Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

QUAD Summit: QUAD बैठक में दिखा PM मोदी का तिरंगे के प्रति सम्मान, जमीन से उठाकर जेब में रखा झंडा

18/11/2026

CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद की बैठक, कई महत्वपूर्ण विषयों पर होगा मंथन

18/11/2026

छत्तीसगढ़ के IAS-IPS अधिकारियों का DA 3% बढ़ा, अब मिलेगा 63% महंगाई भत्ता

18/11/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, November 18
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»देश दुनियां»QUAD Summit: QUAD बैठक में दिखा PM मोदी का तिरंगे के प्रति सम्मान, जमीन से उठाकर जेब में रखा झंडा
    देश दुनियां

    QUAD Summit: QUAD बैठक में दिखा PM मोदी का तिरंगे के प्रति सम्मान, जमीन से उठाकर जेब में रखा झंडा

    News DeskBy News Desk18/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

      QUAD Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित QUAD बैठक के दौरान तिरंगे के प्रति सम्मान की मिसाल पेश की। बैठक के दौरान जगह की पहचान के लिए रखा गया भारतीय राष्ट्रीय ध्वज जमीन पर पड़ा दिखाई दिया। इस पर पीएम मोदी ने खुद आगे बढ़कर तिरंगे को उठाया और अपनी जेब में रख लिया। प्रधानमंत्री का यह कदम चर्चा का विषय बन गया।

        पीएम मोदी ने इस घटना को लेकर कहा कि यह एक छोटा सा कदम है, लेकिन तिरंगे के प्रति गहरे सम्मान को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश के सम्मान, इतिहास और गौरव का प्रतीक है।

        CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद की बैठक, कई महत्वपूर्ण विषयों पर होगा मंथन

        भारत करेगा QUAD बिजनेस लीडर्स फोरम 2027 की मेजबानी

        मनीला में आयोजित QUAD बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एक बड़ी घोषणा भी की। भारत वर्ष 2027 में पहले QUAD बिजनेस लीडर्स फोरम की मेजबानी करेगा। इसका आयोजन मुंबई में किया जाएगा।

        फिलीपींस से रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि आसियान (ASEAN) क्षेत्र के साथ भारत के संबंध उसकी ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ के केंद्र में हैं। भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रीय देशों के साथ सहयोग मजबूत कर रहा है।

        समुद्री सुरक्षा को लेकर QUAD की नई पहल

        विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने रचनात्मक और भरोसेमंद QUAD साझेदारी के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। इस साझेदारी का उद्देश्य समुद्री सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा, महत्वपूर्ण तकनीकों और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना है।

        बैठक के बाद QUAD देशों ने ‘इंडो-पैसिफिक मैरीटाइम सर्विलांस कोलैबोरेशन’ की घोषणा की। इस पहल के जरिए समुद्री क्षेत्र से जुड़ी सूचनाओं को साझा करने और समुद्री गतिविधियों पर निगरानी एवं जागरूकता बढ़ाने में सहयोग किया जाएगा।

        2027 में पहली बार संयुक्त समुद्री अभ्यास

        QUAD देशों के बयान के अनुसार, वर्ष 2027 में समूह के P-8 और P-3C गश्ती विमान पहली बार QUAD के तहत आयोजित समुद्री अभ्यास में हिस्सा लेंगे। इसका उद्देश्य समुद्री सुरक्षा और आपसी समन्वय को मजबूत करना है।

        ट्रंप ने रेयर अर्थ उत्पादन को लेकर किया बड़ा दावा

        बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुर्लभ मृदा तत्वों (Rare Earth) के उत्पादन को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका अगले 10 महीनों के भीतर इस क्षेत्र में चीन के बराबर पहुंच जाएगा।

        भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के साथ चर्चा के दौरान ट्रंप ने QUAD को दुनिया की सबसे सफल साझेदारियों में से एक बताया।

        ‘कॉल मी बे’ सीजन 2 की रिलीज डेट का ऐलान, अनन्या पांडे के साथ श्रुति हासन भी आएंगी नजर

        हिंद-प्रशांत क्षेत्र में मजबूत होंगे संबंध

        प्रधानमंत्री मोदी की मनीला यात्रा को भारत और आसियान देशों के बीच बढ़ते सहयोग के लिहाज से अहम माना जा रहा है। समुद्री सुरक्षा, डिजिटल तकनीक और आर्थिक साझेदारी के जरिए भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता और समावेशी विकास को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहा है।

        News Desk
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            देश दुनियां

            MP में 10 जनवरी से जनगणना की शुरुआत, लोगों से पूछे जाएंगे 40 सवाल; ऑनलाइन स्वगणना का भी मौका

            17/11/2026
            देश दुनियां

            छठ महापर्व के समापन पर PM मोदी ने छठी मइया से की खास प्रार्थना, बोले- दृढ़ संकल्प और साधना का अद्भुत संगम

            16/11/2026
            देश दुनियां

            PM मोदी ने मेट्रो में DK शिवकुमार का खरीदा था टिकट, कर्नाटक CM ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

            15/11/2026
            देश दुनियां

            MP को मिल सकता है एक और नया जिला, CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान, 2027 में पिछोर को मिलेगी सौगात?

            14/11/2026
            देश दुनियां

            मैसूरु में PM मोदी ने पेश की इंसानियत की मिसाल, चक्कर आने पर बुजुर्ग महिला की खुद की मदद

            14/11/2026
            देश दुनियां

            Chhath Puja 2026: छठ महापर्व की शुरुआत आज से, नहाय-खाय के साथ शुरू होंगे चार दिवसीय अनुष्ठान, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

            13/11/2026
            Add A Comment
            Leave A Reply Cancel Reply

            Don't Miss

            QUAD Summit: QUAD बैठक में दिखा PM मोदी का तिरंगे के प्रति सम्मान, जमीन से उठाकर जेब में रखा झंडा

            By News Desk18/11/20260

            QUAD Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित QUAD बैठक के…

            CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद की बैठक, कई महत्वपूर्ण विषयों पर होगा मंथन

            18/11/2026

            छत्तीसगढ़ के IAS-IPS अधिकारियों का DA 3% बढ़ा, अब मिलेगा 63% महंगाई भत्ता

            18/11/2026

            ‘कॉल मी बे’ सीजन 2 की रिलीज डेट का ऐलान, अनन्या पांडे के साथ श्रुति हासन भी आएंगी नजर

            18/11/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : [email protected]

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.