Author: news desk2
मोकी (चीन), सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय जूनियर पुरुष और महिला हॉकी टीमें 4 से 13 सितंबर तक होने वाले एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। दोनों टीमें मजबूत रिकॉर्ड और जबरदस्त तैयारी के साथ टूर्नामेंट में उतर रही हैं और जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी। भारतीय महिला टीम ने पिछले दो संस्करणों में एएचएफ जूनियर एशिया कप की ट्रॉफी जीती थी और इस बार मिडफील्डर खैदेम शिलेइमा चानू टीम की कप्तानी करेंगी। टीम ने नए कोच टिम व्हाइट के मार्गदर्शन में एक व्यवस्थित ट्रेनिंग प्रोग्राम पूरा किया है।…
मुंबई, अभिनेत्री तापसी पन्नू आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म फिल्म ‘गांधारी’ की रिलीज को लेकर तैयार हैं। अभिनेत्री का कहना है कि उन्होंने हमेशा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी पर अहमियत दी है। अभिनेत्री का मानना है कि भले ही उनके 100 करोड़ वाली फिल्में नहीं है, लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि उन्होंने कई ऐसी फिल्में देखी हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस में खास कमाई नहीं कि हो, लेकिन बाद में कल्ट क्लासिक का दर्जा हासिल किया है। अभिनेत्री ने बताया, “मैंने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में…
नए सीमा शुल्क और बैंकिंग सुधारों के दम पर देश ‘विकसित भारत 2047’ का लक्ष्य हासिल करेगा: वित्त मंत्री
एशविले, । भारत नए सीमा शुल्क और बैंकिंग सुधारों की तैयारी कर रहा है। इसमें रिस्क आधारित आयात स्क्रीनिंग और विकसित भारत में बैंकिंग सेक्टर की भूमिका पर फोकस होगा। यह जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से दी गई। जी20 में वित्त मंत्रियों की बैठक के साइडलाइन में एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में आईएएनएस से बातचीत में सीतारमण ने कहा कि अगला चरण प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कराधान में पहले से किए गए बदलावों पर आधारित होगा। उन्होंने कहा, “हमने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर के मामले में कई कदम उठाए हैं। सीमा शुल्क के मामले में भी कुछ काम किया…
मुंबई, अभिनेत्री कटरीना कैफ पिछली पब्लिक अपीयरेंस के बाद ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं, जिसके बाद अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय अब उनके सपोर्ट में सामने आई हैं। उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि इस तरह की मानसिकता वाले कितने बेतुके होते हैं। अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कटरीना कैफ की वो तस्वीर पोस्ट की, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। तस्वीर पोस्ट कर अभिनेत्रीन शिवालिका ओबेयरॉय ने लिखा, “क्या हो गया है मतलब?!?! ये मातृत्व है!” उन्होंने लिखा, “नॉर्मल पोस्टपार्टम रिकवरी ऐसी ही दिखती है,अच्छी, बुरी, सूजन, थकान और बीच की हर चीज।…
भारत में फ़ीचर फ़ोन यूज़र्स के लिए फोनपे ने यूपीआई पेमेंट लॉन्च किया रायपुर। फोनपे ने आज ‘ फोनपे यूपीआई 123 पे ‘ लॉन्च करने की घोषणा की है, जिससे बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी पूरे भारत में फीचर फोन (कीपैड वाले बेसिक फोन) यूजर्स के लिए यूपीआई पेमेंट की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इसके साथ ही, फोनपे भारत के 200 मिलियन+ कीपैड फोन यूजर्स के लिए यूपीआई पेमेंट की सुविधा देने वाला पहला प्रमुख थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर (टीपीएपी) बन गया है। यह कदम वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और अब तक डिजिटल सुविधाओं से दूर रहे समुदायों को…
बेंगलुरु, । दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन की भिड़ंत ईस्ट जोन के साथ हो रही है। सेंट्रल जोन की टीम को 266 रनों पर समेटने के बाद ईस्ट जोन की शुरुआत दमदार रही है। वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 92 रनों की आतिशी पारी खेली। सेमीफाइनल मुकाबले के दूसरे दिन ईस्ट जोन को वैभव ने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ मिलकर बढ़िया शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 153 गेंदों में 162 रनों की अच्छी साझेदारी निभाई। वैभव आक्रामक अंदाज में खेलते हुए दिखाई दिए और उन्होंने 92 रन बनाने के लिए 81…
मुंबई, । अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच सिर्फ पिता और बेटे का रिश्ता नहीं, बल्कि दोस्ती का रिश्ता भी है। अमिताभ कई मौकों पर अभिषेक के बारे में कुछ न कुछ बातें बताते रहते हैं। अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ से उनके और अभिषेक के रिश्ते को लेकर बात की। इस दौरान बिग बी ने अभिषेक की खाने से जुड़ी एक ऐसी आदत के बारे में बताया, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े। दरअसल, शो के दौरान एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ…
मीशो पर राखी के ऑर्डर्स में 36% की वृद्धि, नॉन-मेट्रो भारत और छोटे विक्रेताओं ने बढ़ाई त्योहारी मांग
मीशो पर राखी के ऑर्डर्स में 36% की वृद्धि, नॉन-मेट्रो भारत और छोटे विक्रेताओं ने बढ़ाई त्योहारी मांग नॉन-मेट्रो बाजारों से आए लगभग 73% ऑर्डर्स, जबकि विक्रेताओं की भागीदारी में सालाना लगभग 72% की वृद्धि; परंपरा और पर्सनलाइजेशन ने त्योहारी खरीदारी को दिया नया आयाम रायपुर: पिछले एक महीने के दौरान मीशो पर राखी की खरीदारी में तेजी देखने को मिली। इस दौरान प्लेटफॉर्म ने पिछले वर्ष की समान राखी शॉपिंग अवधि की तुलना में ऑर्डर्स में लगभग 36% की वृद्धि और GMV में लगभग 38% की वृद्धि दर्ज की। इस वर्ष मीशो पर राखी के कुल ऑर्डर्स में लगभग…
काठमांडू, । रसुवा की भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ में जान गंवाने वाले 768 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इसी तरह करीब 2500 लोगों के संपर्कविहीन होने की जानकारी दी गई है। नेपाल पुलिस के अनुसार, रविवार अपराह्न 4 बजे तक कुल 768 शव बरामद किए जा चुके हैं। सबसे ज्यादा 264 शव चितवन में मिले हैं। इसी तरह पूर्वी नवलपरासी में 194, पश्चिमी नवलपरासी में 100, गोरखा में 58, नुवाकोट में 52, धादिङ में 50, तनहुँ में 37 और रसुवा में 13 शव बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, अबतक 2,715 घायलों और अन्य लोगों को…
– 1 से 3 सितंबर तक मुक्ताकाशी मंच पर होगा भव्य आयोजन रायपुर 30 अगस्त (हि.स.)। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और आधुनिक सुरों के अनूठे संगम को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह सांस्कृतिक आयोजन 1, 2 एवं 3 सितंबर 2026 को प्रतिदिन शाम 7 बजे से रायपुर के मुक्ताकाशी मंच, महंत घासीदास संग्रहालय परिसर, सिविल लाइंस में आयोजित होगा। ‘रंग तरंग’ के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता को नए और आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में पारंपरिक लोक…

