Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

विजयादशमी पर CM मोहन यादव का संदेश, बोले- PM मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सशक्त हो रहा भारत

20/10/2026

न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, T20I सीरीज से पहले फैंस में जबरदस्त क्रेज, 3 मैचों के टिकट SOLD OUT

20/10/2026

‘रामायण’ में रावण बने यश की इंडस्ट्री को नसीहत, बोले- कोशिशों की तारीफ करें, आपस में लड़ते रहे तो…

20/10/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, October 20
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»अन्य»मनोरंजन»‘रामायण’ में रावण बने यश की इंडस्ट्री को नसीहत, बोले- कोशिशों की तारीफ करें, आपस में लड़ते रहे तो…
    मनोरंजन

    ‘रामायण’ में रावण बने यश की इंडस्ट्री को नसीहत, बोले- कोशिशों की तारीफ करें, आपस में लड़ते रहे तो…

    News DeskBy News Desk20/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

        मुंबई : रणबीर कपूर और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ को लेकर दर्शकों में उत्साह बना हुआ है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही इसकी चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच बेंगलुरु में फिल्म के इंटरनेशनल ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान रावण का किरदार निभा रहे अभिनेता यश ने फिल्म इंडस्ट्री के बीच आपसी एकता और सहयोग को लेकर अहम बात कही। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री आपस में ही लड़ती रहेगी, तो वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान मजबूत करना मुश्किल होगा।

          छत्तीसगढ़ के गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले! ₹425 प्रति क्विंटल दर के साथ देश में सबसे आगे राज्य

          यश बोले- आपस में लड़ने के बजाय एक-दूसरे का साथ दें

          इवेंट के दौरान यश ने सोशल मीडिया पर फिल्मों और उनके वीएफएक्स को लेकर होने वाली बहसों पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि किसी फिल्म के रिलीज होते ही उसके विजुअल इफेक्ट्स और कलाकारों के लुक को लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां शुरू हो जाती हैं। यह सिलसिला लंबे समय से चला आ रहा है।

          यश ने कहा कि अगर हम लगातार आपस में लड़ते रहेंगे, तो दुनिया को चुनौती देने की स्थिति में नहीं पहुंच पाएंगे। उन्होंने इस संदर्भ में ‘बांटो और राज करो’ की नीति का भी जिक्र किया और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को एकजुट रहने की सलाह दी।

          ‘हर किसी की कोशिश की सराहना होनी चाहिए’

          यश ने आगे कहा कि अगर फिल्म इंडस्ट्री को कुछ बड़ा हासिल करना है, तो सभी को मिलकर काम करना होगा। फिल्म निर्माण की कला को समझने और दूसरों के प्रयासों की सराहना करने की जरूरत है।

          अभिनेता के मुताबिक, अगर किसी की सोच और इरादा सही है, तो इंडस्ट्री के लोगों को उसका समर्थन करना चाहिए। उनका मानना है कि आपसी सहयोग से भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत बनाया जा सकता है।

          इस कार्यक्रम में यश के साथ रणबीर कपूर, रवि दुबे, साई पल्लवी, रकुल प्रीत सिंह, निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा भी मौजूद रहे।

          ‘रामायण’ के दोनों भागों का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये

          निर्माता नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की बड़ी परियोजनाओं में शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के दोनों भागों का कुल बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया गया है और मेकर्स को इससे दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

          फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, साई पल्लवी सीता का किरदार निभा रही हैं। फिल्म के भव्य सेट, वीएफएक्स और स्टारकास्ट को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता है।

          Parenting Tips: बच्चा नहीं मानता बात तो डांटने के बजाय अपनाएं ये 5 तरीके, जिद्दी व्यवहार में आएगा बदलाव

          5 नवंबर को रिलीज होगी ‘रामायण पार्ट 1’

          फिल्म की रिलीज को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स की घोषणा के मुताबिक, ‘रामायण पार्ट 1’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज होगी। पहले इसकी रिलीज डेट 8 नवंबर बताई जा रही थी, लेकिन बाद में तारीख में बदलाव किया गया।

          फिल्म का दूसरा भाग अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज करने की योजना है। ऐसे में दर्शकों को अब बड़े पर्दे पर भगवान राम की कहानी और यश के रावण अवतार को देखने का इंतजार है।

          News Desk
              Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

              Related Posts

              देश दुनियां

              Tiger Shroff Firing Incident: टाइगर पर फायरिंग कर बाइक छोड़ ट्रेन से फरार हुए हमलावर, CCTV में कैद हुई तस्वीरें; अब तक क्या-क्या खुलासा?

              19/10/2026
              मनोरंजन

              Anjali Arora Viral Video: ‘आर्टिस्ट की इज्जत करनी नहीं आती क्या?’ कच्चा बादाम गाना बजने पर भड़कीं अंजलि अरोड़ा; बीच में छोड़ दिया शो!

              17/10/2026
              मनोरंजन

              Koffee with Karan 9: ‘कभी मेरे भी बच्चे होंगे’, करण जौहर के सामने सलमान खान ने कही दिल की बात

              15/10/2026
              मनोरंजन

              जया बच्चन को पैपराजी करते हैं परेशान, तनीषा मुखर्जी ने लगाई फटकार, बोलीं- ‘आप उन्हें बहुत उकसाते हैं’

              11/10/2026
              मनोरंजन

              तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

              02/09/2026
              मनोरंजन

              कैटरीना कैफ हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार, सपोर्ट में आईं शिवालिका ओबेरॉय

              01/09/2026
              Add A Comment
              Leave A Reply Cancel Reply

              Top Posts

              मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

              10/09/20264 Views

              जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

              10/09/20264 Views

              Karwa Chauth Chura Design: करवाचौथ पर चाहिए स्टाइलिश लुक? चूड़ा सेट के इन 5 लेटेस्ट डिजाइन्स पर डालें नजर

              15/10/20263 Views

              LPG Gas Subsidy: खाते में नहीं आए 210 रुपये? घर बैठे ऐसे चेक करें सब्सिडी का स्टेटस, जानें पैसे अटकने की वजह

              12/10/20263 Views
              Don't Miss

              विजयादशमी पर CM मोहन यादव का संदेश, बोले- PM मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सशक्त हो रहा भारत

              By News Desk20/10/20260

              भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी के अवसर पर प्रदेशवासियों के…

              न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, T20I सीरीज से पहले फैंस में जबरदस्त क्रेज, 3 मैचों के टिकट SOLD OUT

              20/10/2026

              ‘रामायण’ में रावण बने यश की इंडस्ट्री को नसीहत, बोले- कोशिशों की तारीफ करें, आपस में लड़ते रहे तो…

              20/10/2026

              छत्तीसगढ़ के गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले! ₹425 प्रति क्विंटल दर के साथ देश में सबसे आगे राज्य

              19/10/2026
              Stay In Touch
              • Facebook
              • Twitter
              • Pinterest
              • Instagram
              Contact Us
              Contact Us

              Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
              Mobile : +91-8871339995

              Email : [email protected]

              Facebook YouTube WhatsApp
              Important Pages
              • Home
              • Privacy Policy
              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Terms & Conditions
              Post Calendar
              October 2026
              MTWTFSS
               1234
              567891011
              12131415161718
              19202122232425
              262728293031 
              « Sep    
              © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

              Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.