स्पोर्ट्स डेस्कः IPL 2026 में बुधवार, 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच ईडन गार्डन्स में हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम माना जा रहा है। KKR जहां प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, वहीं मुंबई इंडियंस सम्मान बचाने की कोशिश करेगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स फिलहाल अंक तालिका में आठवें स्थान पर है और टीम के खाते में 11 अंक हैं। लगातार हार, चोटिल खिलाड़ियों और खराब पावरप्ले प्रदर्शन ने KKR का सीजन मुश्किल बना दिया है। हालांकि टीम अभी भी प्लेऑफ की दौड़ से पूरी तरह बाहर नहीं हुई है। इसके लिए उसे अपने बाकी दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे।
KKR vs MI हेड टू हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है।
कुल मैच: 36
KKR की जीत: 11
मुंबई इंडियंस की जीत: 25
ईडन गार्डन्स की पिच
ईडन गार्डन्स की पिच को बल्लेबाजों के लिए बेहद अनुकूल माना जा रहा है। यहां की तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका देती है। शाम के समय ओस भी अहम भूमिका निभा सकती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।
मौसम बिगाड़ सकता है खेल
कोलकाता में मैच के दौरान उमस काफी ज्यादा रहने की संभावना है। शाम के समय तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने गरज के साथ बारिश की भी संभावना जताई है, जिससे मैच प्रभावित हो सकता है।
संभावित प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स:अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा
मैच और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी। टॉस शाम 7:00 बजे होगा, जबकि मुकाबला 7:30 बजे शुरू होगा।

