Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया

29/09/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री  साय

29/09/2026

न्यू हॉलैंड ने छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया दमदार ट्रैक्टर – 3230 टीएक्स, खेती के हर काम के लिए उपयोगी

29/09/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 29
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home » बिना तेल के बनाएं मूंग दाल स्प्राउट्स से हेल्दी नाश्ता, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर, फटाफट नोट कर लें रेसिपी
    सेहत, खानपान, और जीवनशैली

    बिना तेल के बनाएं मूंग दाल स्प्राउट्स से हेल्दी नाश्ता, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

    news desk2By news desk220/05/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

      गर्मी में ज्यादा ऑयली खाना पसंद नहीं है तो प्रोटीन से भरपूर हरी मूंग या मूंग दाल स्प्राउट्स से हेल्दी नाश्ता बना सकते हैं। भाप में पकने वाला ये नाश्ता खाने में जितना टेस्टी लगता है बनना उससे कहीं ज्यादा आसान है। एक बार आपने प्रोटीन से भरपूर ये सुपर हेल्दी एक बार बना लिया तो हफ्ते में 5 दिन लगातार यही खाएंगे। इन नाश्ते में परफेक्ट मसालों का ब्लैंड है। स्वाद में चटपटा और पेट के लिए एकदम हल्का है। वजन घटाने वाले, डाइटिंग करने वाले, फैटी लिवर वाले और डायबिटीज के रोगियों के लिए ये बेस्ट नाश्ता हो सकता है। तो चलिए फटाफट नोट कर लीजिए मूंग दाल स्प्राउट से बने हेल्दी नाश्ता की रेसिपी।

        मूंग दाल स्प्राउट्स से बनाएं नाश्ता

        पहला स्टेप- इसे बनाने के लिए आपको साबुत हरी मूंग दाल चाहिए। एक कप मूंग को अच्छे से धोकर सात से आठ घंटे के लिए या फिर रात भर पानी में भिगो के रख दें। सुबह सारा पानी निकालकर दाल को किसी गीले कपड़े में या सूती कपड़े में बांधकर जाली से ढककर गर्म जगह पर छोड़ देंगे। इससे दाल में बहुत जल्दी अंकुर निकल आएंगे। अगर समय नहीं है तो सिर्फ भीगी दाल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

        दूसरा स्टेप- अब मिक्सर में दाल या स्प्राउट दाल को डालें और पीस लें। आपको इसे बिना पानी के ही पीसना है। दाल को थोड़ा दरदरा पीसना है। अब इसमें स्वादानुसार नमक, काली मिर्च पाउडर आधा छोटी चम्मच, सात से आठ करी पत्ता काटकर डाल दें। स्वाद के लिए 1-2 हरी मिर्च बारीक काटकर डालें। इसमें 2 चम्मच तेल डाल दें। इससे नाश्ता नरम बनेगा।

        तीसरा स्टेप- सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आप इसमें आधा कप सूजी भी मिला सकते हैं। अब सूजी को 1 चम्मच गाढ़े दही में मिक्स कर लें। अब इसे दाल के बैटर में मिलाकर सभी चीजों को मिक्स कर लें। आपको कुछ सब्जी डालनी है तो वो भी बारीक काटकर डाल सकते हैं। हां सब्जियों में ज्यादा पानी नहीं होना चाहिए। 

        चौथा स्टेप- अब एक इडली मेकर लें और उसके मोल्ड को घी लगाकर ग्रीस कर लें। कुकर में डेढ़ ग्लास पानी डालें और गर्म होने पर इसमें 1 बड़ी इलायची डाल दें। अब हाथ में थोड़ा घी लगाएं और दाल वाला बैटर लें उसमें बीच में छेद कर दें। जैसे वड़ा बनाते हैं वैसे ही आपको इसे शेप देनी है और इन्हें इडली के सांचे में रखते जाएं। अगर आपसे ऐसा न हो तो बैटर को इडली की तरह सांच में डालें और बीच में हाथ से हल्का छेद कर दें।

