Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

मध्य प्रदेश कैबिनेट की विशेष बैठक में अहम चर्चा, मीडिया ब्रीफिंग में CM ने DPC बैठक की तारीख बताई

13/10/2026

छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रायपुर के लोकभवन में प्रवास की तैयारियां तेज; अधिकारियों ने बनाई खास रणनीति

13/10/2026

Navratri 2026 Shopping Muhurat: सोना, गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने के लिए कौन-सी तारीख है शुभ? जानें सही दिन और योग

13/10/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, October 15
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»अन्य»खेल»IPL 2026 : गिल और बटलर के अर्धशतक, गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को हराया
    खेल

    IPL 2026 : गिल और बटलर के अर्धशतक, गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को हराया

    news desk2By news desk213/04/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

        लखनऊ : तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (चार ओवर में 28 रन पर चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर की कमाल की बल्लेबाजी से गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में रविवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स को सात विकेट से शिकस्त दी।

          सुपर जायंट्स को आठ विकेट पर 164 रन पर रोकने के बाद टाइटंस ने 18.4 ओवर में तीन विकेट पर 165 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर चार मैचों में दूसरी जीत दर्ज की। गिल ने 40 गेंद की पारी में छह चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाने के अलावा पहले विकेट के लिए साई सुदर्शन (15) के साथ 31 गेंद में 45 और दूसरे विकेट के लिए जोस बटलर (60) के साथ 58 गेंद में 84 रन की साझेदारी की। बटलर ने 37 गेंद की पारी में 11 चौके लगाए। सुपर जायंट्स के लिए दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव को एक-एक सफलता मिली।

          इससे पहले प्रसिद्ध को मोहम्मद सिराज (चार ओवर में 19 रन पर एक विकेट) और अशोक शर्मा (चार ओवर में 32 रन पर दो विकेट) का अच्छा साथ मिला। कागिसो रबाडा को भी एक सफलता मिली, लेकिन उन्होंने चार ओवर में 54 रन लुटाए। राशिद खान ने चार ओवर में 25 रन दिए। सुपर जायंट्स के लिए एडेन मारक्रम ने सबसे ज्यादा 30 रन का योगदान दिया। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया। कप्तान ऋषभ पंत (18), निकोलस पूरन (19), अब्दुल समद (18) और मुकुल चौधरी (18) ने क्रीज पर समय बिताने के बाद अपने विकेट गंवा दिए।

          लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइटंस के सलामी बल्लेबाजों ने रक्षात्मक नीति अपनाते हुए शुरुआती चार ओवरों में सिर्फ 25 रन बनाए। शुभमन गिल ने पांचवें ओवर में शमी के खिलाफ छक्का और तीन चौके लगाकर ओवर से 20 रन बटोरे। गिल ने इस दौरान आईपीएल में अपने 4000 रन पूरे किए। अगले ओवर में गेंदबाजी के लिए आए राठी ने पहली ही गेंद पर सुदर्शन को चलता किया। क्रीज पर आए बटलर ने इसी ओवर में चौके से टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया। राठी के अगले ओवर में पंत ने बटलर का आसान कैच टपका कर उन्हें जीवनदान दिया।

          गिल ने दूसरे छोर से जॉर्ज लिंडे के खिलाफ चौका लगाया, तो वहीं बटलर ने जोखिम लिए बिना आवेश और राठी की गेंदों को बाउंड्री के पार भेजा। गिल ने 12वें ओवर में आवेश खान के खिलाफ एक रन चुराकर 34 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया, तो वहीं बटलर ने ओवर का समापन हैट्रिक चौकों से किया। उन्होंने लिंडे की गेंद पर एक रन दौड़कर 29 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। टी20 प्रारूप में यह बटलर का 100वां अर्धशतक है। प्रिंस ने गिल को, तो वहीं शमी ने बटलर को आउट कर टाइटंस को सात गेंद के अंदर दो झटके देकर टीम की वापसी कराने की कोशिश की, लेकिन वाशिंगटन सुंदर (नाबाद 21) और राहुल तेवतिया (नाबाद 10) ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने की औपचारिकता पूरी की।

          इससे पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद मिचेल मार्श (चार गेंद में 11 रन) ने दूसरे ओवर में रबाडा का स्वागत लगातार गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर किया, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के इस अनुभवी गेंदबाज ने धीमी गेंद पर उन्हें चकमा देकर गिल के हाथों कैच करा दिया। मारक्रम ने इस ओवर का अंत चौके से किया, जिससे टीम ने 19 रन बटोरे। दूसरे छोर से सिराज ने 11 गेंद की पारी में एक छक्का और एक चौका लगाने वाले पंत को आउट कर सुपर जायंट्स को बड़ा झटका दिया। मारक्रम ने अशोक की गेंद पर लॉन्ग-ऑन के ऊपर से छक्का लगाकर छठे ओवर में टीम का अर्धशतक पूरा किया। पावरप्ले के बाद सुपर जायंट्स का स्कोर दो विकेट पर 60 रन हो गया।

