Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

अनुष्का शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, T20 और वनडे टीम की सौंपी गई कप्तानी

11/11/2026

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, जंग के मैदान में दिखी दर्द और बलिदान की कहानी

11/11/2026

आज रायगढ़ दौरे पर रहेंगी स्मृति ईरानी, जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का लेंगी जायजा

11/11/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, November 11
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»मनोरंजन»सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, जंग के मैदान में दिखी दर्द और बलिदान की कहानी
    मनोरंजन

    सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, जंग के मैदान में दिखी दर्द और बलिदान की कहानी

    News DeskBy News Desk11/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

        सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जो साहस, संघर्ष और युद्ध का खौफनाक मंजर दिखाती है। इस बीच ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर में एक सैनिक की शांति की तलाश और इसके लिए उसके संघर्ष की झलक भी देखने को मिलती है। युद्ध पर बनी फिल्मों में आमतौर पर ढेर सारा एक्शन, बड़ी लड़ाइयां और बहादुर सैनिक देखने को मिलते हैं, लेकिन सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में कुछ नया दिखाया जाएगा। एक्शन के साथ-साथ फिल्म में परिवार की कहानी, भावनाएं और ऐसे कई पहलू भी हैं, जो इसे सिर्फ युद्ध तक सीमित नहीं रखते।

          आज रायगढ़ दौरे पर रहेंगी स्मृति ईरानी, जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का लेंगी जायजा

          ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज

          फिल्म के मेकर्स ने मंगलवार, 10 नवंबर को ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। सलमान इसमें एक भारतीय सैनिक की भूमिका में हैं और कई एक्शन से भरपूर दृश्यों में दुश्मनों से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। जबरदस्त लड़ाई के दृश्यों से लेकर शानदार विजुअल्स तक, सुपरस्टार फिल्म में बेहद गुस्से वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसमें चित्रांगदा सिंह भी हैं, जो सलमान की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। भारत-चीन संघर्ष की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म दोनों देशों के बीच की लड़ाई से कहीं अधिक कुछ और भी दिखाती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे युद्ध के कारण परिवार बिछड़ जाते हैं, लोग अपने अपनों को खो देते हैं और सीमा के दोनों ओर रहने वाले लोगों को दर्द झेलना पड़ता है।

          ‘मातृभूमि’ में दिखेगा बलिदान और तबाही का मंजर

          फिल्म के निर्माताओं ने पहले कहा था कि यह फिल्म दिखाती है कि देश के प्रति प्रेम और शांति की चाह, दोनों एक साथ कैसे चल सकते हैं। इसमें सैनिकों के बलिदानों को भी दिखाया गया है और यह भी कि युद्ध का असर उन लोगों पर कैसे पड़ता है, जो युद्ध के मैदान से बहुत दूर हैं। ट्रेलर लगभग साढ़े चार मिनट का है और इसमें कई इमोशनल पल देखने को मिलते हैं। खूबसूरत लोकेशन, दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक और शानदार विजुअल्स फिल्म के अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।

          दीपावली पर काजू कतली की रही सबसे ज्यादा मांग, मिठाइयों से लेकर स्नैक्स तक खूब हुए ऑर्डर

          ‘मातृभूमि’ कब होगी रिलीज

          अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज की तारीख तय होने से पहले इस फिल्म को कई बार टाला जा चुका था। इस फिल्म का हाल ही में नया गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ भी रिलीज किया गया था, जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में रहा है।

          News Desk
              Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

              Related Posts

              मनोरंजन

              जया बच्चन को पैपराजी करते हैं परेशान, तनीषा मुखर्जी ने लगाई फटकार, बोलीं- ‘आप उन्हें बहुत उकसाते हैं’

              11/10/2026
              Add A Comment
              Leave A Reply Cancel Reply

              Top Posts

              सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

              02/10/20264 Views

              Jeevan Pramaan 2026: अब बैंक की लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति, घर बैठे जमा होगा जीवन प्रमाण पत्र; जानें तरीका

              21/10/20263 Views

              CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, अहम फैसलों पर रहेगी नजर

              11/10/20263 Views

              CG Cabinet Meeting: 11 अक्टूबर को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

              08/10/20263 Views
              Don't Miss

              अनुष्का शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, T20 और वनडे टीम की सौंपी गई कप्तानी

              By News Desk11/11/20260

              भारतीय महिला क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखाने का युवा खिलाड़ियों को एक और बड़ा मौका…

              सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, जंग के मैदान में दिखी दर्द और बलिदान की कहानी

              11/11/2026

              आज रायगढ़ दौरे पर रहेंगी स्मृति ईरानी, जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का लेंगी जायजा

              11/11/2026

              भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? यमराज और यमुना से जुड़ी है इस पर्व की रोचक पौराणिक कथा

              11/11/2026
              Stay In Touch
              • Facebook
              • Twitter
              • Pinterest
              • Instagram
              Contact Us
              Contact Us

              Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
              Mobile : +91-8871339995

              Email : [email protected]

              Facebook YouTube WhatsApp
              Important Pages
              • Home
              • Privacy Policy
              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Terms & Conditions
              © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

              Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.