        पांचवां स्टेप- इडली कुकर में पानी गर्म हो तो मोल्ड रख दें और इसे 10 से 12 मिनट के लिए अच्छे से पका लें। समय पूरा होने के बाद चेक कर लें। अगर नाश्ता अच्छी तरह फूला हुआ दिखे तो समझ लें ये स्टीम हो चुका है। गैस की फ्लेम को बंद कर दें और भाप निकलने पर इन्हें इडली की तरह निकाल लें।

        छठा स्टेप- अब इन्हें चाहे तो ऐसे ही चटनी के साथ खा लें। या इन्हें इडली की तरह फ्राई कर लें। इसके लिए कड़ाही में 1-2 चम्मच तेल डालें। इसमें राई, हींग, करी पत्ता और 2-3 हरी मिर्च डाल दें। दो छोटे चम्मच के करीब नारियल का बुरादा और थोड़े सफेद तिल डाल दें। एक छोटा चम्मच पाव भाजी मसाला भी डाल दें। आप इसमें मैगी मसाला भी डाल सकते हैं। अब सारे तैयार किए गए मूंगदाल के नाश्ते को डालकर 5 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर फ्राई करें। इसमें स्वादानुसार नमक और थोड़ा नींबू का रस डाल दें।

        तैयार है एकदम हेल्दी नाश्ता, इसे आप पेट भरकर भी खाएंगे तो भी आपका वजन नहीं बढ़ेगा। खास बात ये है कि इस हेल्दी नाश्ता को खाने से आपको भरपूर ताकत मिलेगी। प्रोटीन और फाइबर मिलेगा और इससे गट हेल्थ में भी सुधार आएगा।

        news desk2
        news desk2
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            सेहत, खानपान, और जीवनशैली

            रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे

            27/08/2026
            सेहत, खानपान, और जीवनशैली

            घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका

            11/08/2026
            सेहत, खानपान, और जीवनशैली

            बरसात के मौसम में हल्का भोजन करना फायदेमंद, तला-भुना, मसालेदार खाने से बचें

            28/07/2026
            सेहत, खानपान, और जीवनशैली

            प्रेग्नेंसी में कैसे बढ़ता है चेहरे का ग्लो, जानिए शरीर में क्या-क्या होते हैं बदलाव

            17/07/2026
            सेहत, खानपान, और जीवनशैली

            चावल-दाल छोड़िए! इस बार नाश्ते में बनाएं मैंगलोरियन स्टाइल ‘कटहल डोसा’, स्वाद में है लाजवाब

            02/06/2026
            सेहत, खानपान, और जीवनशैली

            तंदूर या ओवन में नहीं पानी में बनाएं सॉफ्ट और फुले फुले कुलचे, खाने में मिलेगा गजब का स्वाद, नोट करें विधि

            01/06/2026
            Add A Comment
            Leave A Reply Cancel Reply

            Top Posts

            मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

            10/09/20264 Views

            जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

            10/09/20264 Views

            विकास की नई रफ्तार से बदल रहा छत्तीसगढ़, अधोसंरचना को मिल रही मजबूती :  साव

            18/09/20262 Views

            निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

            09/09/20262 Views
            Don't Miss

            डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया

            By news desk229/09/20260

            बिलासपुर ब्रांड के 125 वर्षों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पुनर्निर्माण, जिसमें अतिरिक्त स्कॉच…

            प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री  साय

            29/09/2026

            न्यू हॉलैंड ने छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया दमदार ट्रैक्टर – 3230 टीएक्स, खेती के हर काम के लिए उपयोगी

            29/09/2026

            राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में राजकुमार कॉलेज (RKC) के खिलाड़ियों का परचम

            28/09/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : localnews11live@gmail.com

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            Post Calendar
            September 2026
            MTWTFSS
             123456
            78910111213
            14151617181920
            21222324252627
            282930 
            « Aug    
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.