मनोरंजन। ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ गाने से रातोंरात मशहूर हुईं सिंगर और ‘बिग बॉस 11’ की कंटेस्टेंट ढिंचैक पूजा जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने शादी के करीब 6 महीने बाद फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की है। पूजा ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो पोस्ट करते हुए अपने नए सफर की झलक दिखाई। वीडियो में वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनके घर जल्द ही नन्हे मेहमान का आगमन होने वाला है।
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? यमराज और यमुना से जुड़ी है इस पर्व की रोचक पौराणिक कथा
बेबी शॉवर की झलक भी दिखाई
ढिंचैक पूजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेबी शॉवर का वीडियो शेयर किया है। इसमें वह गुलाबी रंग के खूबसूरत कपड़ों में नजर आ रही हैं। वीडियो की एक क्लिप में पूजा हाथ में ऐसा गुब्बारा पकड़े दिखाई देती हैं, जिस पर ‘बेबी बॉय’ लिखा हुआ है। वहीं दूसरी तस्वीर में वह बेबी बंप के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। उनके हाथ में एक स्टिकर भी है, जिस पर ‘आई लव माय मॉमी’ लिखा है।
मंगलवार को यह वीडियो शेयर करते हुए पूजा ने कैप्शन में लिखा, ‘ढिंचैक पूजा का बच्चा जल्द आ रहा है।’ वीडियो में बेबी बॉय से जुड़े संकेतों के चलते फैंस उनके घर बेटे के आने की उम्मीद लगा रहे हैं।
मई में सिंगर यवान से की थी शादी
ढिंचैक पूजा ने इसी साल मई में सिंगर यवान के साथ अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। हालांकि, शुरुआत में कई लोगों को लगा था कि उनकी शादी की खबर किसी नए म्यूजिक वीडियो के प्रमोशन का हिस्सा है। बाद में पूजा ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया था कि उन्होंने वास्तव में शादी की है और इसका किसी म्यूजिक प्रोजेक्ट से कोई संबंध नहीं है।
दीपावली पर काजू कतली की रही सबसे ज्यादा मांग, मिठाइयों से लेकर स्नैक्स तक खूब हुए ऑर्डर
ऑनलाइन मुलाकात के बाद शादी का लिया फैसला
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में पूजा ने अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी मुलाकात यवान से ऑनलाइन हुई थी। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर माता-पिता की सहमति से शादी करने का फैसला लिया।
पूजा ने कहा था कि उनकी शादी को कुछ समय हो चुका है और उन्होंने बेहद निजी समारोह में अपने नए जीवन की शुरुआत की। अब शादी के कुछ महीनों बाद प्रेग्नेंसी की खबर साझा कर उन्होंने फैंस को एक और खुशखबरी दी है। सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को लेकर चर्चा हो रही है और फैंस उन्हें नए सफर के लिए बधाइयां दे रहे हैं।



