रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक बार फिर जनदर्शन कार्यक्रम के जरिए प्रदेश की जनता से सीधे रूबरू होंगे। लंबे समय के अंतराल के बाद 26 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री आम नागरिकों की समस्याएं, मांगें और सुझाव सुनेंगे।
रायपुर-मुंबई फ्लाइट में सोनू निगम का सरप्राइज, यात्रियों की फरमाइश पर गाए ‘कल हो न हो’ और ‘बिजुरिया’
तीन घंटे तक जनता से सीधे संवाद करेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम में प्रदेशभर से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंच सकेंगे। नागरिक सीधे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने अपनी शिकायतें और मांगें रख सकेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, ताकि संबंधित मामलों पर आवश्यक जानकारी लेकर कार्रवाई की जा सके।
समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को देंगे निर्देश
जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री लोगों की समस्याएं सुनने के बाद उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंच उपलब्ध कराना है।
छठ महापर्व पर CM साय की बड़ी सौगात, जशपुर को 23 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की मिली सौगात
लंबे समय बाद हो रहा जनदर्शन का आयोजन
गौरतलब है कि लंबे अंतराल के बाद मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। इससे प्रदेश के आम लोगों को अपनी समस्याएं, मांगें और सुझाव सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखने का अवसर मिलेगा। 26 नवंबर को होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।



