Author: news desk2
Aaj Ka Panchang 18 April 2026: आज का दिन हल्के और साफ मूड के साथ शुरू होता है। न ज्यादा भागदौड़, न ही सुस्ती- बस काम करने की एक सहज इच्छा दिखेगी। कल के मुकाबले आज मन ज्यादा एक्टिव रहेगा। फैसले लेने में देरी नहीं होगी और बेवजह की उलझनों में फंसने का मन भी कम रहेगा। दिन बहुत तेज नहीं है, लेकिन अंदर से जागा हुआ जरूर महसूस होगा। यह बदलाव इसलिए भी है क्योंकि आज चंद्रमा मेष राशि में है और शुक्ल पक्ष की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में अब चीजें आगे बढ़ाने का मन बनेगा। पुरानी बातों…
18 April 2026 Ka Rashifal: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 2 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 56 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 42 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा उसके बाद भरणी नक्षत्र लग जायेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आपके जीवन पर खास प्रभाव डाल सकती है। सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है। यहां विस्तार से पढ़िए दैनिक राशिफल। मेष राशि आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। आज घरेलू काम पूरा करने में आपको…
महासमुंद। जिले से इस वक्त की बड़ी खबर एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए एक सरपंच को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जमीन पर निर्माण कार्य की एनओसी देने के नाम पर लाखों रुपये की मांग की गई थी। फिलहाल आरोपी सरपंच को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत बेमचा का है, जहां वर्तमान सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर पर आबादी भूमि में निर्माण कार्य के लिए एनओसी देने के एवज में 4 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा। शिकायतकर्ता सूरज राम रात्रे ने एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर में इसकी शिकायत की…
जगदलपुर। बस्तर जिले में अप्रैल महीने में ही भीषण गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। यहां का तापमान लगभग 38 डिग्री के आस-पास पहुंचने से इंद्रावती नदी समेत कई नदी-नालों का जलस्तर घट गया है। बस्तर के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल चित्रकोट और तीरथगढ़ जलप्रपात में भी पानी की एक-दो धार बह रही है। इसका असर न केवल पर्यटन पर दिख रहा है, बल्कि पर्यावरण और जनजीवन पर भी पडऩे लगा है। जहां आम दिनों में पर्यटकों की भीड़ रहती थी, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। चित्रकोट इलाके के रामजीत बघेल कहते हैं कि जलप्रपात में पानी होने के कारण…
लोक कलाकारों को मिल रही नई पहचान, परंपराओं के संरक्षण को मिल रहा बढ़ावारायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा संचालित चिन्हारी योजना राज्य की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाकारों को नई पहचान देने का सशक्त माध्यम बनती जा रही है। इस योजना के माध्यम से न केवल पारंपरिक कला रूपों का संरक्षण हो रहा है, बल्कि कलाकारों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से भी सशक्त किया जा रहा है। चिन्हारी योजना के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में लोक कलाकारों, शिल्पकारों, गायकों और नर्तकों की पहचान कर उनका पंजीयन किया जा रहा है। इससे एक व्यापक सांस्कृतिक डेटाबेस तैयार…
जांजगीर। जिले के कोतवाली थाना परिसर में गुरुवार देर रात एक अजीबोगरीब और चिंताजनक घटना सामने आई, जब एक व्यक्ति ने नशे की हालत में थाना पहुंचकर हंगामा किया और बाद में लॉकअप में घुसकर अज्ञात द्रव्य का सेवन कर लिया। पूरी घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:30 बजे गोपाल शर्मा (पिता स्व. रामेश्वर प्रसाद शर्मा), निवासी जांजगीर, शराब के नशे में थाना कोतवाली पहुंचा। कुछ देर तक थाने में बैठने के बाद वह अचानक थाना प्रभारी के नाम पर गाली-गलौज करने लगा। मौके…
रायपुर। ऑनलाइन सट्टे की दुनिया का बड़ा नाम बाबू खेमानी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मुंबई से उसकी गिरफ्तारी हुई है, जो IPL मैचों पर 3 STUMPS नाम की वेबसाइट के जरिए बड़ा सट्टा सिंडिकेट चला रहा था पुलिस के मुताबिक, ये पूरा नेटवर्क महादेव सट्टा ऐप की तर्ज पर खड़ा किया गया था और देश के कई हिस्सों में फैला हुआ था। मुंबई और भुवनेश्वर में किराए के मकानों से बैठकर खेमानी इस अवैध धंधे को ऑपरेट कर रहा था, जहां से लाखों-करोड़ों का लेन-देन हो रहा था। मामले की कड़ी तब जुड़ी जब क्राइम ब्रांच ने हाल…
रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अफसर और रायपुर पुलिस मुख्यालय के DIG डॉ. संतोष कुमार सिंह (Dr. Santosh Kumar Singh) ने इंटरनेशनल लेवल पर अपनी एकेडमिक अचीवमेंट से छत्तीसगढ़ और देश का मान बढ़ाया है। उनकी हालिया प्रकाशित रिसर्च बुक “Institutionalization of Peacebuilding: Functioning of the United Nations Peacebuilding Commission in Sierra Leone & Burundi” की देश के टॉप ऑफिशियल्स ने जमकर तारीफ की है। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने डॉ. सिंह को पत्र लिखकर उनके काम की सराहना की है। डॉ. संतोष कुमार सिंह की यह बुक मुख्य रूप से अफ्रीका…
बालोद. बालोद जिले के गंजडीह गांव के जगंल में एक सड़ी गली लाश मिली है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. लाश देखने से पुरानी मालूम पड़ रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा. मामला संजारी चौकी इलाके का है. जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
धमतरी। शहर से लगे ग्राम रत्नाबांधा और मुजगहन के मुख्य निस्तारी तालाब में इन दिनों पानी की भारी कमी देखने को मिल रही है, जिससे ग्रामीणों और मवेशी पालकों की परेशानियां बढ़ गई हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल ने सिंचाई विभाग से नहर के माध्यम से तालाब को शीघ्र भरवाने की मांग की है। रत्नाबांधा तालाब क्षेत्र के प्रमुख जलस्रोतों में से एक है, जहां न केवल रत्नाबांधा और मुजगहन के ग्रामीण अपनी दैनिक निस्तारी करते हैं, बल्कि शहर के विवेकानंद वार्ड के लोग भी इस तालाब पर निर्भर हैं। ऐसे में तालाब का…

