Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

20/09/2026

सुचिका तारियाल ने एशियन गेम्स में पक्का किया पदक, बोलीं- यह पदक जिंदगी से भी ज्यादा महत्वपूर्ण

20/09/2026

जनता सिर्फ टैक्स देने के लिए नहीं, बेहतर नागरिक सुविधाएं देना भी निगम की जिम्मेदारी : महापौर

19/09/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, September 20
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home » सुचिका तारियाल ने एशियन गेम्स में पक्का किया पदक, बोलीं- यह पदक जिंदगी से भी ज्यादा महत्वपूर्ण
खेल

सुचिका तारियाल ने एशियन गेम्स में पक्का किया पदक, बोलीं- यह पदक जिंदगी से भी ज्यादा महत्वपूर्ण

news desk2By news desk220/09/2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

नई दिल्ली, । मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) ने एशियन गेम्स में पहली बार दस्तक दी और भारत की सुचिका तारियाल ने इस ऐतिहासिक मौके को यादगार बना दिया। 36 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने रविवार को महिलाओं की ट्रेडिशनल 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया की अल्तानचिमेग बैगलमा को 2-0 से हराकर पदक पक्का कर लिया।

सुचिका अब सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं, जहां सोमवार को सिंगापुर की तेओ हुई हून के खिलाफ खेलेंगी।

क्वार्टर फाइनल मुकाबले के बाद साई (भारतीय खेल प्राधिकरण) मीडिया से खास बातचीत में सुचिका ने कहा कि एशियन गेम्स का पदक उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, परिवार और लंबे संघर्ष को दिया।

सुचिका ने कहा, “यह पदक मेरे लिए बहुत मायने रखता है, क्योंकि यहां तक पहुंचने के लिए मैंने और मेरे कोचों ने बहुत कड़ी मेहनत की है। मेरे परिवार ने मुझ पर काफी पैसा खर्च किया है और मुझे हर संभव सहयोग दिया, ताकि मैं एक अच्छी एमएमए खिलाड़ी बन सकूं। इसलिए यह पदक मेरे लिए जिंदगी से भी ज्यादा मायने रखता है।”

सुचिका ने एशियन गेम्स में एमएमए के मुकाबलों को चुनौतीपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स के स्तर पर मुकाबला बहुत कड़ा होता है, क्योंकि यहां ज्यादातर प्रो लेवल के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। स्कोरिंग भी अलग है, क्योंकि आप घुटनों और कोहनी का इस्तेमाल नहीं कर सकते। कभी-कभी इससे मदद भी मिलती है क्योंकि रिकवर करने के लिए समय मिल जाता है। चोट लगने की संभावना थोड़ी कम होती है, लेकिन यह बहुत टेक्निकल खेल है।

हरियाणा के रोहतक की रहने वाली सुचिका एक साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आती हैं। सुचिका ने 12 साल की उम्र में छेड़छाड़ की एक घटना के बाद आत्मरक्षा सीखने के उद्देश्य से जूडो अपनाया। उन्होंने शुरुआत में नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रशिक्षण लिया। इसके बाद उन्होंने पालम स्थित दादा देव मंदिर सेंटर में अपनी ट्रेनिंग जारी रखी और बाद में साई भोपाल में अपने कौशल को और निखारा। मेहनत और लगातार अभ्यास के दम पर सुचिका ने जूडो में शानदार पहचान बनाई। वह आठ बार की राष्ट्रीय जूडो चैंपियन बनीं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत के लिए कई पदक जीते।

उन्होंने 2019 कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप और 2019 दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने 2022 में बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के -57 किग्रा वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जहां वह पदक जीतने से मामूली अंतर से चूक गई थीं।

सुचिका ने 2017 में एमएमए में डेब्यू किया था और अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल की थी। हालांकि, इसके बाद उन्होंने करीब सात साल तक एमएमए से दूरी बनाए रखी और इस दौरान जूडो तथा जिउ-जित्सु में लगातार प्रतिस्पर्धा करती रहीं। अब उन्होंने एमएमए में एशियन गेम्स में भारत के लिए पदक सुनिश्चित कर लिया है।

news desk2
news desk2
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

खेल

नोवाक जोकोविच ने चाइना ओपन में खेलने की पुष्टि की, 11 साल बाद बीजिंग लौटेंगे

17/09/2026
खेल

एमपी एमएसएससी सीनियर वुमेंस आमंत्रण टी 20 ट्रॉफी 2026 का उपविजेता बना छत्तीसगढ़

12/09/2026
खेल

टी20 सीरीज: भारत के खिलाफ अफगानिस्तान को पहली जीत का इंतजार

08/09/2026
खेल

दलीप ट्रॉफी: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गरजा, सेंट्रल जोन के खिलाफ खेली आतिशी पारी

31/08/2026
खेल

पाकिस्तान की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

26/08/2026
खेल

विश्व कप 2027 में क्वालीफाई करने का हमारे पास अच्छा मौका: ओवेन डॉकिन्स

18/08/2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

10/09/20264 Views

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

10/09/20264 Views

विकास की नई रफ्तार से बदल रहा छत्तीसगढ़, अधोसंरचना को मिल रही मजबूती :  साव

18/09/20262 Views

निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

09/09/20262 Views
Don't Miss

सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

By news desk220/09/20260

– एक सप्ताह में 1,260 रुपये तक महंगा हुआ सोना- चांदी के भाव में 10…

सुचिका तारियाल ने एशियन गेम्स में पक्का किया पदक, बोलीं- यह पदक जिंदगी से भी ज्यादा महत्वपूर्ण

20/09/2026

जनता सिर्फ टैक्स देने के लिए नहीं, बेहतर नागरिक सुविधाएं देना भी निगम की जिम्मेदारी : महापौर

19/09/2026

बारिश में खराब सड़कों पर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने जताई नाराजगी, 15 अक्टूबर तक सुधारने के दिए निर्देश

19/09/2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
Contact Us
Contact Us

Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
Mobile : +91-8871339995

Email : localnews11live@gmail.com

Facebook YouTube WhatsApp
Important Pages
  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Post Calendar
September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
« Aug    
© 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.