शिवपुरी। मध्यप्रदेश में एक और नया जिला बनने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को शिवपुरी जिले के पिछोर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पिछोर को जिला बनाने को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने मंच से कहा कि वर्ष 2027 में वह खुद पिछोर को जिला बनाने की अनुशंसा करेंगे। सीएम के इस बयान के बाद पिछोर को प्रदेश का 56वां जिला बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई है।
मैसूरु में PM मोदी ने पेश की इंसानियत की मिसाल, चक्कर आने पर बुजुर्ग महिला की खुद की मदद
वर्तमान में मध्यप्रदेश में कुल 55 जिले हैं। इससे पहले मैहर, मऊगंज, निवाड़ी और पांढुर्णा को नए जिले का दर्जा दिया जा चुका है। वहीं नागदा और चाचौड़ा को जिला बनाने की घोषणा भी पहले हो चुकी है। अब पिछोर को जिला बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री के ताजा बयान ने क्षेत्र के लोगों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।
पहले शिवराज सिंह चौहान भी कर चुके हैं ऐलान
पिछोर को जिला बनाने की मांग लंबे समय से उठती रही है। करीब तीन साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में पिछोर को जिला बनाने की घोषणा की थी। हालांकि, उस समय यह मांग पूरी नहीं हो सकी।
अब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बार फिर पिछोर को जिला बनाने की अनुशंसा करने का भरोसा दिलाया है। खास बात यह है कि इस दौरान भी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद थे। मुख्यमंत्री के इस ऐलान से स्थानीय लोगों को एक बार फिर पिछोर के जिला बनने की उम्मीद जगी है।
लाड़ली बहनों को मिली 42वीं किस्त की सौगात
पिछोर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त भी जारी की। सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 550 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,831 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई।
CM विष्णुदेव साय आज लोकभवन में दीपावली मिलन समारोह में होंगे शामिल, जानें पूरा कार्यक्रम
इस दौरान मुख्यमंत्री ने पात्र महिलाओं के खातों में 1,500-1,500 रुपये की राशि अंतरित की। इसके अलावा स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए 200 करोड़ रुपये के ऋण का अंतरण भी किया गया। इसके लिए मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर राशि जारी की।