          दक्षिण अफ्रीका का यह बल्लेबाज अगले ओवर में दो बार आउट होने से बचा, लेकिन प्रसिद्ध की गेंद पर लगातार तीसरी बार बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में वह गेंद को वाशिंगटन सुंदर के हाथों में खेल गए। प्रसिद्ध ने अपने अगले ओवर में बडोनी को चलता किया, जिसके बाद सुपर जायंट्स के बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करने लगे। टीम ने आठवें से 12वें ओवर के बीच सिर्फ 18 रन बनाए। समद ने रबाडा की गेंद पर लगातार चौकों के साथ 33 गेंदों की बाउंड्री के सूखे को खत्म किया। दूसरे छोर से अब तक 14 गेंद में छह रन बनाने वाले पूरन ने राशिद के खिलाफ लगातार गेंदों पर छक्के जड़कर रन गति को तेज किया।

          राशिद ने इसी ओवर में अपनी ही गेंद पर समद का कैच टपकाकर उन्हें जीवनदान दिया, लेकिन प्रसिद्ध ने धीमी गेंद पर पूरन को पवेलियन की राह दिखा दी। अशोक ने समद को चलता किया, तो वहीं पिछले मैच में सुपर जायंट्स को जीत दिलाने वाले मुकुल चौधरी कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने रबाडा के खिलाफ छक्का लगाया, लेकिन प्रसिद्ध की बाउंसर गेंद को विकेटकीपर के हाथों में खेल गए। बडोनी की जगह ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर आए लिंडे (10 गेंद में 16 रन) और मोहम्मद शमी (पांच गेंद में नाबाद 12) ने आखिरी दो ओवरों में 33 रन बटोरकर टीम को 164 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। 

          news desk2
              Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

              Related Posts

              खेल

              भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नए दौर की शुरुआत रायपुर से, कप्तान स्मृति मंधाना पहुंचीं, 16 अक्टूबर को पहला मुकाबला

              12/10/2026
              खेल

              टी-20 इंटरनेशनल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा नंबर-1, रोहित शर्मा भी टॉप-5 में

              10/10/2026
              खेल

              गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

              30/09/2026
              खेल

              राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में राजकुमार कॉलेज (RKC) के खिलाड़ियों का परचम

              28/09/2026
              खेल

              सुचिका तारियाल ने एशियन गेम्स में पक्का किया पदक, बोलीं- यह पदक जिंदगी से भी ज्यादा महत्वपूर्ण

              20/09/2026
              खेल

              नोवाक जोकोविच ने चाइना ओपन में खेलने की पुष्टि की, 11 साल बाद बीजिंग लौटेंगे

              17/09/2026
              Add A Comment

              Comments are closed.

              Top Posts

              मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

              10/09/20264 Views

              जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

              10/09/20264 Views

              LPG Gas Subsidy: खाते में नहीं आए 210 रुपये? घर बैठे ऐसे चेक करें सब्सिडी का स्टेटस, जानें पैसे अटकने की वजह

              12/10/20263 Views

              CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, अहम फैसलों पर रहेगी नजर

              11/10/20263 Views
              Don't Miss

              मध्य प्रदेश कैबिनेट की विशेष बैठक में अहम चर्चा, मीडिया ब्रीफिंग में CM ने DPC बैठक की तारीख बताई

              By News Desk13/10/20260

              भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता…

              छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रायपुर के लोकभवन में प्रवास की तैयारियां तेज; अधिकारियों ने बनाई खास रणनीति

              13/10/2026

              Navratri 2026 Shopping Muhurat: सोना, गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने के लिए कौन-सी तारीख है शुभ? जानें सही दिन और योग

              13/10/2026

              मप्रः सात दिवसीय ‘अंतरराष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव’ आज से भोपाल में

              12/10/2026
              Stay In Touch
              • Facebook
              • Twitter
              • Pinterest
              • Instagram
              Contact Us
              Contact Us

              Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
              Mobile : +91-8871339995

              Email : [email protected]

              Facebook YouTube WhatsApp
              Important Pages
              • Home
              • Privacy Policy
              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Terms & Conditions
              Post Calendar
              October 2026
              MTWTFSS
               1234
              567891011
              12131415161718
              19202122232425
              262728293031 
              « Sep    
              © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

              Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.