CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कैबिनेट बैठक आयोजित होगी। बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और कस्टम मिलिंग नीति के अनुमोदन पर चर्चा होने की संभावना है। इस साल धान खरीदी 15 नवंबर के बाद शुरू किए जाने के संकेत हैं।
इसके अलावा शक्कर कारखानों में गन्ना किसानों से 425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी के निर्णय को मंजूरी देने और औद्योगिक विकास, निवेश व रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मौजूदा नीति में संशोधन सहित विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर भी विचार किया जा सकता है।


