शर्त के चलते बड़ी फिल्में गंवा रहे अक्षय कुमार? बोले- थका हुआ नहीं, तरोताजा दिखना चाहता हूं

27/11/2026

BJP का ‘सेवा दूत अभियान’ 1 दिसंबर से, 25 दिन तक जनता के बीच रहेंगे बड़े नेता; घर-घर पहुंचाएंगे योजनाओं की जानकारी

26/11/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए नए नियमों की तैयारी, 40 साल से अधिक उम्र वालों की मुफ्त होगी सालाना जांच
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए नए नियमों की तैयारी, 40 साल से अधिक उम्र वालों की मुफ्त होगी सालाना जांच

    News DeskBy News Desk27/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    अब खबर सुनें
    पढ़ने की बजाय पूरी खबर सुनें
    हिंदी ऑडियो
    सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार औद्योगिक कारखानों, भवन निर्माण और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले श्रमिकों की स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा को लेकर नए नियम लागू करने की तैयारी कर रही है। प्रस्तावित व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा नियम, 2026 में कर्मचारियों के लिए कई अहम प्रावधान शामिल किए गए हैं। इसके तहत 40 वर्ष या उससे अधिक उम्र के कर्मचारियों की हर साल नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कराना नियोक्ताओं के लिए अनिवार्य होगा। इसके अलावा नियमित ठेका श्रमिकों के वेतन में सालाना न्यूनतम दो प्रतिशत वृद्धि और महिलाओं की रात्रि पाली के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम करने का प्रावधान भी किया गया है।

        BJP का ‘सेवा दूत अभियान’ 1 दिसंबर से, 25 दिन तक जनता के बीच रहेंगे बड़े नेता; घर-घर पहुंचाएंगे योजनाओं की जानकारी

        40 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच

        प्रस्तावित नियम 5 के मुताबिक, कारखानों, भवन निर्माण स्थलों और राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले 40 वर्ष या उससे अधिक आयु के कर्मचारियों का हर साल स्वास्थ्य परीक्षण कराना होगा। यह जांच किसी योग्य चिकित्सा विशेषज्ञ से निर्धारित प्रारूप में कराई जाएगी।

        मेडिकल जांच पूरी होने के बाद स्वास्थ्य प्रमाणपत्र की एक प्रति नियोक्ता और दूसरी संबंधित कर्मचारी को देनी होगी। इसके अलावा नियोक्ताओं को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के माध्यम से भी यह वार्षिक स्वास्थ्य जांच कराने का विकल्प दिया गया है।

        नियमित ठेका श्रमिकों के वेतन में हर साल 2% वृद्धि

        नियम 123 के तहत नियमित रूप से नियोजित ठेका श्रमिकों के वेतन को लेकर भी प्रावधान किया गया है। इसके मुताबिक, किसी ठेकेदार के अधीन नियमित रूप से काम करने वाले और आपसी सहमति से तय रोजगार शर्तों के तहत नियोजित श्रमिकों को हर साल कम से कम दो प्रतिशत वेतन वृद्धि का अधिकार होगा।

        हालांकि, यह व्यवस्था सभी ठेका श्रमिकों पर स्वतः लागू नहीं होगी। इसका लाभ केवल निर्धारित शर्तों के तहत नियमित रूप से नियोजित ठेका श्रमिकों को मिलेगा।

        महिलाओं की नाइट शिफ्ट के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था

        प्रस्तावित नियम 38 में महिला कर्मचारियों की रात्रि पाली को लेकर विशेष सुरक्षा मानक तय किए गए हैं। सुबह 6 बजे से पहले और शाम 7 बजे के बाद महिलाओं से काम कराने के लिए उनकी लिखित सहमति फॉर्म-19 में लेना अनिवार्य होगा।

        इसके साथ ही नियोक्ता को महिला कर्मचारियों के घर से कार्यस्थल तक आने-जाने के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध करानी होगी। कार्यस्थल पर पर्याप्त रोशनी, आश्रय स्थल और विश्राम कक्ष की व्यवस्था भी जरूरी होगी। रात के समय बच्चों की देखभाल के लिए क्रेच की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रावधान भी शामिल है।

        छत्तीसगढ़ के 100 विद्यार्थियों को मिलेगा अंतरिक्ष विज्ञान का प्रशिक्षण, टॉप-50 को ISRO जाने का मौका

        इसके अलावा महिला कर्मचारियों की शिकायतों के समाधान के लिए शिकायत पेटी रखनी होगी। स्थानीय पुलिस थाना, पुलिस कंट्रोल रूम और महिला सहायता केंद्र के संपर्क नंबर भी कार्यस्थल पर प्रमुखता से प्रदर्शित करने होंगे।

        प्रस्तावित नियमों का उद्देश्य श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, ठेका श्रमिकों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और महिला कर्मचारियों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण तैयार करना है।

        News Desk
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            छत्तीसगढ़

            CM Vishnu Deo Sai Schedule: आज जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनेंगे मुख्यमंत्री, संविधान गौरव दिवस की संगोष्ठी में भी होंगे शामिल

            26/11/2026
            छत्तीसगढ़

            छत्तीसगढ़ के 100 विद्यार्थियों को मिलेगा अंतरिक्ष विज्ञान का प्रशिक्षण, टॉप-50 को ISRO जाने का मौका

            26/11/2026
            छत्तीसगढ़

            नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नृपेंद्र मिश्रा से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ की विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

            25/11/2026
            छत्तीसगढ़

            CM हाउस में इस दिन लगेगा जनदर्शन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सीधे सुनेंगे जनता की समस्याएं

            25/11/2026
            छत्तीसगढ़

            CG News: छत्तीसगढ़ में 1.06 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 21 परियोजनाओं से 29 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार!

            24/11/2026
            छत्तीसगढ़

            छत्तीसगढ़ पुलिस में निकली भर्ती, बस्तर फाइटर आरक्षक के 79 पदों पर होगी नियुक्ति; जानें आवेदन की अंतिम तारीख

            24/11/2026
            Add A Comment
            Leave A Reply Cancel Reply

            Don't Miss

            छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए नए नियमों की तैयारी, 40 साल से अधिक उम्र वालों की मुफ्त होगी सालाना जांच

            By News Desk27/11/20260

            रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार औद्योगिक कारखानों, भवन निर्माण और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले…

            आठ घंटे काम करने की शर्त के चलते बड़ी फिल्में गंवा रहे अक्षय कुमार? बोले- थका हुआ नहीं, तरोताजा दिखना चाहता हूं

            27/11/2026

            BJP का ‘सेवा दूत अभियान’ 1 दिसंबर से, 25 दिन तक जनता के बीच रहेंगे बड़े नेता; घर-घर पहुंचाएंगे योजनाओं की जानकारी

            26/11/2026

            CM Vishnu Deo Sai Schedule: आज जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनेंगे मुख्यमंत्री, संविधान गौरव दिवस की संगोष्ठी में भी होंगे शामिल

            26/11/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : [email protected]

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.