Author: news desk2
नई दिल्ली, । जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले जेन जी प्रदर्शनकारियों को ‘गटर जेनरेशन’ कहने वाली भाजपा सांसद कंगना रनौत ने गुरुवार को रांची में चल रहे छात्र आंदोलन पर अपनी राय रखी। कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा, “हमारे ‘जेन-जी’ सच में हर तरह की तकलीफ झेल रहे हैं और ये मामला दशकों से चला आ रहा है। हम लोगों ने भी इस तरह की समस्याओं को देखा हुआ है, चाहे पेपर लीक हों या मेरिट-बेस पेपर समेत कई समस्याएं, लेकिन इन सभी के बीच मैं ये कहना चाहती हूं कि कांग्रेस और अन्य पार्टियों…
नई दिल्ली, । संसद के उच्च सदन राज्यसभा ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 को पारित कर दिया। इसके साथ ही देश के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। यह विधेयक लोकसभा से 3 अगस्त को पारित हो चुका है। अब राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून का रूप ले लेगा। विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास”…
गुवाहाटी, 05 अगस्त (हि.स.)। इंपीरियल ब्लू पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर असम प्रीमियर लीग के आठवें मुकाबले में डिब्रूगढ़ वॉरियर्स ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए चराइदेव सनराइजर्स को पांच विकेट से हरा दिया। बुधवार को असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 121 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डिब्रूगढ़ ने महज तीन रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 121/5 रन बनाकर 13 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी डिब्रूगढ़ वॉरियर्स की ओर से दोइखो दास ने घातक गेंदबाजी…
*कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली समय-सीमा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश**सीएम हेल्पलाइन और पीजी पोर्टल की शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करें – कलेक्टर डॉ गौरव सिंह*रायपुर, 04 अगस्त 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज रेडक्रॉस सभाकक्ष में जिले के विभिन्न विभागों की समय-सीमा बैठक ली। बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं, जन शिकायतों के निराकरण एवं लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर डॉ सिंह ने पीजी पोर्टल, कलेक्टर कॉल सेंटर एवं मुख्यमंत्री जनदर्शन में दर्ज प्रकरणों की एक-एक कर समीक्षा की। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का भी त्वरित निराकरण करने…
नई दिल्ली, । भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने डाबर इंडिया लिमिटेड के खिलाफ कथित तौर पर “100 प्रतिशत शुद्ध” जैसे भ्रामक दावे करने वाले खाद्य उत्पादों की बिक्री को लेकर रोक का आदेश जारी किया है। खाद्य नियामक ने एफएमसीजी कंपनी के उन उत्पादों की बिक्री को रोकने का निर्देश दिया हैं, जिन पर “100 प्रतिशत नेचुरल”,”100 प्रतिशत प्योर”,”100 प्रतिशत प्यूरिटी गारंटीड” और “100 प्रतिशत टेंडर कोकोनट वाटर” जैसे दावे किए गए थे। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की उस टिप्पणी के बाद की गई है, जिसमें कहा गया था कि ये दावे अस्पष्ट,…
नई दिल्ली, । लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) के शेयर मंगलवार को करीब 8 प्रतिशत फिसल गए। इसकी वजह सरकार की ओर से ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए हिस्सेदारी की बिक्री करना है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर एलआईसी का शेयर दोपहर 12 बजे 7.54 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 396 रुपए पर कारोबार कर रहा था। इसका इंट्राडे हाई 402.40 रुपए और लो 390.50 रुपए था। यह गिरावट सरकार की उस घोषणा के बाद आई है, जिसमें एलआईसी की पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल का 2.5 प्रतिशत बेस ऑफर और अतिरिक्त 4 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए ग्रीनशू…
नई दिल्ली, । खेलों की दुनिया में भारत वैश्विक स्तर पर लगातार अपना दबदबा बना रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स में हमने भारतीय एथलीटों का प्रदर्शन देखा ही है। इसके साथ ही निशानेबाजी, स्क्वैश और जूनियर खेलों में भी भारतीय एथलीटों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया में देश का नाम रौशन किया है। केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मंगलवार को दिल्ली में वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में पदक जीतने वाले युवा खिलाड़ियों को सम्मानित किया। डॉ. मनसुख मंडाविया ने वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली अनाहत सिंह और कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय…
उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए शासन का बड़ा निर्णय, खाद्य कारोबार संचालकों से नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील रायपुर, 3 अगस्त 2026। उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य शासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एनालॉग पनीर तथा अन्य डेयरी एनालॉग उत्पादों के निर्माण, प्रसंस्करण, भंडारण, परिवहन, वितरण और विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ने जिले के सभी खाद्य कारोबार संचालकों, डेयरी उत्पाद निर्माताओं,…
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद संवेदनशील डॉक्टर बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा करने का दिया संदेश मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यार्थियों के सवालों का विस्तार से दिया जवाब: शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पर्यटन, रोजगार, सुशासन, नशामुक्ति और विकसित छत्तीसगढ़ के विजन पर रखे विचार रायपुर 2 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रयास आवासीय विद्यालयों के नीट-2026…
अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर 1 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को अग्रिम कर हस्तांतरण के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारी संघवाद की भावना को सशक्त बनाने वाला ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि राज्यों की विकास आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समय से पहले कर हिस्सेदारी उपलब्ध कराना केंद्र सरकार की संवेदनशील, दूरदर्शी और विकासोन्मुखी सोच का परिचायक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़…

