रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच छत्तीसगढ़ में संचालित विकास योजनाओं और राज्य सरकार की नीतिगत पहलों को लेकर चर्चा हुई।
एशिया की सबसे लंबी सुरंग बना रहा भारत, जोजिला टनल से महज 15 मिनट में पहुंचेंगे कश्मीर से लद्दाख
मुलाकात के दौरान गणेश शंकर मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत @2047’ के विजन के अनुरूप मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है।
वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका! सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर रचा नया इतिहास, 194 रन सिर्फ चौके-छक्कों से
उन्होंने प्रदेश के समग्र, समावेशी और सतत विकास के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे महत्वपूर्ण कदमों और प्रमुख नीतिगत पहलों से नृपेंद्र मिश्रा को अवगत कराया।



