Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

मदुरै मीनाक्षी अम्मन मंदिर में भव्य महा कुंभाभिषेक संपन्न, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

17/09/2026

नोवाक जोकोविच ने चाइना ओपन में खेलने की पुष्टि की, 11 साल बाद बीजिंग लौटेंगे

17/09/2026

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की

15/09/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, September 17
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home » Aaj Ka Rashifal 17 April 2026: आज का दिन कैसा रहेगा? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
Uncategorized

Aaj Ka Rashifal 17 April 2026: आज का दिन कैसा रहेगा? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल

news desk2By news desk217/04/2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

Aaj ka Rashifal 17 April 2026: ग्रहों की स्थिति- सूर्य और शुक्र मेष राशि में, गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में, बुध, मंगल, शनि, चंद्रमा मीन राशि में और चंद्रमा रेवती नक्षत्र में है, बुध के नक्षत्र में है। ऐसे में मूल की शांति कराई जाती है, सतईसा होता है, लेकिन यह चंद्रमा अच्छे नक्षत्र का, मेरे हिसाब से अच्छे नक्षत्र का माना जाता है क्योंकि बौद्धिक विकास वाला यह नक्षत्र होता है।

मेष राशि- मेष राशि वाले जातकों को आज स्वास्थ्य में कुछ दुर्बलता का अनुभव हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है और पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। आपकी संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी और जीवनसाथी के साथ भी मधुर संबंध बने रहेंगे। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह एक शुभ समय है, लेकिन खर्चों की अधिकता के कारण मानसिक परेशानी और एक अज्ञात भय बना रह सकता है। उपाय के तौर पर नीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के करियर की स्थिति पहले से बेहतर होगी। प्रेम संबंधों में लाभ की स्थिति बनी हुई है, जिससे आपको काफी सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। आपकी संतान अपने करियर और काम की दिशा में आगे बढ़ेगी। व्यापार की स्थिति भी अच्छी बनी हुई है, बस अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ख्याल रखें। एक खास बात का ध्यान रखें कि अपने से बड़े अधिकारियों या राजनीतिज्ञों से किसी भी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। अपने पास कोई हरी वस्तु रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लिए यह एक बहुत ही शुभ समय है। आप शुभता के प्रतीक बनेंगे और आपके प्रेम संबंध विवाह की ओर बढ़ सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से भी अच्छी खबर मिल सकती है; वे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे और उन्नति करेंगे। प्रेम और आपसी संबंधों के लिहाज से यह एक मनभावन समय है। व्यापार में थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ आप निरंतर प्रगति करेंगे। भगवान शनिदेव को प्रणाम करना और उनकी उपासना करना आपके लिए फलदायी होगा।

कर्क राशि- स्वास्थ्य प्रभावित होता हुआ दिख रहा है, इसलिए अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। मान-अपमान की स्थितियों के प्रति सचेत रहें। प्रेम संबंधों में विवाद या रूखापन (ड्राइनेस) बना रह सकता है। संतान को लेकर मन कुछ परेशान रह सकता है और यात्रा कष्टप्रद होने की संभावना है। यह समय आपके लिए थोड़ा संघर्षपूर्ण और मध्यम रहेगा। उपाय के तौर पर लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि- यह समय आपके लिए बचकर पार करने वाला है। स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है और चोट-चपेट लगने की आशंका है, इसलिए सावधानी बरतें। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आपको सकारात्मक सहयोग मिलेगा। फिलहाल कोई नया जोखिम न लें और न ही किसी नए कार्य की शुरुआत करें। सूर्य देव को जल देना आपके लिए शुभ फलदायी होगा।

कन्या राशि- आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन उदर (पेट) संबंधी रोगों से परेशानी हो सकती है। करियर में कुछ रुकावटें या डिस्टर्बेंस आने के संकेत हैं। प्रेम संबंध विवादास्पद हो सकते हैं और संतान की स्थिति भी मध्यम रहेगी। कुल मिलाकर यह एक मध्यम समय है। शनि देव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

तुला राशि- शत्रुओं पर आपका दबदबा कायम रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य में कुछ विपरीत परिस्थितियाँ बन सकती हैं। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार और नौकरी में उन्नति के योग हैं; आप सरकारी तंत्र से जुड़ सकते हैं और उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इसके बावजूद समय थोड़ा अशांत रह सकता है। सूर्य को जल देना लाभकारी होगा।

