Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

जनता सिर्फ टैक्स देने के लिए नहीं, बेहतर नागरिक सुविधाएं देना भी निगम की जिम्मेदारी : महापौर

19/09/2026

बारिश में खराब सड़कों पर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने जताई नाराजगी, 15 अक्टूबर तक सुधारने के दिए निर्देश

19/09/2026

विकास की नई रफ्तार से बदल रहा छत्तीसगढ़, अधोसंरचना को मिल रही मजबूती :  साव

18/09/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, September 20
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home » जनता सिर्फ टैक्स देने के लिए नहीं, बेहतर नागरिक सुविधाएं देना भी निगम की जिम्मेदारी : महापौर
छत्तीसगढ़

जनता सिर्फ टैक्स देने के लिए नहीं, बेहतर नागरिक सुविधाएं देना भी निगम की जिम्मेदारी : महापौर

news desk2By news desk219/09/2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

जनता सिर्फ टैक्स देने के लिए नहीं, बेहतर नागरिक सुविधाएं देना भी निगम की जिम्मेदारी : महापौर

*यूजर चार्ज मे किस नियम से लिया जा रहा ब्याज..अधिकारी जवाब दें.*

*राजस्व के अधिकारी पहले स्वयं अधिनियम जान ले पश्चात करारोपण की प्रक्रिया करें.*

*जिनके यहाँ नल कनेक्शन नहीं उन्हें जलकर का डिमांड भेज कर परेशान ना करें.*
*करारेपण का आधार आम जनता को सार्वजनिक करें*

*लीज अवधि समाप्त संपत्तियों का जल्द ही होगा नवीनीकरण :महापौर*

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने आज नगर निगम मुख्यालय में राजस्व विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक लेकर कर निर्धारण, बकाया राजस्व, पार्ट-पेमेंट, भवन पूर्णता प्रमाणपत्र, विभिन्न कॉलोनियों में कर वसूली तथा निगम की लीज संपत्तियों से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में एमआईसी सदस्य श्री अवतार सिंह बागल जी सहित सभी जोनों के राजस्व अधिकारी, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व से संबंधित प्रत्येक कार्य नियमों के अनुरूप, पारदर्शिता के साथ और आम नागरिकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किया जाए।

जल कर और यूजर चार्ज पर नहीं लगेगा ब्याज
महापौर ने स्पष्ट किया कि जल कर एवं यूजर चार्ज पर किसी प्रकार का ब्याज नहीं लगाया जाएगा। साथ ही बकाया राशि के पार्ट-पेमेंट की व्यवस्था को सरल एवं पारदर्शी बनाने तथा ऑनलाइन भुगतान पोर्टल पर नियमानुसार पार्ट-पेमेंट की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान यह जानकारी सामने आई कि कुछ ऐसे भवनों से भी जलकर लिया जा रहा है, जहां नल कनेक्शन उपलब्ध नहीं है। इस पर महापौर ने सख्त निर्देश दिए कि जहां नल कनेक्शन नहीं है, वहां जलकर की वसूली नहीं की जाए। उन्होंने कहा कि निगम का राजस्व बढ़ाना है, लेकिन गलत तरीके से नहीं।

लीज अवधि समाप्त संपत्तियों का पहले होगा नवीनीकरण

महापौर ने नगर निगम की लीज पर दी गई उन संपत्तियों की भी समीक्षा की, जिनकी लीज अवधि समाप्त हो चुकी है। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे प्रकरणों में पहले नियमानुसार लीज नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाए, इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाए।

कॉलोनियों के हैंडओवर और कर वसूली की होगी फाइलवार जांच
महापौर ने ऐसी कॉलोनियों की फाइलवार जांच के निर्देश दिए, जिनका नगर निगम को विधिवत हैंडओवर हुआ है अथवा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हैंडओवर की स्थिति, निगम द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं तथा कर निर्धारण एवं वसूली के आधार को स्पष्ट किया जाए। साथ ही डायवर्सन की तिथि से कर निर्धारण की प्रक्रिया को नियमानुसार लागू करने के निर्देश दिए गए।

राजस्व बढ़ाना है, लेकिन गलत तरीके से नहीं
महापौर ने कहा कि “नगर निगम का कार्य केवल कर वसूलना नहीं है। जनता को बेहतर सड़क, पानी, स्वच्छता और अन्य नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना भी हमारी जिम्मेदारी है। राजस्व बढ़ाना है, लेकिन गलत तरीके से नहीं।”
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर एवं शुल्क के नियम और स्लैब की जानकारी नागरिकों को सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाए। लंबित राजस्व प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उनका समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। महापौर ने स्पष्ट कहा कि नियम सभी के लिए समान हैं और प्रत्येक प्रकरण में दस्तावेज, नियम एवं मौके की वास्तविक स्थिति के आधार पर ही निर्णय लिया जाए। पारदर्शी राजस्व व्यवस्था और बेहतर जनसुविधाएं नगर निगम की प्राथमिकता हैं।

news desk2
news desk2
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

छत्तीसगढ़

बारिश में खराब सड़कों पर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने जताई नाराजगी, 15 अक्टूबर तक सुधारने के दिए निर्देश

19/09/2026
छत्तीसगढ़

विकास की नई रफ्तार से बदल रहा छत्तीसगढ़, अधोसंरचना को मिल रही मजबूती :  साव

18/09/2026
छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की

15/09/2026
छत्तीसगढ़

देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

15/09/2026
छत्तीसगढ़

भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

14/09/2026
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश

14/09/2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

10/09/20264 Views

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

10/09/20264 Views

विकास की नई रफ्तार से बदल रहा छत्तीसगढ़, अधोसंरचना को मिल रही मजबूती :  साव

18/09/20262 Views

निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

09/09/20262 Views
Don't Miss

जनता सिर्फ टैक्स देने के लिए नहीं, बेहतर नागरिक सुविधाएं देना भी निगम की जिम्मेदारी : महापौर

By news desk219/09/20260

जनता सिर्फ टैक्स देने के लिए नहीं, बेहतर नागरिक सुविधाएं देना भी निगम की जिम्मेदारी…

बारिश में खराब सड़कों पर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने जताई नाराजगी, 15 अक्टूबर तक सुधारने के दिए निर्देश

19/09/2026

विकास की नई रफ्तार से बदल रहा छत्तीसगढ़, अधोसंरचना को मिल रही मजबूती :  साव

18/09/2026

मदुरै मीनाक्षी अम्मन मंदिर में भव्य महा कुंभाभिषेक संपन्न, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

17/09/2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
Contact Us
Contact Us

Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
Mobile : +91-8871339995

Email : localnews11live@gmail.com

Facebook YouTube WhatsApp
Important Pages
  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Post Calendar
September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
« Aug    
© 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.