Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया

29/09/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री  साय

29/09/2026

न्यू हॉलैंड ने छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया दमदार ट्रैक्टर – 3230 टीएक्स, खेती के हर काम के लिए उपयोगी

29/09/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, September 30
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home » गर्मी में ताजगी देने वाली लस्सी भी हो सकती है नुकसानदायक, अगर आपको है ये समस्या तो बिल्कुल ना पियें …
    सेहत, खानपान, और जीवनशैली

    गर्मी में ताजगी देने वाली लस्सी भी हो सकती है नुकसानदायक, अगर आपको है ये समस्या तो बिल्कुल ना पियें …

    news desk2By news desk206/05/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

      Lifestyle Desk – गर्मियों में ठंडक और ताजगी के लिए लस्सी एक लोकप्रिय विकल्प है. दही से बनी यह पारंपरिक ड्रिंक न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि पाचन को सुधारने, शरीर को ठंडा रखने और हाइड्रेशन बनाए रखने में भी मदद करती है. हालांकि, हर हेल्दी चीज हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद हो यह जरूरी नहीं है. लस्सी के साथ भी कुछ ऐसा ही है. कुछ लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है, खासकर अगर इसे गलत समय या ज्यादा मात्रा में पिया जाए. आइए जानते हैं किन लोगों को लस्सी का सेवन करने से परहेज करना चाहिए.

        लैक्टोज इंटॉलरेंस की समस्या हो तो

        सबसे पहले बात करें उन लोगों की जिन्हें लैक्टोज इंटॉलरेंस (Lactose Intolerance) की समस्या होती है. ऐसे लोगों का शरीर दूध और दूध से बने प्रोडक्ट्स को ठीक से पचा नहीं पाता. लस्सी पीने से उन्हें गैस, पेट दर्द, डायरिया या ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए इन लोगों को लस्सी से दूर रहना चाहिए या डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसका सेवन करना चाहिए.

        इरिटेबल बाउल सिंड्रोम वालों को

        जिन लोगों को इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) की समस्या होती है, उनके लिए भी लस्सी नुकसानदेह हो सकती है. दही कुछ मामलों में पाचन को बेहतर बनाता है, लेकिन IBS के मरीजों में यह लक्षणों को बढ़ा सकता है, खासकर अगर लस्सी बहुत ठंडी हो या उसमें ज्यादा मसाले डाले गए हों.

        साइनसाइटिस की शिकायत हो तो

        जिन लोगों को बार-बार सर्दी-खांसी या साइनसाइटिस की शिकायत रहती है, उन्हें भी लस्सी पीने में सावधानी बरतनी चाहिए. ठंडी तासीर होने की वजह से यह बलगम को बढ़ा सकती है और परेशानी को और गंभीर बना सकती है. खासकर रात के समय लस्सी पीने से बचना चाहिए.

        मोटापे की समस्या हो तो

        इसके अलावा, मोटापा (Obesity) से जूझ रहे लोगों को मीठी लस्सी से दूरी बनानी चाहिए. इसमें शुगर और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, जो वजन बढ़ाने का कारण बन सकती है. अगर लस्सी पीनी ही है तो बिना शक्कर या नमकीन लस्सी का विकल्प बेहतर हो सकता है.

        डायबिटीज हो तो

        डायबिटीज के मरीजों को भी सतर्क रहना चाहिए. मीठी लस्सी ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती है, जिससे डायबिटीज कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है. ऐसे में बिना चीनी वाली लस्सी या सीमित मात्रा में सेवन करना ही सुरक्षित है.

        किडनी से जुड़ी समस्या हो तो

        जिन लोगों को किडनी डिजीज (Kidney Disease) या हाई पोटैशियम की समस्या होती है, उन्हें भी लस्सी पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. दही में मौजूद मिनरल्स कुछ मामलों में किडनी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकते हैं.

        news desk2
        news desk2
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            सेहत, खानपान, और जीवनशैली

            रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे

            27/08/2026
            सेहत, खानपान, और जीवनशैली

            घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका

            11/08/2026
            सेहत, खानपान, और जीवनशैली

            बरसात के मौसम में हल्का भोजन करना फायदेमंद, तला-भुना, मसालेदार खाने से बचें

            28/07/2026
            सेहत, खानपान, और जीवनशैली

            प्रेग्नेंसी में कैसे बढ़ता है चेहरे का ग्लो, जानिए शरीर में क्या-क्या होते हैं बदलाव

            17/07/2026
            सेहत, खानपान, और जीवनशैली

            चावल-दाल छोड़िए! इस बार नाश्ते में बनाएं मैंगलोरियन स्टाइल ‘कटहल डोसा’, स्वाद में है लाजवाब

            02/06/2026
            सेहत, खानपान, और जीवनशैली

            तंदूर या ओवन में नहीं पानी में बनाएं सॉफ्ट और फुले फुले कुलचे, खाने में मिलेगा गजब का स्वाद, नोट करें विधि

            01/06/2026
            Add A Comment
            Leave A Reply Cancel Reply

            Top Posts

            मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

            10/09/20264 Views

            जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

            10/09/20264 Views

            विकास की नई रफ्तार से बदल रहा छत्तीसगढ़, अधोसंरचना को मिल रही मजबूती :  साव

            18/09/20262 Views

            निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

            09/09/20262 Views
            Don't Miss

            डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया

            By news desk229/09/20260

            बिलासपुर ब्रांड के 125 वर्षों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पुनर्निर्माण, जिसमें अतिरिक्त स्कॉच…

            प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री  साय

            29/09/2026

            न्यू हॉलैंड ने छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया दमदार ट्रैक्टर – 3230 टीएक्स, खेती के हर काम के लिए उपयोगी

            29/09/2026

            राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में राजकुमार कॉलेज (RKC) के खिलाड़ियों का परचम

            28/09/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : localnews11live@gmail.com

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            Post Calendar
            September 2026
            MTWTFSS
             123456
            78910111213
            14151617181920
            21222324252627
            282930 
            « Aug    
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.