वृश्चिक राशि- मन काफी परेशान रह सकता है और प्रेम संबंधों में आपसी कहासुनी या विवाद बढ़ने की संभावना है। भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें, उसे अभी टाल देना ही बेहतर है। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। मानसिक तनाव और स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। व्यापार और करियर की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। पीली वस्तु अपने पास रखना आपके लिए अच्छा रहेगा।

धनु राशि- स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, सीने में विकार संभव है। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी में परेशानी आ सकती है। माता का स्वास्थ्य भी कुछ गड़बड़ रह सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, जबकि व्यापार लगभग ठीक रहेगा। गृह कलह के योग बन रहे हैं, इसलिए सावधानी से समय व्यतीत करें। लाल वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

मकर राशि- आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा; नाक, कान या गले की परेशानी हो सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा और करियर में नकारात्मक ऊर्जा की स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि, प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। माँ काली को प्रणाम करना आपके लिए लाभदायक होगा।

कुंभ राशि- धन हानि के संकेत हैं, इसलिए किसी भी प्रकार के आर्थिक लेनदेन से बचें। आपस में झगड़े-झंझट की स्थिति बन सकती है और मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर है और व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु अपने पास रखना आपके लिए अच्छा रहेगा।

मीन राशि- अज्ञात भय आपको सता सकता है। प्रेम संबंधों और रिश्तों में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। संतान पक्ष की स्थिति भी कुछ नकारात्मक रह सकती है। व्यापारिक दृष्टिकोण से समय ठीक-ठाक है, लेकिन स्वास्थ्य के मामले में अपने हृदय और शुगर लेवल का विशेष ख्याल रखें। मां काली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

news desk2
news desk2
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

Uncategorized

एएचएफ जूनियर एशिया कप में खिताब बचाने उतरेंगी भारतीय हॉकी टीमें, जीत से शुरुआत का लक्ष्य

03/09/2026
धर्म

अल्मोड़ा की शांत वादियों में विराजमान हैं बाल भोलेनाथ, जानिए श्री जागेश्वर महादेव मंदिर का पौराणिक इतिहास

06/08/2026
Uncategorized

जन औषधि के न्यूट्रास्यूटिकल्स से सस्ते हुए हेल्थ सप्लीमेंट, परिवारों को कम कीमत में मिल रहा पोषण: सरकार

30/07/2026
Uncategorized

पैरा-खेलों की सफलता से सामान्य एथलीट्स को बेहतर करने की प्रेरणा मिल रही है: कोच सत्यनारायण

30/07/2026
Uncategorized

आमिर खान धमकी मामला: लोकेशन छिपाने के लिए हुआ स्वीडिश वीपीएन का इस्तेमाल, साइबर टीम कर रही जांच

29/07/2026
Uncategorized

फ्रांस में जंगलों की आग से संकट गहराया, स्पेन के पीएम बोले- ‘जलवायु संकट का असर झेल रहा देश’

27/07/2026
Add A Comment

Comments are closed.

Top Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

10/09/20264 Views

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

10/09/20264 Views

निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

09/09/20262 Views

AM/NS इंडिया–टाइम्स फाउंडेशन ने बस्तर के विद्यार्थियों को दिया क्रिटिकल थिंकिंग का राष्ट्रीय मंच

09/09/20262 Views
Don't Miss

मदुरै मीनाक्षी अम्मन मंदिर में भव्य महा कुंभाभिषेक संपन्न, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

By news desk217/09/20260

मदुरै,। विश्व प्रसिद्ध मीनाक्षी अम्मन मंदिर में गुरुवार को महा कुंभाभिषेक समारोह भव्य तरीके से…

नोवाक जोकोविच ने चाइना ओपन में खेलने की पुष्टि की, 11 साल बाद बीजिंग लौटेंगे

17/09/2026

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की

15/09/2026

देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

15/09/2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
Contact Us
Contact Us

Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
Mobile : +91-8871339995

Email : localnews11live@gmail.com

Facebook YouTube WhatsApp
Important Pages
  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Post Calendar
September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
« Aug    
© 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.