रायपुर :- नगर पालिक निगम चिरमिरी द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2025 और रजत जयंती वर्ष के अवसर पर दिनांक 25 सितम्बर 2025 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर एक दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम चिरमिरी में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए।
सफाई का महत्वपूर्ण संदेश
इस विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत राजीव गांधी पार्क मालवीय नगर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पोंडी में सफाई अभियान और श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता मित्रों ने अपने सामूहिक प्रयासों से आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की और शहरवासियों को साफ-सुथरे वातावरण के महत्व का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया और नागरिकों से आह्वान किया कि स्वच्छ भारत अभियान को जन आंदोलन बनाकर हर गली, हर मोहल्ला और हर पार्क को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।
कार्यक्रम नहीं हर नागरिक का कर्त्तव्य
स्वास्थ्य मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन हमें समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास और स्वच्छता की रोशनी पहुंचाने का प्रेरणा देता है।
स्वच्छता का संकल्प
उन्होंने बताया कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शहर के सभी वार्डों में इसी तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि चिरमिरी को स्वच्छ और स्वस्थ नगर के रूप में विकसित किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने संकल्प लिया कि वे अपने आसपास की स्वच्छता बनाए रखेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।


Trying out the slots on jili7slotdemofree. Really enjoying the free demos, great way to learn new games without risking anything! Check it out here: jili7slotdemofree
Quickly logging in jilievologin, so easy to access my favorite stuffs! Check it out here: jilievologin
Been using m88lu for a while now. Solid platform, good promos, and generally a good experience. Definitely one of the better ones out there. Check it out here: m88lu
What i do not understood is actually how you are not actually much more well-liked than you might be right now. You are so intelligent. You realize thus considerably relating to this subject, made me personally consider it from numerous varied angles. Its like women and men aren’t fascinated unless it’s one thing to do with Lady gaga! Your own stuffs excellent. Always maintain it up!