Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

रायपुर में गरबा आयोजकों को पुलिस की सख्त हिदायत, नियमों का उल्लंघन करने पर रद्द होगी अनुमति

09/10/2026

छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 22-23 अक्टूबर को रायपुर और जगदलपुर में कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

09/10/2026

आज रायपुर में CM विष्णुदेव साय के कई कार्यक्रम, शाम 3:45 बजे से रात 9:10 बजे तक रहेगा व्यस्त शेड्यूल

09/10/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 9
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»छत्तीसगढ़»AM/NS इंडिया–टाइम्स फाउंडेशन ने बस्तर के विद्यार्थियों को दिया क्रिटिकल थिंकिंग का राष्ट्रीय मंच
    छत्तीसगढ़

    AM/NS इंडिया–टाइम्स फाउंडेशन ने बस्तर के विद्यार्थियों को दिया क्रिटिकल थिंकिंग का राष्ट्रीय मंच

    news desk2By news desk209/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

          किरंदुल के 87 विद्यार्थी ‘नेशनल क्रिटिकल थिंकिंग चैम्पियनशिप’ के अगले चरण के लिए चयनित

          किरंदुल, दंतेवाड़ा | 8 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के विद्यार्थियों ने अपनी तार्किक क्षमता, रचनात्मक सोच और समस्या-समाधान कौशल का परिचय देते हुए ‘AM/NS इंडिया–टाइम्स नेशनल क्रिटिकल थिंकिंग चैम्पियनशिप’ में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। चैम्पियनशिप के प्रथम चरण में किरंदुल और आसपास के विद्यालयों के 87 विद्यार्थियों का चयन अगले चरण के लिए किया गया है।

          आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (AM/NS India) और टाइम्स फाउंडेशन की संयुक्त पहल के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में केवल अकादमिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि तार्किक विश्लेषण, स्वतंत्र सोच, निर्णय क्षमता और वास्तविक जीवन की समस्याओं को समझने एवं उनका समाधान तलाशने जैसे भविष्य के लिए आवश्यक कौशल विकसित करना है।

          चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए मंगल भवन, मिलेनियम पार्क फुटबॉल ग्राउंड, किरंदुल में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों सहित 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया। विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।

          यह चैम्पियनशिप टिकनपाल, चोलनार, किरंदुल ग्रामीण, कड़मपाल, किरंदुल शहर, हिरोली और गुमियापाल सहित सात संकुल केंद्रों के विद्यालयों में आयोजित की गई थी। विभिन्न विद्यालयों से भाग लेने वाले विद्यार्थियों को ऐसे प्रश्नों और गतिविधियों के माध्यम से अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिला, जिनमें तथ्यों को समझने के साथ-साथ उनका विश्लेषण करने, अलग-अलग दृष्टिकोणों पर विचार करने और तर्क के आधार पर निष्कर्ष तक पहुंचने की आवश्यकता थी।

          दूरस्थ अंचलों के बच्चों तक भविष्य के कौशल की पहुंच

          इस पहल का महत्व इसलिए भी विशेष है क्योंकि यह बस्तर जैसे दूरस्थ क्षेत्र के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक अवसरों से जोड़ती है। देश में तेजी से बदलते शिक्षा और रोजगार के परिदृश्य में क्रिटिकल थिंकिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग और रचनात्मकता को भविष्य के महत्वपूर्ण कौशलों के रूप में देखा जा रहा है।

          यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की उस भावना के अनुरूप है, जिसमें शिक्षा को रटने पर आधारित पद्धति से आगे ले जाकर विद्यार्थियों में विश्लेषणात्मक सोच, जिज्ञासा, रचनात्मकता और समस्या-समाधान क्षमता विकसित करने पर बल दिया गया है।

          AM/NS इंडिया का प्रयास है कि औद्योगिक गतिविधियों से जुड़े क्षेत्रों में शिक्षा और कौशल विकास के अवसरों का विस्तार हो तथा स्थानीय विद्यार्थियों को ऐसे मंच उपलब्ध हों जो उन्हें बदलती दुनिया की जरूरतों के अनुरूप तैयार कर सकें। टाइम्स फाउंडेशन के साथ यह पहल इसी दिशा में विद्यार्थियों को व्यापक शैक्षणिक अनुभव और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर उपलब्ध कराती है।

          जनप्रतिनिधियों और शिक्षा विभाग ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह

          सम्मान समारोह में दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी और नगर पालिका परिषद किरंदुल की अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

          इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सोमारू कड़ती, कुआकोंडा जनपद अध्यक्ष सुकालू मुड़ामी, नगर पालिका परिषद किरंदुल के उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और आसपास की ग्राम पंचायतों के सरपंच भी उपस्थित रहे।

          शिक्षा विभाग की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर, खंड शिक्षा अधिकारी (कुआकोंडा) प्रमोद भदौरिया, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राठौर, ब्लॉक शिक्षा समन्वयक रत्तू राणा तथा संकुल समन्वयकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

          AM/NS इंडिया के प्रतिनिधियों ने भी विद्यार्थियों से संवाद किया और चयनित प्रतिभागियों को आगे के चरण के लिए शुभकामनाएं दीं।

          कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि बस्तर के विद्यार्थियों की उपलब्धि यह दर्शाती है कि प्रतिभा भूगोल की मोहताज नहीं होती; सही अवसर, मार्गदर्शन और मंच मिलने पर दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चे भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

          चैम्पियनशिप में चयनित 87 विद्यार्थी अब इसके आगामी चरण में भाग लेंगे और अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह उपलब्धि न केवल इन विद्यार्थियों के लिए, बल्कि उनके विद्यालयों, शिक्षकों और बस्तर अंचल के लिए भी महत्वपूर्ण अवसर है।

          AM/NS India के बारे में
          आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (AM/NS India) भारत की अग्रणी एकीकृत इस्पात कंपनियों में से एक है। कंपनी अपने परिचालन क्षेत्रों के आसपास शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, आजीविका और सामुदायिक विकास से जुड़ी पहलों के माध्यम से स्थानीय समुदायों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

          news desk2
              Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

              Related Posts

              छत्तीसगढ़

              रायपुर में गरबा आयोजकों को पुलिस की सख्त हिदायत, नियमों का उल्लंघन करने पर रद्द होगी अनुमति

              09/10/2026
              छत्तीसगढ़

              छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 22-23 अक्टूबर को रायपुर और जगदलपुर में कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

              09/10/2026
              छत्तीसगढ़

              आज रायपुर में CM विष्णुदेव साय के कई कार्यक्रम, शाम 3:45 बजे से रात 9:10 बजे तक रहेगा व्यस्त शेड्यूल

              09/10/2026
              छत्तीसगढ़

              तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा, CM साय ने किया स्पष्ट, ‘सेवा ज्योति संकल्प’ के तहत होगा विकास

              08/10/2026
              छत्तीसगढ़

              Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! आज जारी होगी महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त

              08/10/2026
              छत्तीसगढ़

              CG Cabinet Meeting: 11 अक्टूबर को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

              08/10/2026
              Add A Comment
              Leave A Reply Cancel Reply

              Top Posts

              मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

              10/09/20264 Views

              जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

              10/09/20264 Views

              सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

              02/10/20263 Views

              CG Cabinet Meeting: 11 अक्टूबर को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

              08/10/20262 Views
              Don't Miss

              रायपुर में गरबा आयोजकों को पुलिस की सख्त हिदायत, नियमों का उल्लंघन करने पर रद्द होगी अनुमति

              By News Desk09/10/20260

              रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी गरबा आयोजनों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से…

              छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 22-23 अक्टूबर को रायपुर और जगदलपुर में कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

              09/10/2026

              आज रायपुर में CM विष्णुदेव साय के कई कार्यक्रम, शाम 3:45 बजे से रात 9:10 बजे तक रहेगा व्यस्त शेड्यूल

              09/10/2026

              तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा, CM साय ने किया स्पष्ट, ‘सेवा ज्योति संकल्प’ के तहत होगा विकास

              08/10/2026
              Stay In Touch
              • Facebook
              • Twitter
              • Pinterest
              • Instagram
              Contact Us
              Contact Us

              Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
              Mobile : +91-8871339995

              Email : localnews11live@gmail.com

              Facebook YouTube WhatsApp
              Important Pages
              • Home
              • Privacy Policy
              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Terms & Conditions
              Post Calendar
              October 2026
              MTWTFSS
               1234
              567891011
              12131415161718
              19202122232425
              262728293031 
              « Sep    
              © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

              Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.